Service Trust: श्री रामा कृष्णा धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी आज कल हरियाली बढ़ाने के कार्य में लगे हैं। वे आम, नीम, मोहबनी, बेल और बरगद के पेड़ तैयार कर रहे हैं। इस साल जिस कदर प्रचंड गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया, उस दृष्टि से इस कार्य का अनुकरण किया जाना चाहिए। ये प्रकृति प्रेमी लोग कौन हैं, इस पर विस्तार से चर्चा करते हैं।
Service Trust: कौन हैं ये प्रकृति प्रेमी?
इंफोपोस्ट न्यूज
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Service Trust: श्री रामा कृष्णा धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट की ओर से द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। यह स्थान 84 कोस परिक्रमा मार्ग पिथोरा, तहसील मांट परिसर में स्थित है। ट्रस्ट की टीम ने लगभग 400 पेड़ आम, नीम, मोहबनी, बेल, बरगद, आदि के लगाए। टीम में संस्था के पदाधिकारी अध्यक्ष आचार्य महेंद्र उपाध्याय, महासचिव प्रवीण पांडे, वरिष्ठ सचिव ललित मिश्रा, कोषाध्यष देवेंद्र दास वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल मिश्रा आदि शामिल हैं।
हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि व्यक्ति को अपनी कमाई का दसवां हिस्सा दान करना चाहिए। क्योंकि दान करने से हमारे बुरे कर्म नष्ट हो जाते हैं। यह एक ऐसा उपाय है कि इससे पिछले जन्मों के भी पाप धुल जाते हैं। और वर्तमान जन्म में किए गए पुण्य कर्मों का फल शीघ्र मिलता है। यश और कीर्ति मिलती है। भगवान की कृपा बनी रहती है। इस संदर्भ में बताना जरूरी है कि ट्रष्ट के पदाधिकारी भी एक तरह का दान कर रहे हैं, जिसे श्रमदान कहा जाता है। उनके श्रमदान से प्रकृति सज संवर रही है। लेकिन आप मंदिर निर्माण के निमित्त दान करके घर बैठे पुण्य कमा सकते हैं।
मंदिर की आजीवन सदस्यता क्यों जरूरी?
श्री द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर की ओर से लोगों को आजीवन सदस्यता प्रदान की जाती है। इसके कई लाभ हैं। आजीवन सदस्य के लिए मंदिर प्रांगण में ठहरने और भोजन प्रसाद की मुफ्त व्यवस्था है। शादी की वर्षगांठ, जन्मोत्सव और अन्य किसी महत्वपूर्ण अवसर पर परिजनों के लिए यज्ञ, पूजा, दर्शन आदि की भी मुफ्त व्यवस्था है। मंदिर प्रांगण कार्यालय के शिलापट पर आजीवन सदस्य का नाम अंकित किया जाएगा।
आजीवन सदस्यता लेने के लिए आप मंदिर के पदाधिकारियों महासचिव प्रवीण पांडेय के संपर्क सूत्र 9899300054 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा भी आप वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल मिश्रा और वरिष्ठ सचिव ललित मिश्रा से भी संपर्क कर सकते हैं। उनके संपर्क सूत्र हैं, 9311251416 और 9891888406।


