ओम वर्मा, नयी दिल्ली। top news portal :
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सकारात्मक पत्रकारिता के जरिए इंफोपोस्ट देशभर में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुआ है और लगातार आगे बढ़ रहा है। इंफोपोस्ट ने देशभर में न्यूज पोर्टल में आठवीं रैंकिंग हासिल की है। मात्र एक माह में एक लाख, 14 हजार से अधिक पाठकों को जोड़ने में हम कामयाब रहे हैं।

लगातार बढ़ रहा इंफोपोस्ट न्यूज पोर्टल
गूगल की रिपोर्ट के अनुसार यह न्यूज पोर्टल लगातार आगे बढ़ रहा है। सिर्फ भारत ही नहीं, विदेश में भी यह अपनी पहचान बना रहा है। यही वजह है कि देश के बड़े विज्ञापनदाताओं ने इंफोपोस्ट को सर आंखों पर बिठाया है। हाथों हाथ इस पोर्टल को विज्ञापन दे रहे हैं। खास बात यह है कि इस न्यूज पोर्टल पर उललब्ध वीडियो और टेक्स्ट कंटेंट को देश के बड़े राजनेता देख रहे हैं और हमें अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस न्यूज पोर्टल की तारीफ की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इतना प्यार देने के लिए आप सब पाठकों और विज्ञापनदाताओं का आभार।
टेक्स्ट और वीडियो कंटेंट
top news portal : बताते चलें कि इंफोपोस्ट न्यूज पोर्टल टेक्स्ट और वीडियो दोनों कंटेंट में समाचार और विचार उपलब्ध करवा रहा है। हमने अपना वीडियो कंटेंट 4K गुणवत्ता में उपलब्ध करवा रहे हैं। इसे बेहतर कैमरा पत्रकार और सिनेमेटोग्राफर शूट करते हैं ताकि आपको हमारा कंटेंट बेहतर लगे। प्रभावी लगे। इंफोपोस्ट न्यूज में संपादक पद पर देश के बड़े पत्रकार सेवा दे रहे हैं। इन्हें देश के बड़े मीडिया घरानों में किसी को 30 वर्ष तो किसी को 20 वर्ष काम करने का लंबा अनुभव है। ये पत्रकार निर्णय लेने की क्षमता रखते हैं और देश के मिजाज को समझते हैं। यही वजह है कि हम आपको बेहतर कंटेंट उपलब्ध करवा पाने में सफल रहते हैं।

रीडर्स का प्यार
top news portal : आप पाठकों और दर्शकों के प्यार की वजह से आने वाला वक्त हमारा है। इंफोपोस्ट समूह के पत्रकार सिर्फ भारतीय हैं। हम चाहे जिस भी राज्य के हों, उस पर हमें गर्व है क्योंकि इस देश का हर राज्य भारत का अभिन्न हिस्सा है। हम बाकी मीडिया घरानों की तरह बिहारी और यूपी के लोगों में भेदभाव नहीं करते। और ना ही किसी राज्य के पत्रकारों के खिलाफ अभियान चलाते हैं। हमारा धर्म और हमारी जाति सिर्फ भारतीय है। यही वजह है कि हमें भारत के हर नागरिक से प्यार मिल रहा है। हम राष्ट्रवादी विचारों को मानने वाले हैं और इस नीति पर कायम रहते हुए ऐसे समाचार और कंटेंट प्रस्तुत करेंगे, जिससे आम भारतीयों को लाभ मिले। यूं ही प्यार बनाए रखिए।
आपका शुक्रिया


