Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

June 7, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • राष्ट्रीय

नारी शक्ति वंदन विधेयक से पीएम ने नारी शक्ति के लिए कई दरवाजे खोले : सम्राट

ohm verma September 19, 2023
Women Reservation Bill :

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नारी शक्ति वंदन विधेयक के लिए प्रधानमंत्री का किया अभिनंदन, कहा— नारी सशक्तीकरण के लिए बड़ा कदम

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इंफोपोस्ट संवाददाता, पटना। Women Reservation Bill :


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बिहार इकाई के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने महिला आरक्षण से जुड़ा 128वां संविधान संशोधन ‘नारी शक्ति वंदन विधेयक-2023’ संसद में पेश किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन और आभार जताते हुए कहा कि यह नारी सशक्तीकरण के लिए बड़ा कदम होगा।

Women Reservation Bill : चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने तीज पर्व के दिन कैबिनेट में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी और पारण के दिन इस विधेयक को लोकसभा में पेश कर देश की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है।

चौधरी ने स्पष्ट रूप से कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन विधेयक’ से प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति के लिए कई दरवाजे खोले हैं। उन्होंने इस विधेयक के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार जताते हुए कहा कि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब उन्होंने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कदम उठाए हैं। इससे पहले भी उन्होंने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कई कदम उठाए हैं।

Women Reservation Bill :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने महिलाओं के लिए लगभग 11 करोड़ इज्जत घरों (शौचालयों) का निर्माण कराया तो जनधन खातों के माध्यम से महिलाओं के लिए रोजगार के लिए सस्ता कर्ज भी उपलब्ध कराए। 34 प्रतिशत घरों को उज्जवला योजना का लाभ दिया तो 80 करोड़ लोगों के लिए राशन उपलब्ध कराने जैसे कई कार्य किए।

चौधरी ने इस विधेयक को पेश करने के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि नए संसद भवन में पहला इससे बड़ा और शुभ कार्य कोई और नहीं हो सकता था। उन्होंने कहा कि यह विधेयक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों को भी पूरा करेगा।

Women Reservation Bill :उन्होंने बिना किसी के नाम लिए कहा कि जिनके लिए केवल अपने परिवार में ही आरक्षण लागू करना है, वे इस विधेयक को लेकर अब तक मुंह नहीं खोल रहे हैं। वैसे, पूरे देश को मालूम है कि वे इससे पहले भी महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करते रहे हैं।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: Beyond Three: बियोंड थ्री के जरिये प्रकृति से जुड़ने की सलाह
Next: SRG Films International: फ़िल्म ‘हम तुम्हें चाहते हैं’ का पोस्टर लांच

Related Stories

IPL 2026
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

IPL 2026: क्रिकेट का महाकुंभ या कॉरपोरेट तमाशा?

infopost May 12, 2026 0
Bengal Election Results 2026
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Bengal Election Results 2026: बदलाव के बाद बवाल

infopost May 6, 2026
Security Concerns
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Security Concerns: सुरक्षा चिंता, रणनीतिक तैयारी पर भारत का फोकस

infopost April 11, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.