Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 22, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • सत्ता की सियासत

बिहार में पूर्व विधायक डॉ कुमार देवरंजन के नेतृत्व में हजारों लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

ohm verma November 9, 2023
BJP bihar

नीतीश कुमार को 1 घंटे सीएम रहना बिहार के भविष्य के लिए ठीक नहीं : सम्राट

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नीतीश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं, जांच होनी चाहिए : सम्राट

इंफोपोस्ट संवाददाता, पटना। BJP bihar :


भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को आयोजित मिलन समारोह में पूर्व विधायक डॉ कुमार देवरंजन सिंह के नेतृत्व में हजारों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इन सभी लोगों को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई और पार्टी में स्वागत किया।

इस मिलन समारोह को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में 40 में से 39 पर भाजपा गठबंधन ने जीत दर्ज की थी। आप लोगों के पार्टी में आने के बाद पार्टी और मजबूत होगी और जो एक सीट की कसक पिछली बार रह गई थी, इस बार पूरी हो जाएगी।

नीतीश जी गड़बड़ा गए हैं

BJP bihar : उन्होंने कहा कि नीतीश जी गड़बड़ा गए हैं। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वे हमलोगों के अभिभावक और वरिष्ठ साथी हैं। राज्यपाल से आग्रह है कि उनका सम्पूर्ण मेडिकल चेकअप करवाएं।

भाजपा नेता ने कहा कि जिस तरह कल सीएम ने बयान दिया वह महिलाओं को शर्मसार कर गया। यह पीड़ा देने वाली घटना थी।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि नीतीश कुमार जी बिहार के सीएम हैं। अब उन्हें आज 15 घंटे बाद याद आ रहा है कि वे ऐसा बोले हैं। अब ऐसे सीएम को एक घंटे भी सीएम की कुर्सी पर रहना बिहार के लिए सही नहीं।

सदस्यता लेने वालों में डॉ कुमार देवरंजन के अलावा शशि भूषण , राम जी, शैलेंद्र कुशवाहा, वीरेंद्र पासवान प्रमुख हैं।

उन्होंने कहा कि आज बिहार के सीमावर्ती लोगों को हवाई जहाज पकड़ने के लिए यूपी जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार एयरपोर्ट और एनएच के लिए जमीन उपलब्ध नहीं करा पा रही है।

चौधरी ने कहा कि अति पिछड़े से आने वाले कर्पूरी ठाकुर को दो बार सीएम बनने में जनसंघ ने मदद की। लालू प्रसाद जब पहली बार सीएम बने तब भी भाजपा के 39 एमएलए ने समर्थन दिया।

भाजपा ने आरक्षण का समर्थन किया

BJP bihar : उन्होंने कहा कि भाजपा ने बराबर आरक्षण का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बिहार में पंचायत चुनाव में आरक्षण तब मिला जब एनडीए की सरकार आई।

इस समारोह में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, मंगल पांडेय, प्रेम कुमार, जनार्दन सिग्रीवाल उपस्थित रहे।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: माफी मांगकर क्या नीतीश महिलाओं की इज्जत लौटा देंगे : पद्मश्री भागीरथी देवी
Next: लोजपा बोली, बिहार में महाजंगलराज, चिराग पासवान बनेंगे अगले मुख्यमंत्री, देखें एक्सक्लूसिव वीडियो इंटरव्यू

Related Stories

Operation Tiger Politics
  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

Operation Tiger Politics: ‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चा

infopost June 19, 2026
Rahul Gandhi Gen-Z Movement
  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

Rahul Gandhi Gen-Z Movement: राहुल का ‘जेन-जी आंदोलन’ और 2029 की नई राजनीति

infopost June 19, 2026
PTI06_16_2026_000196A
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर
  • सत्ता की सियासत

कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

infopost June 18, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.