Miraculous God Land: सांसद डॉक्टर हर्षवर्धन अपनी पत्नी के साथ जीटी करनाल रोड पर बन रहे देवभूमि खाटू श्याम दिल्ली धाम पहुंचे। वहां उन्होंने 800 किलो के अष्टधातु से बने घंटा का शुभारंभ किया। बताया गया कि घंटा दिल्ली का पहला और पूरे भारत में तीसरा बड़ा घंटा है।
Miraculous God Land: जब खाटू श्याम बाबा ने सपने में दिए दर्शन
आईपी न्यूज
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Miraculous God Land: खाटू श्याम दिल्ली धाम की पावन भूमि पर खाटू श्याम बाबा के दर्शन करके हृदय गदगद हो गया। इस भूमि का पावन होना यही दर्शा रहा है कि इसको बनाने में लोग दिल से जुड़े हुए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता जावेरी ने कहा कि खाटू श्याम बाबा ने उनको सपने में दर्शन दिए और आदेश दिया कि दिल्ली में उनका धाम बनाना है।
सकारात्मक चमत्कारी देवभूमि खाटू श्याम दिल्ली धाम में दर्शनों और आशीर्वाद के लिए तीन लाख से ज्यादा भक्तों की भीड़ को देखकर अलौकिक और सकरात्मक ऊर्जा से भर गया हूं। ये कहना था लोकप्रिय नेता और सांसद डॉक्टर हर्षवर्धन का। वह जीटी करनाल रोड पर बन रहे खाटू श्याम दिल्ली धाम में 800 किलो के अष्टधातु से बना घंटा का शुभारंभ करने पहुंचे थे।
दिल्ली का पहला और पूरे भारत में तीसरा बड़ा घंटा

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता जावेरी ने बताया की अष्टधातु से बना ये घंटा दिल्ली का पहला और पूरे भारत में तीसरा बड़ा घंटा है, जो इतना भारी और विशाल है। भक्तों का कहना है कि बाबा के कल्पना से परे साक्षात खाटू के दर्शन होना एक अजूबा है। लगभग तीन लाख लोगों ने बाबा के दर्शन किए और तीन तीन घंटे लाइन में लगे रहे।
घनश्याम गुप्ता ने बताया कि 36 धाम, 36 घाट और 19 मंजिला अत्याधुनिक धर्मशाला से संस्था के नौ हज़ार परिवारों के लाखों भक्त जुड़े हैं। वहां सत्संग परिसर, गौ माता धाम, वैदिक गुरुकुल, गर्भ गुफा में बाबा के अदभुत दर्शन होते हैं।
बेहतर सुविधाओं की शानदार व्यवस्था
यहां पर 165 फुट राष्ट्रीय तिरंगा, 35 फुट नीचे गिर गाय के गोबर से निर्मित व्यासपीठ, शक्तिपीठ 65 फुट नीचे से 1500 किलो अष्टधातु निर्मित 4 किलोमीटर परिक्रमा गोल्फ कार, श्याम रसोई, प्रतिदिन भंडारा, यज्ञशाला 1100 लाइट से आरती, हारे का दूध 101 श्याम हट, सिग्नेचर ब्रिज, योग सेंटर, स्वर्ग द्वार बैकुंठ धाम, भारत माता धाम, खाटू श्याम दिल्ली धाम, हवाई अड्डा (रेस्टोरेंट) रेलवे जक्शन (रेस्टोरेंट) आदि हैं।
प्रॉपर्टी मकान दुकान की अर्ज़ी लगाना नक्षत्र वाटिका, राधा वाटिका वी.वी.आई.पी. स्टेज और सत्संग परिसर भी यहां की शोभा बढ़ाते हैं। खाटू श्याम राजस्थान में स्थित बाबा प्रेरणादायक हैं। और सदैव रहेगा। नगर अध्यक्ष एस.एस. अग्रवाल ने कहा, हम जल्द ही विश्व की पहली अखंड भागवत शुरू करने जा रहे हैं, जो अनंतकाल चलती रहेगी।
इस अवसर पर कई गण्यमान्य लोग जयनारायण अग्रवाल स्वर्ग धाम धामदाता, सतीश राम के. गोयल धाम दानदाता, सत्यभूषण जैन नगर महामंत्री, संजीव कुमार मित्तल, रमेश गुप्ता, पवन सिंघल राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मधु गोपाल गोयल, अनिल कुमार गुप्ता, नवीन गर्ग आदि उपस्थित रहे।


