श्रीकांत सिंह, नोएडा। noida stadium :
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!लोगों में खेल के प्रति रुचि और प्रतिभागिता बढ़ाने के लिए नोएडा के सेक्टर 21ए में नोएडा स्टेडियम के अंदर इंडोर स्टेडियम का निर्माण करवाया गया है।
इसके रखरखाव की जिम्मेदारी लीज पर एक प्रतिष्ठित कंपनी सिक्योरिटी सलूशंस को मिली है। कंपनी के महाप्रबंधक अंजी कपूर एक अद्भुत क्षमता के साथ जहां इंडोर स्टेडियम के रखरखाव का काम देख रहे हैं वहीं वह अपनी व्यवहार कुशलता से तरह की इवेंट को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करा रहे हैं।
इंफोपोस्ट न्यूज के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में उन्होंने सुरक्षा से जुड़े तमाम पहलुओं पर बातचीत की। श्री कपूर ने स्टेडियम की तमाम सुविधाओं और और क्षमताओं के बारे में विस्तार से बताया। इस बहुउद्देशीय स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम और राष्ट्रीय, अन्तरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा सकता है। कई राष्ट्रीय खेल के आयोजन और अन्य इवेंट यहां लगातार आयोजित भी हो रहे हैं।
स्टेडियम में उपलब्ध हैं अत्याधुनिक सुविधाएं
noida stadium :इंडोर स्टेडियम में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करायी गई हैं। 101 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित इण्डोर स्टेडियम 8,040 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बना है। इसमें चार हजार से अधिक दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बॉस्केटबॉल, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, जिमनास्टिक, जूडो रेसलिंग सहित अन्य तमाम प्रकार की खेल गतिविधियां एक साथ संचालित की जा सकती हैं।
प्रैक्टिस के लिए विशेष सुविधाएं
noida stadium :इंडोर स्टेडियम के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा था कि इंडोर स्टेडियम के साथ ही हम प्रदेशवासियों, खासतौर से गौतमबुद्ध नगर के वासियों, पश्चिम उत्तर प्रदेश के खेल प्रेमियों के लिए एक अच्छे इण्डोर स्टेडियम के साथ-साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता करा रहे हैं। हम समझ सकते हैं कि जितने भी हमारे यहां पर पहलवान हैं, स्वाभाविक रूप से बीते दस महीनों से उनके मन में अभिलाषा रही होगी कि उन्हें नियमित प्रैक्टिस के लिए शासन स्तर पर कब सुविधा प्राप्त हो पाएगी।


