Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 30, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर

Burning of effigies: लव कुश रामलीला में पुतलों का दहन

infopost October 25, 2023
Burning of effigies

Burning of effigies: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, दिल्ली के चीफ मिनिस्टर अरविंद केजरीवाल और बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत ने रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों पर तीर छोड़े तो ये पुतले धू धू कर जलने लगे।

Burning of effigies: बॉलीवुड स्टार कंगना और सीएम केजरीवाल पहुंचे

इंफोपोस्ट न्यूज


नई दिल्ली। Burning of effigies: रावणत्व की पराकाष्ठा पर रामत्व का आविर्भाव अवश्यंभावी है। इस सकारात्मक विचार को मन में बनाए रखने के लिए ही दशहरा और रामलीला का आयोजन किया जाता है। लव कुश रामलीला की ओर से रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन करने के लिए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि 24 अक्टूबर को लाल क़िला ग्राउंड में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, दिल्ली के चीफ मिनिस्टर अरविंद केजरीवाल, बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत ने तीर चला कर रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया। पटाखों और आतिशबाजी पर बैन होने की वजह से आठ ट्रैक डिजिटल डॉल्बी साउंड सिस्टम के जरिये आतिशबाजी की गई। उससे ऐसी आवाज निकली कि पूरा ग्राउंड गुंजायमान हो उठा।

रावण के पुतले से निकली जय श्री राम की आवाज

रावण के पुतले से जय श्री राम की आवाज निकली और रावण की आंखों से आग निकलने लगी। विनय कुमार सक्सेना ने देशवासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई दी| लीला ग्राउंड में आए लाखों राम भक्तों को संबोधित करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सबसे पहले जय श्री राम का तीन बार उदघोष किया फिर कहा कि विजय दशमी का दिन हम सभी को एकबार फिर यह याद दिलाने का दिन है कि आखिर में सत्य की ही जीत होती है।

उन्होंने कहा, यह मेरा सौभाग्य है कि मैं एक बार फिर प्रभु श्री राम की इस लीला में आया हूं और मुझे राम भक्तों के बीच एक बार फिर श्री राम का उदघोष करने का अवसर मिला। इस अवसर पर बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत ने भी राम भक्तों के बीच कई बार जय श्री राम का उदघोष किया और कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि लाल किला मैदान पर लव कुश रामलीला में दशहरा पर्व के अवसर पर आने का मौका मिला। इसके लिए मैं धन्यवाद करती हूं।

प्रभु श्री राम की लीला का मंचन लोक कल्याणकारी

उन्होंने कहा, प्रभु श्री राम की लीला का मंचन लोक कल्याणकारी है। कमेटी अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत को देखने का क्रेज इस कदर था कि पुलिस के साथ लीला कमेटी की ओर से 140 बाउंसर भी तैनात करने पड़े।

कमेटी की ओर से प्रेसिडेंट अर्जुन कुमार के साथ सुभाष गोयल महामंत्री, चेयरमैन पवन गुप्ता, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सत्य भूषण जैन और सौरव गुप्ता ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री और एक्ट्रेस कंगना रनौत को लीला का प्रतीक चिन्ह, राम नामी पटका, शक्ति की प्रतीक गदा भेंट कर सम्मानित किया। अर्जुन कुमार ने रामलीला के मंचन के संदर्भ में जानकारी शेयर की।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: नवाज शरीफ चार साल बाद पाकिस्तान पहुंचे
Next: इंफोपोस्ट न्यूज पोर्टल पर पाठकों ने जताया भरोसा, विज्ञापनदाताओं ने भी सर आंखों पर बिठाया

Related Stories

Dhanteras 2026
  • ताजा तरीन
  • संस्कार
  • स्वास्थ्य

Dhanteras 2026: धनतेरस 6 या 7 नवंबर को?

infopost October 30, 2026 0
SIR Voter List Revision
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय
  • सत्ता की सियासत

SIR Voter List Revision: चुनाव आयोग और सरकार पर बढ़ता दबाव

infopost October 30, 2026 0
Chandni Chowk Protest
  • ताजा तरीन
  • सत्ता की सियासत

Chandni Chowk Protest: व्यापारियों ने राहुल गांधी को समर्थन दिया

infopost October 29, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.