Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 7, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

चार्जशीट पर सत्ता और भाजपा के खिलाफ आग उगलने लगे नेता

September 13, 2020
Leaders on fire on the charge sheet and against BJP

श्रीकांत सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नई दिल्ली। भयंकर बेरोजगारी और देश की आर्थिक बदहाली पर चुप्पी टूटने लगी है। दिल्ली हिंसा मामले में पूरक आरोप पत्र के जरिये सीपीएम नेता सीताराम येचुरी, स्वराज अभियान के नेता योगेंद्र यादव, अर्थशास्त्री जयति घोष, डीयू के प्रोफेसर व सामाजिक कार्यकर्ता अपूर्वानंद और डॉक्यूमेंट्री मेकर राहुल रॉय को दंगों का सह-साजिशकर्ता बताए जाने पर नेताओं ने सत्ता और भाजपा के खिलाफ आग उगलना शुरू कर दिया है।

येचुरी ने ट्वीट कर कहा है कि दिल्ली पुलिस की अवैध और गैर-कानूनी हरकतें भाजपा के शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व के चरित्र को दर्शाती हैं। भाजपा विपक्ष के सवालों और शांतिपूर्ण प्रदर्शन से डरने लगी है। यही वजह है कि सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है।

येचुरी के मुताबिक, संविधान सीएए जैसे भेदभाव वाले कानूनों के विरुद्ध शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार देता है। इसलिए गलत का विरोध करना हमारी जिम्मेदारी भी है। हम विपक्ष का काम जारी रखेंगे। भाजपा सरकार अपनी हरकतों से बाज नहीं आई तो जैसे हमने आपातकाल को हराया था, उसी प्रकार इस आपातकाल से भी निपट लेंगे।

सीपीएम नेता ने इस बात पर ध्यान आकर्षित किया है कि मोदी सरकार न सिर्फ संसद में सवालों से डरती है, बल्कि प्रेस कॉन्फ्रेंस तक करने से घबराती है। आरटीआई का जवाब तक देने से कतराने लगी है। चाहे मोदी का निजी फंड हो या अपनी डिग्री दिखाने की बात, इस सरकार की सभी असंवैधानिक नीतियों और असंवैधानिक कदमों का विरोध जारी रहेगा।

येचुरी ने पूछा है कि जहरीले भाषण देने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। 56 लोग दिल्ली की हिंसा में मारे गए। जहरीले भाषणों का वीडियो है, उन पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? सरकार ने तो आदेश दे रखा है कि किसी भी तरह से विपक्ष को लपेटा जाए। यही है मोदी और भाजपा का असली चेहरा, चरित्र, चाल और चिंतन।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने नामजद लोगों को एकजुट होने की सलाह दी और कहा, यह नृशंसता से भी बदतर है। मैं आरोप पत्र में नामजद लोगों के साथ पूरी तरह से एकजुटता प्रकट करता हूं। वे असली देशभक्त हैं, सत्ता के धोखेबाज नहीं।

इस संदर्भ में रणदीप सिंह सुरजेवाला का कहना है कि अगर सच बोलना अपराध है, अगर घृणा को उजागर करना अपराध है, अगर दंगाइयों का विरोध करना अपराध है, अगर सही का साथ देना अपराध है तो फिर हम सभी को आरोप-पत्र में नामजद कर जेल भेज दिया जाए।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: तनाव में अकेले कभी न रहें, जीवन शैली में लाएं बदलाव
Next: पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का एम्स में निधन

Related Stories

Social Politics
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Social Politics: नोएडा के युवा नेताओं में तेजी से उभरता नाम संदीप अवाना

infopost September 5, 2026 0
Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.