इंफोपोस्ट संवाददाता, पटना। Nitish statement :
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भाजपा की महिला विधायक और विधान पार्षद ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सदन में प्रजनन दर कम करने को लेकर पति – पत्नी के संबंधों को लेकर की गई टिप्पणी की निंदा करते हुए इस्तीफे की मांग की। महिला विधायकों ने नीतीश के बयान का समर्थन देने को लेकर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से भी इस्तीफा मांगा।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक पदम् श्री भागीरथी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है, इस कारण अब उनके इलाज की जरूरत है।
Nitish statement : उन्होंने नीतीश के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि अब ऐसे मानसिक संतुलन बिगड़े व्यक्ति को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने सीएम के बयान का समर्थन देने और इसे सेक्स शिक्षा बताए जाने को लेकर तेजस्वी को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि यह पढ़ाई यही दोनो लोग पढ़े हुए हैं और कोई पढ़ा हुआ नहीं है क्या। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान देने वालों को शर्म करनी चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि हम महिला गांव गांव घूमकर नीतीश के बयान को लोगों तक पहुंचाएंगे और पूछेंगे कि क्या ऐसा बयान एक सीएम को देना चाहिए।
इस प्रेस वार्ता में विधायक निक्की हेंब्रम ने कहा कि नीतीश कुमार को राजनीति से सन्यास ले लेना चाहिए। उनमें अब न मर्यादा बची है और न ही उनमें कर्तव्यों की समझ है। उन्होंने कहा कि नीतीश ने अपने बयान से देश की सभी महिलाएं अपमानित और असहज महसूस कर रही हैं।
नीतीश का बयान सदन के लिए काला दिन
एमएलसी निवेदिता सिंह ने कहा कि नीतीश का बयान सदन के लिए काला दिन साबित हुआ। आज तक ऐसी स्थिति कभी नहीं घटी। उन्होंने कहा सदन की कार्यवाही अच्छे ढंग से चल रही थी, ऐसे में नीतीश का बयान आना समझ से परे है।
उन्होंने कहा कि उच्च सदन में जहां पढ़े लिखे लोग चुन कर आते हैं वहां सीएम को ऐसी बात करने की क्या जरूरत पडी। उन्होंने कहा कि इससे न देश की केवल महिलाएं शर्मसार हुई हैं बल्कि युवा भी शर्मसार हुआ है।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष धर्मशिला गुप्ता ने कहा कि सीएम मेमोरी लॉस तो पहले ही खो चुके थे अब मानसिक संतुलन भी खो चुके हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अब इस्तीफा देना ही होगा। उन्होंने कहा कि सीएम पर अब संगत का असर साफ दिखाई दे रहा है।
Nitish statement : उन्होंने कहा कि आज मोर्चा द्वारा पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया है और आगे भी मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के इस्तीफे को लेकर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमलोग चैन से नहीं बैठेंगे।
उन्होंने साफ तौर पर कहा कि माफी मांगने से महिलाओं के प्रति उनका अपमान करना समाप्त नहीं हो जाता।
इस प्रेस वार्ता को इनके अलावा विधायक गायत्री देवी, निशा सिंह, कविता पासवान, कुसुम देवी और अरुणा देवी ने भी संबोधित किया।


