Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • मनोरंजन

SRG Films International: फ़िल्म ‘हम तुम्हें चाहते हैं’ का पोस्टर लांच

infopost September 20, 2023
SRG Films International

SRG Films International: गोविंद बंसल और रीमा लहिड़ी निर्मित ‘हम तुम्हें चाहते हैं’ एक ऐसी फ़िल्म है जो बेहतरीन कहानी को दर्शकों के सामने पेश करने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जानते हैं विस्तार से।

SRG Films International: फ़िल्म 13 अक्तूबर, 2023 को होगी रिलीज

इंफोपोस्ट न्यूज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

SRG Films International: दिलचस्प किस्म की फ़िल्में बनाने के लिए मशहूर और एक प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस के रूप‌ में अपनी पहचान रखने वाले एसआरजी फ़िल्म्स इंटरनेशनल ने अपनी एक और उम्दा फ़िल्म ‘हम तुम्हें चाहते हैं’ के रिलीज़ का ऐलान एक पोस्टर लॉन्च के माध्यम से कर दिया है। इसमें कोई दो राय नहीं कि एक दूरद्रष्टा कहलाए जाने वाले निर्देशक द्वारा उम्दा कलाकारों के साथ बनाई गई और बढ़िया संगीत से सजी यह फ़िल्म तमाम दर्शकों के लिए यादगार साबित होगी।

गोविंद बंसल और रीमा लहिड़ी द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित ‘हम तुम्हें चाहते हैं’ एक ऐसी फ़िल्म है जो बेहतरीन कहानी को दर्शकों के सामने पेश करने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। राजन लायलपुरी के बेहतरीन निर्देशन से‌ सजी यह फ़िल्म‌ दर्शकों को एक ऐसे रोमांचक सफ़र पर ले जाएगी, जिसे वे कभी भुला नहीं पाएंगे।

इस फ़िल्म के ज़रिये जन्मेजय सिंह का बॉलीवुड डेब्यू

तमा‌म सितारों से सजी इस फ़िल्म के ज़रिये जन्मेजय सिंह अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। फ़िल्म‌ में रितुपर्णा सेनगुप्ता, गोविंद नामदेव, अनूप जलोटा, राजपाल यादव, ज़ाकिर हुसैन, अनुस्मृति सरकार, अरुण बक्शी, सुरेंद्र पाल, टीना घई, अनिल नागरथ, कौशल शाह, संगीता सिंह और हितेश सम्पाल जैसे उम्दा कलाकार भी फ़िल्म में अपने अभिनय से चार चांद लगाते नजर आएंगे।

फ़िल्म के संगीत को सुमधुर अंदाज़ में दिवंगत बप्पी लहिड़ी ने संगीतबद्ध किया था। जबकि रीमा लहिड़ी ने एसोसिएट म्यूज़िक प्रोड्यूसर के तौर पर फ़िल्म के संगीत पर काम किया है। फ़िल्म में सशक्त ढंग से पार्श्व संगीत देने की ज़िम्मेदारी बाप्पा बी. लहिड़ी ने बख़ूबी निभाई है। फ़िल्म के अर्थपूर्ण और दिल को छू लेने वाले गीतों को फ़िल्म के लेखक और निर्देशक राजन लायलपुरी ने लिखा है।

इस फ़िल्म में एक से बढ़कर एक गायकों ने तमाम गानों को अपनी आवाज़ों से संवारा है। उनमें बप्पी लहिड़ी, शान, रेगो बी, पलक मुच्छाल, अलका याग्निक, सना अजीज़ और अनूप जलोटा जैसे गायकों का करतब शुमार है। उल्लेखनीय है कि इस फ़िल्म के संगीत को ‘सारेगामा’ की ओर से प्रस्तुत किया जा रहा है।

फ़िल्म को कड़ी मेहनत और शिद्दत से बनाया: गोविंद बंसल

गोविंद बंसल ने प्रतिक्रिया दी है, “मैं फ़िल्म ‘हम तुम्हें चाहते हैं’ को दुनिया को दिखलाने को लेकर बहुत बेकरार हूं। हमने इस फ़िल्म को कड़ी मेहनत और शिद्दत के साथ बनाया है। और हमें उम्मीद है कि हमारी इस फ़िल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा।”

रीमा लहिड़ी कहती हैं, “यह फ़िल्म मेरे दिल के बेहद करीब है। इस फ़िल्म को पर्दे पर जीवंत करने का मेरा सफ़र काफ़ी रोमांचक रहा है। मुझे पूरा यकीन है कि दर्शक भी इस फ़िल्म से ख़ास तरह का जुड़ाव महूसस करेंगे। हमारी टीम ने इस फ़िल्म को लेकर जो मेहनत की है, वो पर्दे पर साफ़ तौर पर नज़र आती है। हम सभी ‘हम तुम्हें चाहते हैं’ को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने को लेकर बहुत उत्सुक हैं।”

फ़िल्म के लेखक और निर्देशक राजन लायलपुरी ने कहा, “एक लेखक और निर्देशक के तौर पर मैंने यह फ़िल्म दिल से बनाई है और इस फ़िल्म में दर्शकों को मेरी आत्मा का अक्स दिखाई देगा। फ़िल्म की कहानी दुनिया भर में प्रचलित प्रेम और नियति के विश्वास पर‌ आधारित है। मैं इस फ़िल्म को बड़े पर्दे पर जीवंत होते हुए देख‌ने को लेकर काफ़ी उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि जिस तरह से इस फ़िल्म ने मेरे दिल को छुआ है, उसी तरह से यह फ़िल्म आप सबको भी पसंद आएगी।”

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: नारी शक्ति वंदन विधेयक से पीएम ने नारी शक्ति के लिए कई दरवाजे खोले : सम्राट
Next: राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की ओर से 82,013 शिकायतों का निवारण

Related Stories

Rajiv Narayan's prediction
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Rajiv Narayan’s prediction: ज्योतिषीय भविष्यवाणी से गरमाई राजनीतिक बहस

infopost July 20, 2026 0
Sonam Wangchuk Episode
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk Episode: पुलिस कार्रवाई ने तेज की राजनीतिक बहस

infopost July 19, 2026 0
Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.