Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 22, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर

लोजपा बोली, बिहार में महाजंगलराज, चिराग पासवान बनेंगे अगले मुख्यमंत्री, देखें एक्सक्लूसिव वीडियो इंटरव्यू

ohm verma November 9, 2023
LJP pramukh Interview

ओम वर्मा, नयी दिल्ली। LJP pramukh Interview :

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिहार में जब से भाजपा का साथ छोड़कर जदयू, लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल यानी राजद के खेमे में गई है, तब से राज्य में हिंसक वारदातें बढ़ गई हैं।

अपराध चरम पर है। शायद ही कोई दिन ऐसा होता हो जब राज्य के किसी कोने से हत्या की खबरें नहीं आती हों। लोग शाम होते ही डरने लगे हैं। बिहार में बढ़ते अपराध और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर हमने लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के पूर्वी चंपारण जिला के प्रमुख राहुल आर पांडेय का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किया।

बिहार में आज महाजंगलराज

राहुल आर पांडेय ने कहा कि राज्य में आज जंगलराज नहीं बल्कि महाजंगलराज है। राज्य में आज हत्याएं आम बात हो गई हैं। अपहरण, लूट और दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। लोग वास्तव में डरने लगे हैं। राज्य में रोज अपहरण की घटनाएं हो रही हैं।

नीतीश सबसे अविश्वसनीय

LJP pramukh Interview : देश में अगर ​अविश्वसनीयता की बात आती है तो सबसे पहले नीतीश कुमार का नाम आता है। आज उनकी पहचान देश के सबसे अविश्वसनीय नेता के तौर पर हो रही है। कब कहां चले जाएंगे, यह पता नहीं चलता। जनता वोट देती है भाजपा को और सरकार बन जाती है राजद की।

चिराग पासवान मुख्यमंत्री के लिए बेहतर विकल्प
राहुल आर पांडेय ने कहा कि राजनीतिक समस्याओं में उलझी बिहार की जनता आज चिराग पासवान को विकल्प के तौर पर देख रही है। आने वाले चुनाव में ​राज्य की जनता चिराग पासवान को आशीर्वाद देगी और वह मुख्यमंत्री बनेंगे।

हमारा संगठन तैयार

राहुल आर पांडेय ने कहा कि राज्य में राजनीतिक बदलाव के लिए कार्यकर्ता, नेता और आम जनता तीनों लगे हुए हैं। हमारी पार्टी बिहार की पहली ऐसी पार्टी है, जिसके नेता खुद कार्यकर्ता हैं। हमारे यहां कार्यकर्ता और नेता का कोई भेदभाव नहीं है। जब चाहें अपने नेता से मिल सकते हैं और नेता जब चाहें अपने कार्यकर्ता से मिल सकते हैं। हम सब मिलकर संगठन को मजबूत बना रहे हैं। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास कर रहे हैं।

25 में चिराग बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री

LJP pramukh Interview : राहुल आर पांडेय ने कहा कि 2025 में बिहार में होने वाले चुनाव के बाद चिराग पासवान मुख्यमंत्री बनेंगे। इसके लिए संगठन की ओर से पूरी तैयारी चल रही है। सौ प्रतिशत और चौबीस घंटे लोजपा रामविलास के कार्यकर्ता चुनावी मोड में हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव में भी हमारी पार्टी एनडीए की सरकार बनवाने में अहम भूमिका अदा करेगी।

बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट

यह एक विजन डॉक्यूमेंट है, जिसे आम जनता से सलाह लेकर बनाया गया है। वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में बिहार को कैसे आगे बढ़ाया जाए, इसमें यह सोच निहित है। पिछले 18 साल से नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं, यही वजह है कि चिराग पासवान नीतीश कुमार से सवाल पूछते हैं। और जो सत्ता में रहेगा, सवाल भी उसी से पूछे जाएंगे। यह स्वाभाविक है।

नीतीश के बारे में कुछ नहीं कह सकते

LJP pramukh Interview : भाजपा के साथ गठबंधन में नीतीश के फिर से वापस आने के सवाल पर राहुल आर पांडेय ने कहा कि नीतीश कुमार के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। यह तो नीतीश कुमार को भी नहीं पता होता है कि वह कब क्या करने वाले हैं। नीतीश कुमार भाजपा को दो बार झटका दे चुके हैं। वह कब कहां रहेंगे, कुछ नहीं कहा जा सकता। मुझे नहीं लगता है भाजपा अब नीतीश कुमार को झेलेगी।

लोकसभा चुनाव के लिए तैयार

राहुल आर पांडेय ने कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है। गठबंधन में मोतिहारी सीट किसी भी पार्टी को जाए, उनकी पार्टी जीजान से मेहनत करेगी।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: बिहार में पूर्व विधायक डॉ कुमार देवरंजन के नेतृत्व में हजारों लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता
Next: बिहार में 75 प्रतिशत आरक्षण वाला विधेयक पारित

Related Stories

Rajiv Narayan's prediction
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Rajiv Narayan’s prediction: ज्योतिषीय भविष्यवाणी से गरमाई राजनीतिक बहस

infopost July 20, 2026 0
Sonam Wangchuk Episode
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk Episode: पुलिस कार्रवाई ने तेज की राजनीतिक बहस

infopost July 19, 2026 0
Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.