Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 17, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन
  • स्वास्थ्य

तनाव में अकेले कभी न रहें, जीवन शैली में लाएं बदलाव

September 13, 2020
Never be alone under stress, change your lifestyle

इंफोपोस्ट न्यूज, नोएडा। सेक्टर 34 स्थित नारी निकेतन ‘अन्विता’ में जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीवी ढाका ने मानसिक तनाव से दूर रहने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि मन दुखी रहना, नींद न आना या कम आना, भूख कम लगना आदि मानसिक तनाव की स्थिति है। इसी स्थिति में आत्महत्या जैसे नकारात्मक विचार मन में आने लगते हैं।

उन्होंने कहा, हमें इससे बचना है। ऐसे विचारों को मन में कतई जगह न दें। जब भी मन में नकारात्मक विचार आएं तो जीवनशैली में बदलाव लाएं, ख़ुद पर ध्यान देना शुरू करें, खानपान को संतुलित करें, नियमित रूप से कुछ समय व्यायाम या योग करें। नकारात्मक सोच को दिमाग से हटाएं। अकेले बिल्कुल न रहें, दोस्तों के संग रहें।

डॉ. ढाका ने कहा कि जीवन में कम समय में ज्यादा हासिल करने की तमन्ना और आगे निकलने की होड़ में लोग मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। युवाओं को जरा सी असफलता अखरने लगती है। वे अपनी जिन्दगी तक को दांव पर लगा देते हैं।

नोएडा जिला अस्पताल की मनोचिकित्सक डॉ. तनुजा ने बाइपोलर डिसऑर्डर के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि यह एक प्रकार का मूड डिसऑर्डर है, जिसे उन्माद और हाइपोमेनिया के रूप में समझा जा सकता है। इसमें व्यक्ति का मूड बार-बार बदलता रहता है। कभी वह ऊर्जा से भरा महसूस करता है। कभी एक दम थका हुआ।

इस दौरान लोग पूरे दिन और रात में बहुत कुछ करते हैं, पर थकते नहीं हैं। रोगी का यह स्‍वभाव लंबे समय तक जारी रह सकता है। नींद आना और कुछ भी नहीं करना, बाइपोलर डिसऑर्डर से संबंधित लक्षण हो सकते हैं।

उन्होंने बताया कि यह एक तरीके से मानसिक तनाव की स्थिति है। इसके लिए मनोचिकित्सक की सलाह पर दवा का सेवन करना चाहिए। जिला अस्पताल में कमरा नंबर 12 में सोमवार, मंगलवार और बृहस्पतिवार को मानसिक स्वास्थ्य की ओपीडी का संचालन किया जाता है। कोई भी व्यक्ति वहां निशुल्क परामर्श लेकर उपचार करा सकता है।

मनोचिकित्सक सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रजनी सूरी ने मानसिक रोगों के लक्षण बताए। उन्होंने बताया कि जिस तरह शारीरिक बीमारियों खांसी, जुकाम, बुखार का इलाज है, उसी तरह मानसिक रोगों का भी उपचार संभव है। बस उसके लक्षण जानना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि मानसिक तनाव होने पर उसे खेलकूद, मनोरंजन, ध्यान और योग के माध्यम से दूर किया जा सकता है। जब भी मानसिक तनाव की स्थिति पैदा हो तो अकेले बिल्कुल न रहें। अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं।

कार्यक्रम के अंत में वहां मौजूद 21 महिलाओं ने मनोचिकित्सीय परामर्श लिया। उनमें से कुछ को जिला अस्पताल के मानसिक स्वास्थ्य विभाग में परामर्श लेने की सलाह दी गई।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: निजी कोविड अस्पतालों के रेट तय, श्रेणी के हिसाब लगेगा चार्ज
Next: चार्जशीट पर सत्ता और भाजपा के खिलाफ आग उगलने लगे नेता

Related Stories

Delhi Protest 2026
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Delhi Protest 2026: प्रदर्शन से पहले हिरासत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

infopost October 10, 2026 0
Supreme Court Metro Services
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Supreme Court Metro Services: सुप्रीम कोर्ट का नियंत्रित संचालन पर जोर

infopost October 10, 2026 0
Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर

Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव

Avatar Shrikant Singh October 10, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.