इंफोपोस्ट संवाददाता, पटना। BJP Bihar :
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!विकसित भारत संकल्प यात्रा के क्रम में सोमवार को पटना के वार्ड संख्या 24 और 26 में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘लाभार्थी संवाद कार्यक्रम’ को सम्बोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि मोदी की गारंटी से हम न केवल बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों को जीतेंगे बल्कि बिहार में भी भाजपा की सरकार बनना तय है।

अपने पौने दस साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता से किए अपने सारे वादे पूरे किए हैं। अब देश की जनता को उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेना है।
80 करोड़ गरीबों को अनाज
BJP Bihar : प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि आज केन्द्र सरकार दुनिया की सबसे बड़ी मुफ्त खाद्यान्न योजना के तहत देश के 80 करोड़ गरीबों को अनाज दे रही है। आयुष्मान योजना के तहत बिहार के 6 करोड़ से ज्यादा लोगों को कवर करना था, मगर राज्य सरकार से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाने के कारण अब तक मात्र 80 लाख लोगों को ही आयुष्मान कार्ड जारी किया जा सका है।

उज्ज्वला योजना से बिहार के लाखों गरीबों के जीवन में खुशियां
BJP Bihar : सम्राट चौधरी ने कहा कि पीएम आवास, नल जल योजना, उज्ज्वला योजना से बिहार के लाखों गरीबों के जीवन में खुशियां आई हैं। चूल्हे पर एक बार खाना बनाने के दौरान कोई महिला 400 सिगरेट के बराबर धुएं को अपनी सांसों में भरती थी, उससे उन्हें मुक्ति मिली है। पिछले 10 वर्षों में सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। 24 घंटे निर्बाध बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित हुई है। पहले पटना को मात्र 600 मेगावाट बिजली मिलती थी। अब यहां बिजली की खपत 12 गुना बढ़ कर 7200 मेगावाट हो गई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नामामि गंगे परियोजना के माध्यम से पटना के सीवर सिस्टम को दुरूस्त करने का काम किया गया है। 1934 के बाद पटना के सीवर की किसी ने कल्पना ही नहीं की। इंग्लैंड में 1888 में मेट्रो रेल की शुरूआत हुई थी।
सवा सौ साल बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर 2020 में पटना में मेट्रो का काम शुरू हुआ है। केन्द्र सरकार की राशि से गंगा घाटों का निर्माण किया जाना था, मगर राज्य सरकार ने कई घाटों का निर्माण ही नहीं कराया। नरेन्द्र मोदी की गारंटी का ही नतीजा है कि 15 वें वित आयोग ने बिहार को 27 हजार करोड़ रुपये का अनुदान दिया।


