Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 7, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • कारोबार
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

श्रमिकों को फायदा या उद्योग पर बढ़ेगा बोझ? न्यू लेबर कोड पर विशेषज्ञों की खुली चर्चा।

M Sajid February 22, 2026
WhatsApp Image 2026-02-21 at 4.32.08 PM

नई दिल्ली। Builder Association of India (बीएआई) की ओर से नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित वार्षिक बिजनेस मीट में केंद्र सरकार से निर्माण क्षेत्र के लिए अलग मंत्रालय बनाए जाने की मांग उठाई गई। बीएआई का कहना है कि यदि बिल्डर और खरीदारों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए एक समर्पित मंत्रालय बनाया जाता है, तो रियल एस्टेट सेक्टर में पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सकेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम के दौरान “न्यू लेबर कोड और कंस्ट्रक्शन सेक्टर पर इसके प्रभाव” विषय पर एक विशेष सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में भारत सरकार के पूर्व लेबर कमिश्नर डॉ. ओंकार शर्मा ने चार नए श्रम संहिताओं के संभावित प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि नए श्रम कानून लागू होने के बाद श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, वेतन पारदर्शिता और कार्यस्थल सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में लाभ मिलने की संभावना है, हालांकि प्रारंभिक चरण में उद्योग जगत को अनुपालन संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

नॉर्थ बीएआई आईएमएम के उपाध्यक्ष राजीव गोयल ने उम्मीद जताई कि नए कानूनों के लागू होने से कंस्ट्रक्शन कंपनियां अपने कर्मचारियों को अधिक सुविधाएं और बेहतर कार्य वातावरण प्रदान कर सकेंगी। दिल्ली सरकार के डिप्टी लेबर कमिश्नर शशि भूषण और एलईएक्स एलायंस के मैनेजिंग पार्टनर एडवोकेट जीतेश पांडेय ने भी श्रम कानूनों में हुए बदलावों पर अपने विचार साझा किए।

टेक्निकल सेशन में कोड ऑन इंडस्ट्रियल रिलेशन्स, ऑक्यूपेशनल सेफ्टी, हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशन्स कोड, कोड ऑन वेज, कानूनी नियमों में मुख्य बदलाव और वर्कफोर्स क्लासिफिकेशन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। दिल्ली सरकार की संयुक्त श्रम आयुक्त डॉ. रति सिंह फोगाट ने नए श्रम कानूनों के अनुपालन और कार्यबल वर्गीकरण के प्रावधानों को स्पष्ट किया।

कार्यक्रम का संचालन सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता डॉ. शुचि भारती ने किया। इस अवसर पर हरियाणा बीएआई के स्टेट चेयरमैन प्रेम खमेसरा, बीएआई के पूर्व अध्यक्ष राम निवास गुप्ता, नॉर्थ बीएआई के उपाध्यक्ष राम अवतार, लाल चंद शर्मा (ट्रस्टी), अमित पसरीचा (स्टेट चेयरमैन, दिल्ली बीएआई) और वेद खुराना सहित कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

बीएआई की यह मांग ऐसे समय में सामने आई है जब निर्माण क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और श्रम सुधारों को लेकर व्यापक चर्चा जारी है। अलग मंत्रालय की स्थापना से रियल एस्टेट सेक्टर में नीति निर्माण और क्रियान्वयन को अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

About Author

M Sajid

editor

Md Sajid एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने TV 100 News, NUBT News और Eros Times जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है। निष्पक्ष रिपोर्टिंग, जमीनी मुद्दों की समझ और जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने के लिए वे जाने जाते हैं।

पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। उनके द्वारा संचालित ABC WORLD HINDI YouTube चैनल को उल्लेखनीय सफलता मिली है, जिसके लिए उन्हें YouTube Silver Play Button से सम्मानित किया गया। वे लगातार सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को अपनी रिपोर्टिंग के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचा रहे हैं।

“सच्ची खबर, निष्पक्ष सोच और जनता की आवाज़ को मंच देना ही मेरी पत्रकारिता का उद्देश्य है।” – Md Sajid

See author's posts

Post navigation

Previous: वेव सिटी में मुआवजे को लेकर प्रदर्शन, स्कूल के पास हंगामे से अभिभावकों में चिंता
Next: एमबीएफ में लाखों रोजगार सृजित करने और 15,000 करोड़ से बड़ी अर्थव्यवस्था विकसित करने की क्षमता

Related Stories

Social Politics
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Social Politics: नोएडा के युवा नेताओं में तेजी से उभरता नाम संदीप अवाना

infopost September 5, 2026 0
Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.