Social Politics: नोएडा शहर में पिछले कई वर्षों से भारतीय जनता पार्टी का जनाधार बेहद मजबूत रहा है और पार्टी यहां सत्ता में काबिज है। इसी मजबूत संगठन में इन दिनों युवा मोर्चा के भीतर एक नाम तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, और वह नाम है संदीप अवाना।
Social Politics: संघर्षशील, मेहनती, मिलनसार और जमीन से जुड़े नेता
Social Politics: संदीप अवाना को एक संघर्षशील, मेहनती, मिलनसार और जमीन से जुड़े नेता के रूप में जाना जाता है। इन गुणों के कारण संदीप को न केवल समाज का, बल्कि विशेष रूप से नोएडा के युवाओं का भरपूर समर्थन और स्नेह प्राप्त हो रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!संदीप अवाना नोएडा के सेक्टर-104, हाजीपुर के निवासी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा भवानी शंकर इंटर कॉलेज में हुई और उसके बाद उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज, नोएडा से स्नातक की डिग्री हासिल की।
कॉलेज के दिनों में वे छात्र राजनीति से जुड़े
छात्र जीवन के दौरान ही उनमें नेतृत्व और समाज सेवा की गहरी भावना विकसित हो गई थी। कॉलेज के दिनों में वे छात्र राजनीति से जुड़े और देश के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सदस्य बने। ABVP में अपने समर्पण और कार्यशैली के कारण उन्हें बड़े दायित्व दिए गए। वर्ष 2015 में वे राजकीय डिग्री कॉलेज की इकाई के अध्यक्ष बने और इसके बाद नोएडा महानगर मंत्री, तथा जिला संयोजक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी अपनी भूमिका निभाई।
छात्र राजनीति का लंबा अनुभव हासिल करके संदीप अब भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य कर रहे हैं। वह निरंतर सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों में जुटकर युवाओं को राष्ट्र निर्माण, स्वावलंबन और सामाजिक जिम्मेदारियों की ओर प्रेरित कर रहे हैं।
राजनीति में आने की प्रेरणा दादाजी से मिली
संदीप अवाना बताते हैं कि राजनीति में आने की प्रेरणा उन्हें अपने दादाजी स्वर्गीय केशराम प्रधान जी से मिली। उनके दादाजी ग्राम हाजीपुर के प्रधान रहे और उन्होंने अपना जीवन समाज सेवा को समर्पित किया। उन्हीं के आदर्श द्वारा संदीप आज भी समाज सेवा और देश सेवा के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।
उनका मानना है कि समाज सेवा और देश सेवा ही उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य है। वर्तमान में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत 2047’ के सपने को साकार करने के लिए युवाओं को एकजुट और सशक्त बना रहे हैं। उनकी सहजता, संघर्षशीलता और सेवा भाव के चलते संदीप अवाना नोएडा के युवाओं में आशा की नई किरण और मजबूत भविष्य के नेता के रूप में देखे जा रहे हैं।



Social Politics: नोएडा शहर में पिछले कई वर्षों से भारतीय जनता पार्टी का जनाधार बेहद मजबूत रहा है और पार्टी यहां सत्ता में काबिज है। इसी मजबूत संगठन में इन दिनों युवा मोर्चा के भीतर एक नाम तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, और वह नाम है संदीप अवाना।