पटना में जदयू मुख्यालय में मनाई गई पुण्यतिथि। अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद जी का संघर्ष आने वाली नई पीढ़ियों को प्रेरित करेगा : उमेश सिंह कुशवाहा। मुख्यमंत्री जी ने जगदेव बाबू के विचारों को सरजमीं पर उतारा : जयंत राज
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इंफोपोस्ट ब्यूरो, पटना। jdu jagdev prasad:
जनता दल(यू0) कार्यालय में मंगलवार को अमर शहीद जगदेव प्रसाद की 49वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, मंत्री लेसी सिंह, मंत्री जयंत राज, मा. विधानपार्षद संजय कुमार सिंह ‘‘गांधी जी’’, विधान पार्षद रविंद्र प्रसाद सिंह, विधानपार्षद ललन सर्राफ, पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री राम सेवक सिंह, पूर्व मंत्री संतोष कुशवाहा ने जगदेव प्रसाद के तैल चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि समाज के दबे-कुचले और शोषित वर्गों की लड़ाई लड़ने वाले बाबू जगदेव प्रसाद जी की पुण्यतिथि के मौके पर हम उन्हें नमन करते हैं। वंचितों एवं गरीबों के अधिकारों के लिए उनका आजीवन संघर्ष, आने वाली नई पीढ़ी को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
बाबू जगदेव प्रसाद जी का कद और राजनीतिक प्रभाव इतना व्यापक था कि उनके शहादत के 50 वर्ष के बाद भी बिहार की राजनीति में उनका असर मजबूत बना हुआ है और आने वाले कई दशकों तक जगदेव बाबू का विचार समाज को सकारात्मक राह दिखाता रहेगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद जी ने जिस समानता और सामाजिक न्याय की परिकल्पना की थी, भारतीय जनता पार्टी आज उसकी धज्जियां उड़ा रही है। मोदी सरकार में दलितों एवं पिछड़ों के साथ भेदभाव हो रहा है। साजिश के तहत भाजपा ने बाबू जगजीवन राम छात्रावास योजना को बंद कर दिया और अब डाॅ0 भीमराव अंबेडकर के संविधान को भी बदलने की पुरजोर कोशिश हो रही है।
आरएसएस ने भी कई बार अलग-अलग मंचों से आरक्षण को खत्म करने का संकेत दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कुछ महीने पहले नई संसद भवन का उद्घाटन किया गया था और उस उद्घाटन समारोह से महामहिम राष्ट्रपति को भाजपा ने सिर्फ इसलिए दूर रखा क्योंकि वह एक आदिवासी समाज की महिला है।
शोषितों के लिए काम कर रही नीतीश सरकार
बिहार सरकार के लघु एवं जलसंसाधन मंत्री जयंत राज ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की सरकार शहीद बाबू जगदेव प्रसाद जी के पदचिन्हों पर चलकर समाज के शोषित, वंचित और उपेक्षित वर्गों के उत्थान में लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी सामाजिक न्याय के साथ विकास की अवधारणा को आत्मसात कर अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद जी के विचारों को सरजमीं पर उतारा है।
कार्यक्रम में ये नेता रहे शामिल
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद मुख्यालय प्रभारी अरुण कुमार सिंह, मुख्यालय प्रभारी वासुदेव कुशवाहा, मुख्यालय प्रभारी रणविजय कुमार, नंदकिशोर कुशवाहा, वीरेंद्र सिंह, मनोरंजन गिरी, संतोष कुशवाहा, मालती सिंह, ओम प्रकाश सिंह सेतु, प्रदेश सचिव विनीता स्टेफी पासवान, मुकेश कुमार सिंह, राम कुमार राम, राहुल खंडेलवाल, प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा, प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा, चंदन पटेल, रेणुका कुशवाहा, कंचनमाला, चंद्रिका दांगी, कंचनमाला चैधरी, मुन्ना चैधरी, बंटी चैधरी, शिव शंकर निषाद, पल्लवी पटेल, मुकेश पटेल,, ई0 राम चरित्र प्रसाद, डाॅ0 धर्मेंद्र चंद्रवंशी, विजय कुमार सिंह, नीतीश पटेल, राजीव रंजन, चंदन पटेल, यासमीन खातून, मो. शकील, मधु कुमारी, चंचल पटेल, मो0 असद एजाज, महेश्वर सिंह सहित पार्टी के दर्जनों वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद थे।


