Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 30, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन
  • स्वास्थ्य

World Brain TumorDay: जागरूकता अभियान के तहत एक संवाद

infopost June 7, 2023
World Brain TumorDay

World Brain TumorDay: ब्रेन ट्यूमर का प्रसार बढ़ रहा है। लेकिन चिकित्सा विज्ञान में प्रगति भी हो रही है। हो सकता है कि जानकारी बढ़ने से भी ब्रेन ट्यूमर के मामलों में इजाफा हुआ हो। क्योंकि पहले चिकित्सा संसाधन बहुत ही सीमित थे। और ब्रेन ट्यूमर के तमाम मामलों का पता ही नहीं चल पाता था। विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस के मौके पर नोएडा के मेट्रो अस्पताल की ओर से एक जागरूकता अभियान चलाया गया। जाने माने न्यूरो सर्जन डॉक्टर आकाश मिश्रा और डॉक्टर अनुतोष सिंह ने मीडिया से इसी सिलसिले में बात की।

World Brain TumorDay: मेट्रो अस्पताल में उन्नत सुविधाएं 

श्रीकांत सिंह


World Brain TumorDay: जाने माने न्यूरो सर्जन डॉक्टर आकाश मिश्रा ने बताया कि मेट्रो अस्पताल में उन्नत न्यूरो सर्जिकल सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने ब्रेन ट्यूमर के इलाज से संबंधित तमाम पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि अब लगातार सिरदर्द, उल्टी, दृष्टि बिगड़ना, एंडोक्रानियल गड़बड़ी और कपाल तंत्रिका पक्षाघात जैसे लक्षणों का चिकित्सा जगत में निरीक्षण संभव हो गया है।

इस मौके पर रोगियों को सलाह दी गई कि सुनिश्चित निदान के लिए उन्हें एमआरआई करा लेनी चाहिए। मस्तिष्क के विशेष क्षेत्रों में स्थित ट्यूमर से रोगी के कई जरूरी कार्य प्रभावित हो सकते हैं। सुखद यह है कि मेट्रो अस्पताल में न्यूरो सर्जन और न्यूरो इंटरवेंशनिस्ट की एक समर्पित टीम काम करती है। न्यूरो रेडियोलाजिस्ट और न्यूरो एनेस्थेटिस्ट सर्वोत्तम संभव इलाज उपलब्ध कराने में पूरा सहयोग करते हैं।

ब्रेन सर्जरी का डर एक चुनौती

आमतौर पर मरीज ब्रेन सर्जरी से डरते हैं। लेकिन चिकित्सा तकनीक में उत्तरोत्तर हो रहे विकास से यह डर कम होने लगा है। जब एक अनुभवी टीम ब्रेन सर्जरी करती है तो परिणाम सफलता की कहानी बयां करने लगते हैं। इसलिए रोगियों को तुरंत चिकित्सा की तलाश के लिए प्रेरित किया जाता है। क्योंकि शुरुआती दौर में रोग की पहचान और समय पर इलाज से समस्या की जटिलता से बचा जा सकता है।

डॉक्टर अनुतोष सिंह ने कहा कि उन्नत चिकित्सा देखभाल के प्रति मेट्रो अस्पताल प्रतिबद्ध है। क्योंकि अस्पताल ने शक्ति नमक नए सपोर्ट कार्यक्रम के शुभारंभ की घोषणा की है। जिसका उद्देश्य ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी कराने वाले रोगियों को व्यापक और समग्र दृष्टिकोण प्रदान करना है। इसी संदर्भ में अस्पताल की चिकित्सा निदेशक डॉक्टर कनिका कंवर ने कहा कि कई उपचार विकल्प उपलब्ध होने के बावजूद इलाज के बाद मरीजों की स्थिति पर ध्यान देना जरूरी है।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: Mahavir Nirvana Festival: भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव का शंखनाद
Next: Adipurush: OmRaut: ‘आदिपुरुष’ फिल्म का फाइनल ट्रेलर लॉन्च

Related Stories

Dhanteras 2026
  • ताजा तरीन
  • संस्कार
  • स्वास्थ्य

Dhanteras 2026: धनतेरस 6 या 7 नवंबर को?

infopost October 30, 2026 0
SIR Voter List Revision
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय
  • सत्ता की सियासत

SIR Voter List Revision: चुनाव आयोग और सरकार पर बढ़ता दबाव

infopost October 30, 2026 0
Chandni Chowk Protest
  • ताजा तरीन
  • सत्ता की सियासत

Chandni Chowk Protest: व्यापारियों ने राहुल गांधी को समर्थन दिया

infopost October 29, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.