Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 7, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • अंतरराष्ट्रीय

भारत और आस्ट्रेलिया ड्रोन-रोधी युद्ध व साइबर क्षेत्र में सैन्य सहयोग पर देंगे जोर

ohm verma November 20, 2023
Bharat Australia

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आस्ट्रेलिया के अपने समकक्ष रिचर्ड माल्र्स के साथ नयी दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत की

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भारत और आस्ट्रेलिया इस बात को लेकर सहमत हुए कि मजबूत रक्षा भागीदारी भारत- प्रशांत क्षेत्र की समग्र सुरक्षा के लिए बेहतर होगी

इंफोपोस्ट डेस्क, नयी दिल्ली। Bharat Australia :


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को नयी दिल्ली में आस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड माल्र्स के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों मंत्रियोंं ने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

Bharat Australia
Australian Deputy Prime Minister & Minister for Defence, Mr. Richard Marles inspecting the Tri-Service Guard of Honour at South Block Lawns, in New Delhi on November 20, 2023.

उन्होंने रक्षा क्षेत्र में संयुक्त युद्धाभ्यास, आदान-प्रदान और संस्थागत बातचीत सहित दोंनों देशों के बीच सैन्य क्षेत्र में बढ़ते सहयोग पर संतोष व्यक्त किया। रक्षा मंत्री ने आस्ट्रेलिया द्वारा इस साल अगस्त में बहुपक्षीय अभ्यास ‘मालाबार’ का पहली बार सफलतापूर्वक आयोजन किये जाने पर मंत्री माल्र्स को बधाई दी।

Bharat Australia

Bharat Australia : दोनों मंत्रियों ने दोनों देशों के बीच सूचना आदान-प्रदान और नौवहन क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने में सहयोग के महत्व को रेखांकित किया। दोनों पक्ष हाइड्रोग्राफी सहयोग और हवा से हवा में ईंधन भरने के क्षेत्र में सहयोग को लेकर क्रियान्वयन व्यवस्था बनाने की बातचीत के अग्रिम चरण में पहुंच चुके हैं।

Bharat Australia

राजनाथ सिंह ने इस बात पर भी जोर दिया कि दोनों देशों की सेनाओं को कृत्रिम बुद्धिमता, पनडुब्बी-रोधी और ड्रोन-रोधी युद्ध और साइबर जैसे प्रशिक्षण क्षेत्रों में सहयोग पर भी ध्यान देना चाहिये। दोनों मंत्रियों के बीच इसको लेकर सहमति थी कि रक्षा उद्योग और अनुसंधान के क्षेत्र में गहराता सहयोग पहले से मजबूत संबंधों को और मजबूत बनायेगा।

Bharat Australia : रक्षा मंत्री ने सुझाव दिया कि पोत निर्माण, मरम्मत और उसका रखरखाव और एयरक्राफ्ट रखरखाव, मरम्मत और उसका कायाकल्प (एमआरओ), सहयोग के संभावित क्षेत्र हो सकते हैं। दोनों मंत्रियों के बीच पानी के

भीतर प्रौद्योगिकियों के मामले में संयुक्त अनुसंधान में सहयोग पर भी विचार-विमर्श हुआ।

दोनों देशों के बीच चुनौतियों का मिलकर समाधान करने सहित रक्षा स्टार्ट अप्स में गठबंधन पर भी मंत्रियों के बीच चर्चा हुई। दोनों मंत्रियों का मानना था कि मजबूत भारत-आस्ट्रेलिया रक्षा भागीदारी न केवल उनके आपसी फायदे के लिये बल्कि समूचे भारत-प्रशांत क्षेत्र के लिये यह बेहतर रहेगी।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: जन औषधि ने भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में लगाया स्टॉल, खूब जुटी भीड़
Next: भारत में उद्योग-अनुसंधान अभिसरण के लिए अग्रणी मंच है एचआईवीई कॉन्क्लेव

Related Stories

Global Diplomacy
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Global Diplomacy: ईरान-अमेरिका वार्ता के बाद बदले पश्चिम एशिया के समीकरण?

infopost June 26, 2026
Iran-Israel Conflict
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Iran-Israel Conflict: ईरान-इजरायल तनाव के बीच क्या बढ़ गई ट्रंप और नेतन्याहू की दूरी?

infopost June 26, 2026
Iran-Israel Tensions
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Iran-Israel Tensions: ईरान संकट के बाद बढ़ा राजनीतिक दबाव!

infopost June 26, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.