Weather Update: केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है। अब दूसरे राज्यों की ओर बढ़ रहा है। सवाल है कब शुरू होगी झमाझम बारिश? आईएमडी के मुताबिक, मानसून अनुमान से पहले पहुंच गया है। उधर, दिल्ली में हीटस्ट्रोक से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
Weather Update: सताए जा रही है गर्मी
इंफोपोस्ट डेस्क
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Weather Update: इन दिनों भीषण गर्मी सताए जा रही है। दक्षिण पश्चिम मानसून ने पूर्वानुमान से एक दिन पहले ही केरल में दस्तक दे दी है। जो धीरे-धीरे पूर्वोत्तर राज्यों की ओर बढ़ रहा है। आईएमडी की मानें तो अगले 24 घंटों में केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आने की परिस्थिति अनुकूल रहेगी। इससे पहले मौसम विभाग ने केरल में 31 मई तक मानसून आने का अनुमान लगाया था।
बीते दिन दिल्ली एनसीआर में थोड़ी देर बारिश हुई। लेकिन असर कुछ खास नजर नहीं आया। आज दिल्ली में हीटस्ट्रोक से एक व्यक्ति की मौत हो गई। ये इस साल केंद्र शासित प्रदेश में पहली मौत है, जो हीटस्ट्रोक की वजह से हुई है। बीते दिन दिल्ली में 45.2 से 49.1 डिग्री सेल्सियस के पार पारा पहुंच गया था। यूपी के भी कुछ हिस्सों में लोग गर्मी से परेशान हैं। आईएमडी ने यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान के कुछ हिस्सों, बिहार, झारखंड, ओडिशा में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है।
चक्रवात रेमल ने मानसून को बंगाल की खाड़ी की ओर खींच लिया
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से गुजरे चक्रवात रेमल ने मानसून को बंगाल की खाड़ी की ओर खींच लिया, जो पूर्वोत्तर में मानसून जल्दी आने का एक कारण माना जा रहा है। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से केरल में भारी बारिश हो रही है। और मई में सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।
पूर्वोत्तर राज्यों (त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और असम) में मानसून के आने की सामान्य तारीख 5 जून है और इसी दौरान अरब सागर के कुछ और हिस्सों, कोमोरिन, मालदीव, लक्षद्वीप के बाकी हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां बनती जा रही हैं। इसलिए यहां झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है।


