Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 7, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • मनोरंजन

Movie ‘Apoorva’: फिल्म ‘अपूर्वा’ 15 नवंबर को डिज़्नी+हॉटस्टार पर होगी रिलीज़

infopost October 25, 2023
Movie 'Apoorva'

Movie ‘Apoorva’: हाल ही में फिल्म ‘अपूर्वा’ का फर्स्ट लुक दिल्ली के प्रतिष्ठित लव कुश रामलीला में जारी किया गया। यह किसी भी भारतीय फिल्म के लिए पहला और गर्व का मौक़ा है।

Movie ‘Apoorva’: फिल्म में तारा सुतारिया, अभिषेक बैनर्जी और राजपाल यादव जैसे बेहतरीन कलाकार

इंफोपोस्ट न्यूज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Movie ‘Apoorva’: स्टार स्टुडियोज़ और सिने1 स्टुडियोज़ की ज़बरदस्त धमाकेदार थ्रिलर फिल्म ‘अपूर्वा’ 15 नवम्बर को डिज़्नी+हॉटस्टार पर रिलीज़ होने जा रही है। निर्देशक निखिल नागेश भट द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तारा सुतारिया, अभिषेक बैनर्जी और राजपाल यादव जैसे बेहतरीन कलाकार हैं, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बनकर इस वर्ष की चुनिंदा पावरफुल कहानियों में से एक को परदे पर दिखाने के लिए एक साथ आ रहे हैं।

हाल ही में इस फिल्म की टीम ने दिल्ली के लाल किला मैदान में चल रहे प्रतिष्ठित लव कुश रामलीला में भारी संख्या में आए जनमानस के साथ काफी धूमधाम से फिल्म का दिलचस्प फर्स्ट लुक जारी किया और साथ ही रिलीज़ डेट की भी घोषणा की। गौरतलब है कि यह पहला मौक़ा है जब किसी भारतीय फिल्म का फर्स्ट लुक इस तरह लॉन्च किया गया है।

एक साधारण लड़की की असाधारण कहानी

‘अपूर्वा’ एक साधारण लड़की की असाधारण कहानी है, जो अजीब-ओ-गरीब परिस्थितियों का सामना करते हुए ज़िंदा रहने के लिए कुछ भी कर गुज़रती है। इस फिल्म की कहानी भारत के सबसे खतरनाक बीहड़ों में से एक चम्बल की है। इस ज़बरदस्त थ्रिलर फिल्म को प्रस्तुत करने के लिए भारत के नामी और प्रमुख क्रिएटिव पावरहाउसेज एक साथ आ रहे हैं।

फिल्म में ‘अपूर्वा’ का किरदार निभा रहीं तारा सुतारिया कहती हैं, यह एक साधारण लड़की की पावरफुल और रोमांचकारी कहानी है। वो अपने अंदर छुपी शक्ति, बुद्धिमत्ता, विवेक और साहस के बल पर एक ऐसी यात्रा को अंजाम देती है, जो दर्शकों को अपनी सीट से बांधे रखेगी।

मैं समझती हूँ कि यह मेरे लिए एक ऐसा किरदार है, जो किसी भी कलाकार की ज़िन्दगी में सिर्फ एक बार आता है और मैं शिद्दत से उस घड़ी का इंतज़ार कर रही हूँ, जब दर्शक मेरी इस फिल्म को देखें और सराहें। हम अपने दर्शकों के लिए जल्द ही ‘अपूर्वा’ का ट्रेलर भी लॉन्च करने वाले हैं। सच कहूँ तो 15 नवम्बर को डिज़्नी+हॉटस्टार पर रिलीज़ होने जा रही ‘अपूर्वा’ के लिए बेहद उत्साहित हूँ।

सबसे खतरनाक और डरावने किरदारों में एक

अभिषेक बैनर्जी ने कहा, ‘अपूर्वा’ में मेरे द्वारा निभाया गया किरदार मेरे अब तक के सभी किरदारों से काफी अलग होने के साथ साथ सबसे खतरनाक और डरावने किरदारों में से एक है। जब पहली बार मुझे इसकी कहानी सुनाई गई तभी इसके पावरफुल स्क्रिप्ट ने मेरा मन मोह लिया। सच कहूँ तो मुझसे इंतज़ार ही नहीं हो रहा कि कब दर्शक इसका ट्रेलर देखें, जिसे जल्द ही लॉन्च किया जाने वाला है और उसके बाद 15 नवम्बर को डिज़्नी+हॉटस्टार पर फिल्म रिलीज़ होगी।

Movie ‘Apoorva’:  ‘अपूर्वा’ में जिनके नाटकीय लुक ने सबसे ज़्यादा दिलचस्पी जगाई है, वह हैं दर्शकों के चहेते राजपाल यादव, जो कहते हैं,’अपूर्वा’ में मुझे दर्शक न सिर्फ अलग बल्कि एक असामान्य अवतार में भी देखेंगे, जो जल्द ही हमारे ट्रेलर लॉन्च होने पर दर्शकों के सामने आएगा। हालांकि अभी यह सिर्फ पहली झलक है और मैं उत्सुकता से इंतज़ार कर रहा हूँ कि कब 15 नवंबर आए और दर्शक डिज्नी+हॉटस्टार पर इस फिल्म को देखें।

फिलहाल हम यही कहेंगे कि इस ज़बरदस्त रोमांच को देखने के लिए अपनी कुर्सी की पेटी को कसकर बाँध लीजिए और तैयार हो जाइए 15 नवंबर को सिर्फ डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज़ होने जा रही फिल्म ‘अपूर्वा’ के लिए।

New film

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: इंफोपोस्ट न्यूज पोर्टल पर पाठकों ने जताया भरोसा, विज्ञापनदाताओं ने भी सर आंखों पर बिठाया
Next: प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी 26 अक्टूबर को महाराष्ट्र और गोवा का दौरा करेंगे

Related Stories

NMC
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

NMC: जन्मदिन पर ‘जेपी’ सिंह का सम्मान

infopost September 7, 2026 0
Social Politics
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Social Politics: नोएडा के युवा नेताओं में तेजी से उभरता नाम संदीप अवाना

infopost September 5, 2026 0
Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.