Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन
  • सत्ता की सियासत

Arvind Kejriwal Speaks: देश को तानाशाही से बचाने के लिए जा रहा हूं जेल

infopost May 31, 2024
Arvind Kejriwal Speaks

Arvind Kejriwal Speaks: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि परसों मैं वापस तिहाड़ जेल चला जाऊंगा। मैं परसों तीन बजे सरेंडर करने जा रहा हूं। मुझे नहीं पता कि कब तक मुझे तिहाड़ जेल में रखेंगे। पर मेरे हौसले बुलंद हैं। देश को तानाशाही से बचाने के लिए जेल जा रहा हूं।

Arvind Kejriwal Speaks: नहीं पता कि कब तक मुझे तिहाड़ जेल में रखेंगे

इंफोपोस्ट डेस्क


Arvind Kejriwal Speaks: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार (31 मई) को कहा कि वो रविवार (2 जून) को सरेंडर करेंगे। इस संदर्भ में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा, ”सुप्रीम कोर्ट ने मुझे 21 दिनों को मोहलत दी थी। कल 21 दिन पूरे हो रहे हैं। परसों (रविवार) हमें सरेंडर करना है। मैं तिहाड़ जेल चला जाऊंगा, मुझे नहीं पता कि कब तक मुझे तिहाड़ जेल में रखेंगे। पर मेरे हौसले बुलंद हैं। देश को तानाशाही से बचाने के लिए जेल जा रहा हूं।”

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”दिन में चार बार इन्सुलिन के इंजेक्शन लगते हैं। जेल में इन्होंने कई दिन तक मेरे इंजेक्शन बंद कर दिए थे। शुगर लेवल 300-325 तक पहुंच गया। इतने दिन तक शुगर इतनी हाई रहती है, तो किडनी और लीवर खराब हो जाते हैं। पता नहीं ये क्या चाहते थे, ऐसा क्यों किया।”

मेरा वजन कम हो गया: अरविंद केजरीवाल

उन्होंने कहा, ”जेल में मैं 50 दिन था और इन 50 दिनों में मेरा 6 किलो वजन कम हो गया। जब मैं जेल गया तो मेरा वजन 70 किलो था। आज 64 किलो है। जेल से छूटने के बाद भी मेरा वजन नहीं बढ़ रहा है। डॉक्टर कह रहे हैं कि शरीर में कोई बड़ी बीमारी हो सकती है। कई टेस्ट करने पड़ सकते हैं। यूरीन में कीटोन लेवल बहुत ज्यादा हो चुका है।”

”परसो मैं सरेंडर करूंगा। उसके लिए लगभग दोपहर 3 बजे अपने घर से निकलूंगा। हो सकता है कि इस बार ये मुझे और ज्यादा प्रताड़ित करें। लेकिन मैं झुकूंगा नहीं। आप अपना ख्याल रखना, मुझे जेल में आपकी बहुत चिंता रहती है। आप खुश रहेंगे तो आपका केजरीवाल भी खुश रहेगा। मैं बेशक आपके बीच नहीं रहूंगा, लेकिन आप चिंता मत करना। आपके सारे काम चलते रहेंगे, मैं चाहे जहां रहूं अंदर रहूं बाहर रहूं, दिल्ली के काम नहीं रुकने दूंगा।”

हर मां बहन को हजार रुपये महीना देने की भी शुरुआत करूंगा

उन्होंने कहा, ”आपकी फ्री बिजली, मोहल्ला क्लीनिक, अस्पताल, फ्री दवाई, इलाज, महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा, 24 घंटे बिजली और भी सारे काम चलते रहेंगे। मैं लौटकर हर मां बहन को हजार रुपये महीना देने की भी शुरुआत करूंगा।”

सीएम केजरीवाल ने कहा, ”दुआ में बड़ी ताकत होती है। आप मेरी मां के लिए रोज प्रार्थना करेंगे, तो वे जरूर स्वस्थ रहेंगी। मेरी पत्नी सुनीता बहुत मजबूत हैं, उन्होंने जिंदगी के हर मुश्किल वक्त पर मेरा साथ दिया है। जब मुश्किल वक्त आता है, तो पूरा परिवार एकजुट हो जाता है। हम सब मिलकर तानाशाही से लड़ रहे हैं।”

”देश को बचाने के लिए यदि मुझे कुछ हो जाए, मेरे प्राण भी चले जाएं, तो गम मत करना। आपकी प्रार्थनाओं की वजह से आज मैं जिंदा हूं और आगे भी आपका आशीर्वाद मेरी रक्षा करेगा। अंत में बस यह कहना चाहूंगा, भगवान ने चाहा तो आपका यह बेटा बहुत जल्द वापस आएगा।”

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: Weather Update: अनुमान से पहले केरल पहुंचा मानसून
Next: Fake exit polls: फेक न्यूज का सबसे बड़ा उदाहरण

Related Stories

Delhi Protest 2026
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Delhi Protest 2026: प्रदर्शन से पहले हिरासत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

infopost October 10, 2026 0
Supreme Court Metro Services
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Supreme Court Metro Services: सुप्रीम कोर्ट का नियंत्रित संचालन पर जोर

infopost October 10, 2026 0
Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर

Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव

Avatar Shrikant Singh October 10, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.