Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन

जन औषधि ने भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में लगाया स्टॉल, खूब जुटी भीड़

ohm verma November 20, 2023
trade fair

The Union Minister for Health & Family Welfare, Chemicals and Fertilizers, Shri Mansukh Mandaviya visits Health Pavilion at Pragati Maidan in the 42nd India International Trade Fair, in New Delhi on November 20, 2023.

केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने व्यापार मेले में जन औषधि स्टाल का दौरा किया

प्रधानमंत्री भारतीय जन-औषधि परियोजना के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए

इंफोपोस्ट डेस्क, नयी दिल्ली।


trade fair : केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सोमवार को व्यापार मेले में जन औषधि स्टॉल का दौरा किया और स्टॉल के कामकाज का निरीक्षण किया। डॉ. मांडविया ने इस बात की सराहना की कि यह स्टॉल पूरे देश में सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने में भारत सरकार की परियोजना के बारे में जानकारी प्रदान कर रहा है। स्टॉल पर बड़ी संख्या में लोग जुटे।

27 नवंबर तक प्रगति मैदान में मेला

42वां भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 14 से 27 नवंबर तक प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। इस अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के तहत प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) द्वारा हॉल नंबर 5 (स्टॉल नंबर 8-बी) में एक प्रदर्शन स्टॉल लगाया गया है, जहां आम जनता को इस परियोजना की मुख्य विशेषताओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

trade fair

इस स्टॉल के माध्यम से जनता को जन औषधि की सस्ती और अच्छी गुणवत्ता वाली दवाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है।

trade fair : जैसा कि हम सभी जानते हैं कि सस्ती कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, भारत सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स विभाग द्वारा प्रधान मंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना शुरू की गई थी।

इस योजना के तहत, जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने के लिए समर्पित आउटलेट खोले गए हैं जिन्हें जन यू औषधि केंद्र के नाम से जाना जाता है। 31 अक्टूबर 2023 तक, देश भर में 9998 जन औषधि केंद्र कार्यरत हैं।

90 प्रतिशत तक सस्ती हैं दवाएं

पीएमबीजेपी उत्पादों में 1965 दवाएं और 293 सर्जिकल उपकरण शामिल हैं जो खुदरा दुकानों पर ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50 प्रतिशत से 90 प्रतिशत सस्ते में बेचे जाते हैं। पीएमबीजेपी ने गुणवत्ता वाली 1965 से अधिक दवाओं की कीमतों में भारी कमी की है और इन दवाओं को बड़ी आबादी, विशेष रूप से गरीबों और असाध्य बीमारियों वाले रोगियों के उपलब्ध कराया गया है।

trade fair

trade fair : पिछले 9 वर्षों में, केंद्रों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है 2014 में जो केवल 80 थे, अब 9998 से अधिक केंद्र हैं, देश के लगभग सभी जिलों में केंद्र हो गए हैं। वित्त वर्ष 2022-23 में पीएमबीआई ने 1236 करोड़ रुपये की जन औषधि दवाएं बेची हैं, जिससे नागरिकों को लगभग 7416 करोड़ रुपये की बचत हुई।

पिछले 9 वर्षों में, केंद्रों की संख्या लगभग 100 गुना बढ़ गई है जबकि बिक्री 170 गुना से अधिक बढ़ गई है। कुल मिलाकर, पिछले 9 वर्षों में इस नेक योजना से नागरिकों को 23,000 करोड़ रुपये का लाभ संभव हुआ है।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: चुनाव की घोषणा के बाद पांचों राज्यों में 1760 करोड़ रुपये बरामद
Next: भारत और आस्ट्रेलिया ड्रोन-रोधी युद्ध व साइबर क्षेत्र में सैन्य सहयोग पर देंगे जोर

Related Stories

Delhi Protest 2026
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Delhi Protest 2026: प्रदर्शन से पहले हिरासत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

infopost October 10, 2026 0
Supreme Court Metro Services
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Supreme Court Metro Services: सुप्रीम कोर्ट का नियंत्रित संचालन पर जोर

infopost October 10, 2026 0
Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर

Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव

Avatar Shrikant Singh October 10, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.