Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • सत्ता की सियासत

हिटलर व तुगलक के मिश्रण हैं नरेन्द्र मोदी : दीपांकर भट्टाचार्य

ohm verma September 5, 2023
cpi ml bihar: 

बोले— नोटबंदी के बाद अब नामबंदी की साजिश कर रही है भाजपा। चौतरफा तानाशाही, एक देश एक चुनाव का मॉडल चुनाव मुक्त भारत बनाने का षड्यंत्र है। मुंबई में इंडिया की तीसरी लगातार सफल बैठक से भाजपा में हताशा। आइएनडीआइए की बैठक से राज्यस्तर पर सीटों के तालमेल पर बनी है सहमति। भाकपा-माले ने सीटों से संबंधित अपना एक प्रस्ताव राजद को दिया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इंफोपोस्ट ब्यूरो, पटना। cpi ml bihar: 


भाकपा-माले महासचिव का. दीपंकर भट्टाचार्य ने पटना में कहा कि नरेन्द्र मोदी हिटलर व तुगलक के मिश्रण हैं। नोटबंदी के बाद अब नामबंदी की साजिश चल रही है। देश का संविधान साफ कहता है इंडिया दैट इज भारत। लेकिन अब प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत के नाम से पत्र जारी किए जा रहे हैं। देश का नाम बदलने का यह पागलपन हमें हंसी का पात्र बनाएगा। मोदी शासन अराजकता और आपदा का निर्बाध शासन रहा है। इंडिया अर्थात् भारत को इस विपत्तिपूर्ण शासन से हर हाल में बचाना होगा।

मंगलवार को वह पटना में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ‘एक देश, एक चुनाव’ का नारा चुनाव मुक्त भारत की ओर ले जाने वाली राह है। यह लोकतंत्र के साथ मजाक है। आनन-फानन में एक कमिटी बना दी गई, जिसमें विपक्ष के एक नेता को भी शामिल नहीं किया गया।

cpi ml bihar:  संसद का विशेष सत्र भी बिना विचार-विमर्श के बुला लिया गया है। लॉ कमीशन और कई अन्य विशेषज्ञों की राय में यह एक जटिल मसला है जिसमें काफी संविधान संशोधन करना पड़ेगा। दरअसल यह संविधान की बुनियाद के खिलाफ है। भाजपा चुनावों में खर्च का हवाला दे रही है लेकिन सबसे ज्यादा खर्चा तो भाजपा ही करती है।

राज्यों के चुनाव हार रही है भाजपा

एक देश एक चुनाव का मॉडल कश्मीर का मॉडल है। विगत 5 सालों से कश्मीर में चुनाव ही नहीं हुआ। आज हम देख रहे हैं कि भाजपा राज्यों में लगातार चुनाव हार रही है। वे किसी भी तरीके से चुनाव जीतना चाहते हैं। चुनावों में कटौती जनता के अधिकारों व लोकतंत्र पर सीधा हमला है।

मुंबई में आइएनडीआइए की तीसरी बैठक सफल

cpi ml bihar:  मुंबई में ‘इंडिया’ की लगातार तीसरी सफल बैठक हुई। इंडिया का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसमें 5 ग्रुप का निर्माण हुआ है। कंपेन, मीडिया व सोशल मीडिया की कमेटी में भाकपा-माले की ओर से क्रमशः रवि राय, सुचेता डे और अरूण कुमार शामिल किए गए हैं।

आइएनडीआइए की कंपेनिंग 2 अक्टूबर से

2 अक्टूबर से पूरे देश में इंडिया के बैनर से कंपेन की शुरूआत होगी। आने वाले दिनों में न्यूनतम साझा कार्यक्रम के आधार पर आंदोलन होंगे। मुंबई की बैठक के फैसले के अनुसार राज्य स्तर पर सीटों की शेयरिंग होने वाली है। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में राजद व माले के बीच के तालमेल से एक नए चुनावी केमिस्ट्री की शुरूआत हुई थी।

माले के प्रभाव वाले इलाकों मगध, शाहाबाद और सारण में महागठबंधन ने निर्णायक बढ़त हासिल की थी। उससे निकली संभावनाओं की दिशा में यदि आगे बढ़ा जाए तो 2024 के चुनाव में भाजपा को बिहार में निर्णायक शिकस्त मिलेगी।

राजद को प्रस्ताव दिया माले ने

cpi ml bihar:  भाकपा-माले ने लोकसभा चुनाव में सीटों को लेकर अपना एक प्रस्ताव राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव को विगत 4 सितंबर को भेजा है। उम्मीद है कि सीटों की शेयरिंग जल्द ही हो जाएगी। शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों को बधाई दी गई। शिक्षा में सुधार और शिक्षकों के मान-सम्मान की गारंटी होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि 9-10 सितंबर को पटना में स्कीम वर्कर्स फेडरेशन का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन होगा। संवाददाता सम्मेलन में राज्य सचिव कुणाल, पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेन्द्र झा, अमर व शशि यादव उपस्थित थे।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: शोषितों की लड़ाई लड़ने वाले शहीद जगदेव प्रसाद को जदयू ने किया नमन
Next: सीतामढ़ी में सिर से धड़ काटकर हत्या, छह घंटे में हत्यारे सलाखों के पीछे

Related Stories

Operation Tiger Politics
  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

Operation Tiger Politics: ‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चा

infopost June 19, 2026
Rahul Gandhi Gen-Z Movement
  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

Rahul Gandhi Gen-Z Movement: राहुल का ‘जेन-जी आंदोलन’ और 2029 की नई राजनीति

infopost June 19, 2026
PTI06_16_2026_000196A
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर
  • सत्ता की सियासत

कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

infopost June 18, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.