ओम वर्मा, नयी दिल्ली। bihar mahotsav :
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बिहार की विभूतियों का स्वागत करने के लिए दिल्ली तैयार है।
दिलवालों की दिल्ली में बिहार की प्रतिभाएं एक मंच पर होंगी। मौका खास है। बिहार महोत्सव। 21 और 22 मार्च को होने वाले इस आयोजन की तैयारी जोर शोर से चल रही है। दिल्ली में बिहार महोत्सव के प्रणेता एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के इज़ेडसीसी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में सदस्य प्रसाद रत्नेश्वर ने बताया कि बिहार महोत्सव आयोजन समिति गठित कर दी गई है। इसके जनसंपर्क अधिकारी राकेश कुमार वर्मा और मोहन कुमार गुप्ता ने आयोजन की तैयारी को लेकर नेशनल न्यूज पोर्टल इंफोपोस्ट न्यूज को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया।
चार सौ कलाकार जुटेंगे
bihar mahotsav : राकेश कुमार वर्मा और मोहन कुमार गुप्ता ने बताया कि बिहार महोत्सव में चार सौ से भी ज्यादा कलाकार जुटेंगे। इनमें भोजपुरी, मैथिली और मगही प्रमुख है। इसके अलावा कई बोलियां भी हैं। इनके कलाकार भी आएंगे। नृत्य और गायन के कलाकार के मशहूर कलाकार यहां अपनी संस्कृति की छाप छोड़ेंगे। वे बताएंगे कि हमारी भाषा, गायन में जो मिठास है, अपनापन है, वो पूरी दुनिया में कहीं नहीं है।
अब बिहारी दोस्त
राकेश कुमार वर्मा और मोहन कुमार गुप्ता ने बताया कि बिहार के लोगों को पहले वह सम्मान नहीं मिलता था, जिसके वे हकदार थे। बिहारियों के साथ उचित व्यवहार नहीं किया जाता था। समय के साथ बिहार के लोगों ने अपनी प्रतिभा दुनिया को दिखाई है। कड़ी मेहनत की है। यही वजह है कि बिहार के प्रतिभाओं की आज पूरी दुनिया में डिमांड है। अब बिहार के लोग बिहारी नहीं, बल्कि बिहारी दोस्त कहलाए जाते हैं। हमे गर्व है कि हम बिहारी हैं और देश की एकता और अखंडता में हम अपना योगदान देते हैं।
लिट्टी चोखा की रहेगी धूम
bihar mahotsav : बिहार महोत्सव के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि महोत्सव में बिहार के खानपान को भी शामिल किया जाएगा। बिहार के भोजन में जो स्वाद है, वो आज बर्गर पिज्जा में कहां। हमारे भोजन का स्वाद लाजवाब है। इसके अलावा मिथिलांचल के भोजन और वहां की कलाकृतियों को भी महोत्सव में शामिल किया जाएगा।
प्रतिभाओं का होगा सम्मान
राकेश कुमार वर्मा और मोहन कुमार गुप्ता ने बताया कि बिहार से ताल्लुक रखने वाले काफी लोग डॉक्टर, पेशवर और प्रशासनिक अधिकारी हैं। इन सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
इसके अलावा दिल्ली स्थित बिहार महोत्सव समिति अपने प्रथम आयोजन-2003 के सहयोगियों को
सम्मानित करने जा रही है।
सम्मानित होने वालों में सात लोग मोतिहारी के
bihar mahotsav : सम्मानित होने वाली कामयाब हस्तियों ने राजधानी दिल्ली सहित देश-दुनिया में बिहार का परचम लहराया है। इन विभूतियों में नाम वर्ण क्रमानुसार आमोद कंठ, अजीत द्विवेदी,भगवान लाल, ब्रजेश सिंह, मयंकेश्वर सिंह, महाबल मिश्रा, डॉ. एम.एन.आलम, निशिकांत ठाकुर, नासिर राजा खान, नुजहत हसन, ओम वर्मा, ओम प्रकाश भारती, आर.के.सिन्हा, राकेश कुमार वर्मा, आर.के. गुप्ता, राधेश्याम सिंह, सुहैल खान, सुधाकर शरण, सुनील कुमार, ताज हसन एवं तनवीर हसन हैं। इनमें से सात लोग मोतिहारी के हैं।


