Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 18, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • मनोरंजन

Journalism Thing: क्या न्यूज पोर्टल में तब्दील हो रही है पत्रकारिता?

September 11, 2021
Journalism Thing

Journalism Thing: अब वह समय आ गया है, जब दुनिया पर डिजिटल मीडिया का ही राज होगा। तभी तो जितने भी न्यूज चैनल और न्यूज़पेपर हैं, सभी ने अपने न्यूज पोर्टल भी स्टार्ट कर दिए हैं। अगर आप मीडिया में कैरियर बनाना चाहते हैं तो डिजिटल मीडिया यानी न्यूज पोर्टल बेहतरीन मौका है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Journalism Thing: न्यूज पोर्टल के लिए कैसे बनाएं कैरियर?

इंफोपोस्ट डेस्क

Journalism Thing: न्यूज पोर्टल पत्रकारिता का ही एक रूप है। पत्रकारिता बहुत ही जिम्मेदारी का काम होता है। न्यूज पोर्टल के लिए कम से कम 12वीं पास होना ही चाहिए। इसके अलावा न्यूज़ लिखना भी आना चाहिए। अगर आपने मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म से रिलेटेड कोर्स किया है, तो आपको काफी सहूलियत होगी।

अगर आपने पत्रकारिता का कोर्स नहीं किया है तो भी अभ्यास से न्यूज लिखना सीख सकते हैं।इसके लिए आपको न्यूज़ पोर्टल और न्यूज़पेपर में उपलब्ध समाचारों को गहराई से समझना होगा। यह देखना होगा कि वहां न्यूज को कैसे लिखा जा रहा है। शुरुआत में कुछ दिक्कत हो सकती है, लेकिन धीरे-धीरे आप न्यूज लिखने लगेंगे।

न्यूज कहां से लाएं?

Journalism Thing: न्यूज की व्यवस्था करने के दो तरीके हैं। एक तो आसान और बहुत ही ज्यादा पॉपुलर है। अधिकांश न्यूज पोर्टल इस तरीके को अपनाते हैं। तरीका ये है कि आप किसी भी बड़े टीवी न्यूज चैनल की वेबसाइट या पोर्टल पर जाएं। और वहां से न्यूज कॉपी कर लें। इसके बाद उसकी एडिटिंग कर लें। यांनी कि इसको आप अपने हिसाब से फिर से लिख लें।

बस। तैयार हो गई न्यूज। बिना एडिट किए किसी न्यूज को कॉपी करेंगे, तो कॉपीराइट की प्रॉब्लम आएगी। दूसरा तरीका है कि आप खुद रिपोर्टिंग करें। लोकेशन पर जाएं और समाचार का संकलन करें। अगर आपने इतना सीख लिया है तो समझ लीजिए कि आपने वेब पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रख दिया है।

ख़बरों का तीब्र माध्यम

Journalism Thing: वेब पत्रकारिता एक ऐसा माध्यम जो अपने अंदर प्रिंट, टीवी और रेडियो को समेटे है। मीडिया का लोकतंत्रीकरण करने में वेब पत्रकारिता की बड़ी भूमिका है। संचार माध्यम के रूप में इस प्लेटफार्म ने हर किसी की आवाज को हजारों से करोड़ों लोगों तक पहुंचाया है।

पहले जहां इंटरनेट कम्प्यूटर तक सीमित था, वहीं नई तकनीकों से लैस मोबाइलों, स्मार्ट फोन और टैब में भी इंटरनेट का चलन बढ़ता जा रहा है। किसी भी जगह कहीं भी इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह वेब पत्रकारिता का ही कमाल है कि आप दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर किसी भी भाषा में, किसी भी दिन और किसी भी देश का अखबार या खबरें पढ़ सकते हैं। यह ख़बरों का तीब्र माध्यम है।

वेब पत्रकारिता की चुनौतियां

पहली बड़ी चुनौती यह है कि लोगों को कंप्यूटर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। कंप्यूटर में इंटरनेट के लिए हिंदी में टाइप करना हर किसी को नहीं आता। अगर आप फोनेटिक की बोर्ड पर टाइप करना नहीं जानते तो इंटरनेट के लिए हिंदी में कुछ भी टाइप नहीं कर पाएंगे। अगर रेमिंगटन की बोर्ड पर टाइप करना जानते हैं तो कुछ सॉफ्टवेयर जैसे रेमिंगटन की बोर्ड या एक वेब साइट की मदद ले सकते हैं। वेब साइट का यूआरएल है क्रुतिदेवयूनिकोड डाट काम।

