Mahavir Nirvana Festival: भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव का शंखनाद समारोह डायमंड बैंकेट हॉल सेक्टर 51 में रविवार को धूम धाम से आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि थे सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा। सांसद मनोज तिवारी, सांसद प्रदीप आदित्य, पीठाधीश रविन्द्र कीर्ति, पीठाधीश सुरेंद्र कीर्ति, कुलाधिपति सुरेश जैन भी विशेष रूप से उपस्थित हुए।
Mahavir Nirvana Festival: भगवान महावीर प्रेरणा केंद्र बनेगा
श्रीकांत सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नोएडा। Mahavir Nirvana Festival: राष्ट्रसंत पट्टशिष्य परम्पराचार्य प्रज्ञ सागर जी मुनिराज के पावन मार्गदर्शन और सानिध्य में डायमंड बैंकेट हॉल सेक्टर 51 समीप जैन मंदिर एफ-1ए सेक्टर 50 में 4 जून को भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव का शंखनाद समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि थे सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा। सांसद मनोज तिवारी, सांसद प्रदीप आदित्य, पीठाधीश रविन्द्र कीर्ति, पीठाधीश सुरेंद्र कीर्ति, कुलाधिपति सुरेश जैन (TMU) भी मौके पर मौजूद रहे।
डॉ महेश शर्मा जी ने कहा कि इस 2550वें निर्वाण महोत्सव के लिए भगवान महावीर प्रेरणा केंद्र, शोध केंद्र की स्थापना की जाएगी। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा। माननीय मुखयमंत्री जी ने वीडियो संदेश के माध्यम से कहा है कि भगवान महावीर स्वामी के 2550वें निर्वाण महोत्सव में उत्तर प्रदेश सरकार का पूर्ण सहयोग रहेगा। माननीय उपमुख्यमंत्री, विजय सांपला, जनरल वीके सिंह जी का भी वीडियो संदेश आया था।
अहिंसा से ही विश्व में शांति और समृद्धि संभव
परम्पराचार्य प्रज्ञ सागर जी मुनिराज ने कहा, भगवान महावीर स्वामी की अहिंसा से ही विश्व में शांति और समृद्धि हो सकती है। इसलिए आज के समय में भी अहिंसा के प्रचार प्रसार की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने संदेश को वीडियो के माध्यम से भेज कर भगवान महावीर को विनयांजलि अर्पित की। मेरा बहुत मंगल आशीर्वाद।
भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव समिति के अध्यक्ष प्रमोद जैन एवं मुख्य संजोजक सत्यभूषण जैन, महामंत्री डॉ दीपक जैन का भी इस कार्यक्रम में बहुत सहयोग रहा। कार्यक्रम के आयोजक श्री दिगम्बर जैन भगवान पार्श्वनाथ प्रभावना समिति के पदाधिकारी दिनेश जैन, फ़्लेक्स व श्री योगेश किशोर जैन, पंकज जैन, प्रदीप जैन, दिनेश जैन, शरद जैन, के के जैन, संगीता जैन, देवेंद्र जैन, पवन जैन एवं समस्त कार्यकारणी की ओर से कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।


