Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 1, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक

Rapid Rail: न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन पर बनेंगे तीन पैदल पारपथ

July 27, 2022
Rapid Rail

Rapid Rail: रैपिड रेल के यात्रियों के लिए तमाम सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। इसी के तहत तीन पैदल पारपथ बनाए जा रहे हैं। इनके जरिये दिल्ली मेट्रो और अन्य सार्वजनिक परिवहन के मार्गों को जोड़ा जाएगा। जानते हैं कि क्या कुछ नया हो रहा है।

Rapid Rail: यात्रियों की निर्बाध यात्रा सुनिश्चित की जाएगी

श्रीकांत सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Rapid Rail: न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन की डिज़ाइनिंग में कनेक्टिविटी का विशेष ध्यान दिया गया है। इस स्टेशन से आस पास के क्षेत्रों को जोड़ने के लिए एनसीआरटीसी तीन एफओबी यानी पैदल पारपथ का निर्माण करने जा रहा है।

आरआरटीएस के क्रियान्वयन में मल्टीमॉडल इंटीग्रेशन एक प्रमुख घटक रहा है। इसीलिए न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन के डिज़ाइन की योजना इस प्रकार से बनाई गई है कि यात्रियों की निर्बाध यात्रा सुनिश्चित की जा सके। इसके लिए इस स्टेशन को जहां से भी संभव है, परिवहन के मौजूदा सार्वजनिक साधनों के साथ एकीकृत किया जा रहा है।

आरआरटीएस स्टेशन का निर्माण न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन के करीब

नए अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन का निर्माण मौजूदा अशोक नगर मेट्रो स्टेशन के बहुत करीब किया जा रहा है। इनके बीच की दूरी महज 100 मीटर है। परिवहन के दोनों साधनों के बीच कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए एनसीआरटीसी आरआरटीएस स्टेशन और मेट्रो स्टेशन के बीचे 90 मीटर लंबे और 6 से 12 मीटर चौड़े एफओबी का निर्माण कर रहा है। इस एफओबी की ऊंचाई जमीन से करीब आठ मीटर होगी।

इस एफओबी के माध्यम से यात्री स्टेशन परिसर से बाहर निकले बिना इन परिवहन के साधनों में किसी भी माध्यम में निर्बाध आ-जा सकेंगे। यह न केवल यात्रियों की तनाव मुक्त यात्रा सुनिष्चित करेगा बल्कि परिवहन साधनों के बाहर लगने वाले ट्रैफिक जाम और भीड़भाड़ को नियंत्रित करने में भी मुख्य भूमिका निभाएगा। विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के साथ अधिक सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों के लिए वरदान साबित होगा।

आरआरटीएस स्टेशन की ऊंचाई करीब 22 मीटर

न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन की ऊंचाई करीब 22 मीटर है। यह एफओबी मेट्रो स्टेशन के कॉनकोर्स लेवल को आरआरटीएस स्टेशन के कॉन्कोर्स लेवल के नीचे के फ्लोर से जोड़ेगा। मेट्रो स्टेशन के एएफसी गेट से पहले और आरआरटीएस स्टेशन के कॉनकोर्स स्तर से नीचे का क्षेत्र जहां एफओबी कनेक्ट हो रहा है, एक गैर-भुगतान वाला क्षेत्र होगा।

आस-पास के क्षेत्रों की स्टेशन तक बेहतर कनेक्टिविटी और पहुंच प्रदान करने के लिए एनसीआरटीसी इस स्टेशन पर दो और एफओबी का निर्माण कर रहा है। आरआरटीएस स्टेशन के एक तरफ, चिल्ला गांव और मयूर विहार एक्सटेंशन के आस-पास के इलाकों को जोड़ने के लिए 42 मीटर लंबा और 6.5 मीटर चौड़ा एफओबी बनाया जाएगा।

आरआरटीएस स्टेशन और मेट्रो स्टेशन के बीच एफओबी का लाभ

इसके अलावा, आरआरटीएस स्टेशन के दूसरी तरफ, न्यू अशोक नगर क्षेत्र में रहने वाले लोगों की सुलभता के लिए प्राचीन शिव मंदिर के पास 45 मीटर लंबा और 8 मीटर चौड़ा एफओबी प्रदान किया जाएगा। न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन पर बड़ी संख्या में यात्री नोएडा से आते हैं। ये यात्री न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन और मेट्रो स्टेशन के बीच एफओबी से लाभान्वित होंगे।

भविष्य में, मेरठ या हवाई अड्डे जाने के लिए उन्हें आनंद विहार या सराय काले खां जाने के बजाय न्यू अशोक नगर से ही सीधी रैपिड रेल मिल सकेगी। साथ ही, तीनों आरआरटीएस लाइनों का निर्माण होने के बाद वे यहीं से ट्रेन पकड़ सकेंगे। आरआरटीएस कॉरिडोर की इंटरऑपरेबिलिटी यात्रियों को बिना परेशानी एक कॉरिडोर से दूसरे कॉरिडोर में ट्रेन बदलकर यात्रा करने की सुविधा प्रदान करेगी।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: Miraculous God Land: खाटू श्याम दिल्ली धाम में लगा 800 किलो का घंटा
Next: News Update 27j: मेट्रो अस्पताल भी आयकर छापे की चपेट में

Related Stories

Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026
Global Diplomacy
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Global Diplomacy: ईरान-अमेरिका वार्ता के बाद बदले पश्चिम एशिया के समीकरण?

infopost June 26, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.