दूसरी चुनौती भारत में अभी भी वेब पत्रकारिता की पहुंच पहली पंक्ति में खड़े लोगों तक ही सीमित है। इधर के दिनों में वेब पत्रकारिता मध्यम वर्ग तक पहुंची है। जहां तक अंतिम कतार में खड़े लोगों तक पहुंचने की बात है तो अभी यह कोसों दूर है।

वैसे इंटरनेट मुहैया कराने वाली कंपनियों ने मोबाइल फोन और ग्रामीण क्षेत्रों पर ज्यादा ध्यान दिया है। इंटरनेट अब गांवों तक पहुंच गया है।

तीसरी चुनौती पत्रकारों के समक्ष तकनीकी ज्ञान की है। अन्य चुनौती के रूप में वेब पत्रकारिता में सबसे बड़ा सवाल विश्वसनीयता को लेकर भी है। आज लोगों को इतनी जगहों से समाचार मिल रहे हैं कि लोगों के लिए समाचारों की विश्वसनीयता एक बड़ा मुद्दा है। यह वेब पत्रकारिता के लिए एक बड़ी चुनौती है।

वेब पत्रकारिता का भविष्य

अभी वेब-संस्करण चलाने वाली पत्रिकाओं की संख्या कम है। भविष्य में हर पत्र-पत्रिका ऑन-लाइन होगी। स्वतंत्र न्यूज पोर्टल की संख्या में भी वृद्धि होगी।

पत्रिका ‘न्यूज वीक’ ने अपने प्रिंट संस्करण को बंद कर ऑनलाइन संस्करण जारी रखने का फैसला किया है। ‘जनसत्ता’ के बारे में अनुमान लगाया जा रहा है कि समाचार-पत्र घाटे से बचने के लिए प्रिंट संस्करण बंद कर ऑन-लाइन अपनी सेवा जारी रखेगा।

स्पष्ट है कि जिस पत्र का लक्षित समूह उच्च वर्ग है और जिनके पास इंटरनेट आसानी से उपलब्ध है, वह धीरे-धीरे प्रिंट संस्करण बंद कर पूर्ण रूप से ऑन-लाइन हो जाएगा। वर्ल्ड बैंक के मुताबिक, 2011 तक भारत में 12.5 करोड़ लोग इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे थे। यह संख्या तेजी से बढ़ेगी।

वेब पत्रकारिता की पहुंच

वेब पत्रकारिता की पहुंच एक निश्चित भौगोलिक सीमा तक नहीं है। इसकी पहुंच वैश्विक है। वेब पत्रकारिता करने वालों का दायरा बहुत बड़ा हो जाता है। उनकी ख़बर एक पल में सारी दुनिया में पहुंच जाती है। यह दूसरे समाचार माध्यमों में संभव नहीं है। यह आलेख आपको कैसा लगा? कमेंट करके जरूर बताएं। अगले आलेख में हम आपको न्यूज पोर्टल के लिए काम करने के और भी तरीके बताएंगे।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: Orchha’s Ramlila: वर्चुअल रामलीला की तैयारियां शुरू
Next: Facts Mistakes: दैनिक जागरण ने छापा भ्रष्टाचार में फंसे पूर्व लेखाधिकारी, लेकिन विभाग में ऐसा कोई पद ही नहीं

Related Stories

“King Shivaji” Review
  • ख़ास ख़बर
  • मनोरंजन

“King Shivaji” Review: सिनेमाई भव्यता का प्रभावशाली संगम

infopost May 25, 2026
WhatsApp Image 2026-03-19 at 9.15.15 AM
  • दिल्ली एनसीआर
  • मनोरंजन

दिल्ली में 21-22 मार्च को 13वां विश्व भोजपुरी सम्मेलन, चिराग पासवान होंगे मुख्य अतिथि

M Sajid March 19, 2026
The film 'Godan'
  • ख़ास ख़बर
  • मनोरंजन

The film ‘Godan’: भारतीय संस्कृति और गौ-संरक्षण के संदेश के साथ फिल्म ‘गोदान’

infopost January 17, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.