Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 7, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

UPKL Countdown: उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग नोएडा में

infopost July 10, 2024
UPKL Countdown

UPKL Countdown: यूपीकेएल का काउंटडाउन शुरू हो गया है। मैच 11 से 25 जुलाई तक नोएडा इंडोर स्टेडियम में जारी रहेगा। इस अवसर पर कबड्डी का रोमांच खेल प्रेमियों के सिर चढ़ कर बोलेगा।

UPKL Countdown: सभी मैच नोएडा इंडोर स्टेडियम में

इंफोपोस्ट न्यूज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नोएडा, उत्तर प्रदेश। UPKL Countdown: उत्तर प्रदेश कबडडी लीग (यूपीकेएल) का पूरा कार्यक्रम बुधवार को जारी कर दिया गया। बृहस्पतिवार यानी 11 जुलाई से शुरू हो कर यूपी कबइडी लीग का आयोजन 25 जुलाई तक किया जा रहा है।

सभी मैच नोएडा इंडोर स्टेडियम में खेले जाएंगे। नोएडा इंडोर स्टेडियम में यूपीकेएल के संस्थापक संभव जैन ने लीग से जुड़े सभी सवालों के जवाब पत्रकारों को दिए। उन्होंने बताया कि लीग में हिस्सा ले रही सभी 8 टीमें नोएडा पहुंच चुकी हैं। और सभी खिलाड़ीअपने कोच के दिशा-निर्देशन में प्रैक्टिस में जुटे हुए हैं।

पहला मैच 11 जुलाई को यमुना योद्धा और लखनऊ लॉयन्स के बीच

हर टीम में 15-15 खिलाड़ी हैं। पहला मैच 11 जुलाई को यमुना योद्धा और लखनऊ लॉयन्स के बीच शाम 5 बजे शुरू होगा। लीग में अर्जुन देशवाल, विनय तेवतिया और साहुल कुमार जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। टीमों के सभी खिलाड़ियों की सुरक्षा पर भी काफी ध्यान दिया गया है, जिसके लिए एक सिक्योरिटी एजेंसी हायर की गई है।

लीग के प्रमुख कॉमेंटेटर निखिल अनेजा, निधि रावत, हर्षित और कोच अरुण कुमार व रामपाल सिंह भी नोएडा पहुंच चुके हैं। जाने माने खिलाड़ी राहुल चौधरी यूपीकेएल के स्पोर्ट्स एंबेसडर हैं। द ग्रेट खली भी यूपीकेएल को सपोर्ट कर रहे हैं। संभव जैन ने बताया कि लीग को खेल संगठनों, स्थापित खिलाडियों के साथ-साथ शासन और प्रशासन का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना

लीग के उदघाटन अवसर पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश के खेल मंत्री गिरीशचंद्र यादव समेत कई नामी गिरामी हस्तियों के जुटने के संभावना है। यूपीकेएल की टैगलाइन “अपना भारत अपना खेल, अब खेलेगा उत्तर प्रदेश” रखी गई है।

यूपीकेएल के सभी मैचों का सीधा प्रसारण सोनी टेन-3 पर होगा और लाइव स्ट्रीमिंग फैन कोड पर उपलब्ध होगी। लीग का रेडियो पार्टनर रेड एफएम है। कई अन्य कंपनियों से बिजनेस करार भी हुए हैं।

स्टेडियम में मैच देखने के लिए किसी भी तरह का टिकट नहीं रखा गया है। पास के माध्यम से कोई भी खेल प्रेमी स्टेडियम में एंट्री ले सकता है। उम्मीद की जा रही है कि 1500 से 2000 की क्षमता वाला नोएडा इंडोर स्टेडियम लीग मुकाबलों के दौरान खेल प्रेमियों से खचाखच भरा होगा।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: Anti-incumbency wave: दुनिया भर में जनता सत्ता के खिलाफ
Next: Change in politics: कांग्रेस कैसे देख सकती है 400 पार का सपना?

Related Stories

Social Politics
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Social Politics: नोएडा के युवा नेताओं में तेजी से उभरता नाम संदीप अवाना

infopost September 5, 2026 0
Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.