Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 30, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन
  • मनोरंजन

Adipurush: OmRaut: ‘आदिपुरुष’ फिल्म का फाइनल ट्रेलर लॉन्च

infopost June 8, 2023
Adipurush: Om Raut

Adipurush: Om Raut: तिरुपति में फिल्म आदिपुरुष का फाइनल ट्रेलर लॉन्च किया गया। फिल्म के पीछे टीम का समर्पण और जुनून तब साफ नज़र आ रहा था, जब उन्होंने महाकाव्य पर एक दमदार प्रदर्शन किया। निर्देशक ओम राउत ने निर्माता भूषण कुमार और वितरकों से अनुरोध किया कि वे दुनिया भर में ‘आदिपुरुष’ के प्रत्येक शो में हनुमान जी के लिए एक सीट आरक्षित करें।

Adipurush: Om Raut: जानकी को वापस लाने के लिए यात्रा

श्रीकांत सिंह


Adipurush: Om Raut: आध्यात्मिक श्रद्धा से जुड़े सिनेमाई प्रतिभा के एक खास उत्सव के दौरान तिरुपति में भव्य फिल्म आदिपुरुष का फाइनल ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस मौके पर निर्देशक ओम राउत, निर्माता भूषण कुमार और अभिनेता प्रभास, कृति सेनन, सनी सिंह और देवदत्ता नागे के साथ डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर और संगीत निर्देशक अजय-अतुल नजर आए।

फिल्म का ये ट्रेलर बुराई पर अच्छाई की वीरता, ताकत और विजय की एक झलक पेश करता है, जो फिल्म का प्रतीक है। इसमें राघव और वानर सेना जानकी को वापस लाने के लिए एक असाधारण यात्रा शुरू करते हैं। ट्रेलर ने 16 जून को रिलीज़ होने वाली इस फिल्म के प्रति बेसब्री को और बढ़ा दिया है।

आतिशबाजी के साथ उत्सव की भावना चरम पर

फिल्म के फाइनल ट्रेलर से बेहद शानदार तरीके से पर्दा उठाया गया। फिल्म के पीछे टीम का समर्पण और जुनून तब साफ नज़र आ रहा था, जब उन्होंने महाकाव्य पर एक दमदार प्रदर्शन किया, जिसके बाद “जय श्री राम” का एक प्रसिद्ध प्रदर्शन हुआ। इन शब्दों की गूंज ने वहां के माहौल को अपने रंग में रंग दिया। इस दौरान आतिशबाजी के साथ उत्सव की भावना भी अपने चरम पर थी।

टीम ने बताया कि कैसे इतिहास का यह सुनहरा अध्याय आज के समय में बेहद अहम है और दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ उन्हें सीख भी देता है, खासकर युवाओं को। हालांकि इस इवेंट का असल आकर्षण खुद प्रभास थे। जिन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ यहां आए बाकी लोगों को अपना दीवाना बना लिया। यहां मौजूद लोग बस प्रभास की एक झलक भर पाने को बेताब हो उठे, जो कि फिल्म में शक्तिशाली राघव का किरदार निभा रहे हैं।

आदिपुरुष की रिलीज का समय करीब

प्रशंसक और फिल्म प्रेमी जोश और उत्साह के साथ फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की पूरी टीम की यही कोशिश है कि वो दर्शकों को एक जबरदस्त सिनेमाई अनुभव प्रदान कर सकें, जो उनके दिलों और दिमाग पर एक अमिट छाप छोड़े। ऐसे में हर गुजरते दिन के साथ उत्साह बढ़ता जा रहा है। क्योंकि आदिपुरुष की रिलीज का समय करीब आ रहा है, जो अपने प्रेम, निष्ठा और समर्पण की असाधारण कथा के साथ दर्शकों को लुभाएगा।

ये फिल्म ओम राउत द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज़ के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार, और यूवी क्रिएशंस के रेट्रोफाइल्स, प्रमोद और वामसी के राजेश नायर द्वारा निर्मित है। ये फिल्म 16 जून, 2023 को दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए एकदम तैयार है।

हनुमान जी के सम्मान में विशेष सीट होगी आरक्षित

बजरंग बली ने हमेशा भगवान श्री राम के साथ घनिष्ठ संबंध साझा किया और उनके पक्ष में जीते गए युद्धों में एक बड़ी भूमिका निभाई है। ऐसा माना जाता है कि हर बार जब रामायण होता है या पढ़ा जाता है या दिखाया जाता है तो हनुमान जी उपस्थित होते हैं। इस विश्वास को कायम रखते हुए निर्देशक ओम राउत ने तिरुपति में फाइनल ट्रेलर लॉन्च के दौरान निर्माता भूषण कुमार और वितरकों से अनुरोध किया कि वे दुनिया भर में ‘आदिपुरुष’ के प्रत्येक शो में हनुमान जी के लिए एक सीट आरक्षित करें।

निर्देशक ओम राउत के अनुरोध को सम्मान देते हुए निर्माता भूषण कुमार ने सहमति जताई है। पहली बार हनुमान जी के सम्मान और श्रद्धा के प्रतीक के रूप में, दुनिया भर के हर थिएटर में एक विशेष सीट आरक्षित की जाएगी जहां ‘आदिपुरुष’ फिल्म को दिखाया जाएगा।

ये फिल्म ओम राउत द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज़ के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार, और यूवी क्रिएशंस के रेट्रोफाइल्स, प्रमोद और वामसी के राजेश नायर द्वारा निर्मित है। ये फिल्म 16 जून, 2023 को दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: World Brain TumorDay: जागरूकता अभियान के तहत एक संवाद
Next: Assault on woman: अब गवाह को धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Related Stories

Dhanteras 2026
  • ताजा तरीन
  • संस्कार
  • स्वास्थ्य

Dhanteras 2026: धनतेरस 6 या 7 नवंबर को?

infopost October 30, 2026 0
SIR Voter List Revision
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय
  • सत्ता की सियासत

SIR Voter List Revision: चुनाव आयोग और सरकार पर बढ़ता दबाव

infopost October 30, 2026 0
Chandni Chowk Protest
  • ताजा तरीन
  • सत्ता की सियासत

Chandni Chowk Protest: व्यापारियों ने राहुल गांधी को समर्थन दिया

infopost October 29, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.