Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • संस्कार

Orchha’s Ramlila: वर्चुअल रामलीला की तैयारियां शुरू

September 10, 2021
Orchha's Ramlila

Orchha’s Ramlila: श्री राम का नाम आते ही हम सब भारतवासियों का हृदय श्रद्धा और प्रेम से भर जाता है। इसीलिए हर वर्ष रामलीला और दश्हरा पूरी भव्यता के साथ मनाया जाता है। इस बार मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के ऐतिहासिक नगर ओरछा में 6 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक रामलीला का आयोजन किया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Orchha’s Ramlila: पूरे विश्व में प्रसारित होगी ओरछा की रामलीला

इंफोपोस्ट न्यूज

Orchha’s Ramlila: बहुचर्चित वर्चुअल रामलीला की तैयारियों के लिए दिल्ली के ली मेरीडियन होटल में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य विनय सहस्रबुद्धे ने भगवान राम के विश्व व्यापी प्रभावों की चर्चा की।

उन्होंने भारत सरकार की संस्था आईसीसीआर की ओर से हर वर्ष वैश्विक रामलीला में विश्व के अनेक देशों के भाग लेने का संस्मरण सुनाया। उनके अनुसार, एक छोटे से समृद्ध लेकिन शत-प्रतिशत मुस्लिम देश बरूनी के प्रतिनिधिमंडल से जब उनके राम से संबंध के बारे में पूछा गया तो उनका उत्तर था, हमने मजहब बदला है, अपने पूर्वजों की संस्कृति नहीं।’

सहयोग का आश्वासन

सहस्रबुद्धे ने अपनी संस्था के 140 देशों से संबंधों की जानकारी दी और इस वैश्विक आयोजन के प्रचार-प्रसार में हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। आयोजक समिति वेद एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. वी.पी. टंडन के अनुसार, प्रातः आयोजन समिति के पदाधिकारियों की बैठक में तैयारियों की समीक्षा के पश्चात दिल्ली और एनसीआर के प्रबुद्ध नागरिकों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई।

संस्था के संरक्षक एस. एस. अग्रवाल, आर. जी. अग्रवाल (धानुक), मती विष्णु सुरेखा, विष्णु मित्तल और राकेश बिंदल ने मंचासीन अतिथि को गदा और विशेष अंगवस्त्रम भेंट कर उनका अभिनंदन किया। समिति के चेयरमैन सत्यभूषण जैन ने सभी अतिथियों के स्वागत किया।

ओरछा के राजा राम की लीला के स्थानीय संयोजक अमित राय ने मध्य प्रदेश शासन की अनुमति प्राप्त होने और अन्य तैयारियों की जानकारी देते हुए बुंदेलखंड की परम्परा के अनुरूप पीले चावल भेंट करते हुए सभी को ओरछा में होने वाले इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन के लिए आमंत्रित किया।

बुंदेलखंड की समृद्ध परम्पराओं का परिचय

आयोजन में सहयोगी पंडित गणेश प्रसाद मिश्रा सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्रा ने बुंदेलखंड की समृद्ध परम्पराओं और वहां की ऐतिहासिक-सांस्कृतिक धरोहर से परिचय कराते हुए सभी उपस्थित महानुभवों से इस आयोजन से जुड़ने का आह्वान किया।

लीला के निदेशक नितिन बत्रा ने पूरे कार्यक्रम की एक झलक प्रस्तुत की तो प्रचार प्रमुख शशिकांत ने सोशल मीडिया और वेबसाइट पर उपलब्ध सामग्री की जानकारी देते हुए विशाल स्क्रीन पर सभी के लिए उसे प्रदर्शित भी किया।

कार्यक्रम में उपस्थित गण्यमान्य नागरिकों के सुझाव भी आमंत्रित किये गये। अंत में अध्यक्ष डॉ. वी.पी. टंडन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए इस बहुचर्चित आयोजन के उद्देश्यों की जानकारी भी दी।

देश के हर क्षेत्र में राम की महिमा

उनके अनुसार, ‘अयोध्या से रामेश्वर और चित्रकूट से ओरछा तक, देश के हर क्षेत्र में राम की महिमा है। राम भारत के हर व्यक्ति के गुणसूत्र में शामिल हैं। लेकिन बदलते परिवेश में सिनेमा, टीवी और इंटरनेट के बढ़ते प्रभाव ने नई पीढ़ी को सांस्कृतिक मूल्यों से विमुख कर दिया है।

उससे हमारा समाज अनेक प्रकार की चुनौतियों से जूझ रहा है। इसीलिए हमारी संस्था और पंडित गणेश प्रसाद मिश्रा सेवा न्यास ने मिलकर इस वर्चुअल रामलीला को संचार के विभिन्न माध्यमों से पूरे विश्व में प्रचारित-प्रसारित करने का निर्णय लिया।

इस दिव्य और भव्य आयोजन में देश के राष्ट्रपति सहित अनेक महत्वपूर्ण विभूतियों ने उपस्थित रहने का वचन दिया है। इससे जहां राम के चरित्र का प्रसार होगा वहीं बुंदेलखंड की तस्वीर भी बदलेगी। अनेक शिक्षा संस्थानों, व्यवसायिक केन्द्रों, औद्यौगिक संस्थानों के प्रमुख और चिकित्सा, साहित्य, समाजसेवा और प्रशासनिक सेवा से जुड़े अधिकारी भी उपस्थित रहे।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: Talibani Cabinet: दूर नहीं हुई अमेरिका की चिंता
Next: Journalism Thing: क्या न्यूज पोर्टल में तब्दील हो रही है पत्रकारिता?

Related Stories

Rajiv Narayan's prediction
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Rajiv Narayan’s prediction: ज्योतिषीय भविष्यवाणी से गरमाई राजनीतिक बहस

infopost July 20, 2026 0
Sonam Wangchuk Episode
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk Episode: पुलिस कार्रवाई ने तेज की राजनीतिक बहस

infopost July 19, 2026 0
Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.