Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 5, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

UP Industries Trade Association: शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

infopost January 20, 2026
UP Industries Trade Association

UP Industries Trade Association: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल गौतमबुद्ध नगर की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न। डॉ. पीयूष द्विवेदी बने चेयरमैन, सुनील सिंधी मुख्य अतिथि रहे। व्यापारियों के हितों की रक्षा और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने का संकल्प।चेयरमैन डॉ. पीयूष द्विवेदी के नेतृत्व में व्यापारी हित, स्वरोजगार और उद्योग विकास पर फोकस। प्रमुख अतिथि: कलराज मिश्रा, डॉ. महेश शर्मा।

UP Industries Trade Association: डॉ. पीयूष द्विवेदी बने चेयरमैन

इंफोपोस्ट न्यूज/नोएडा/ UP Industries Trade Association

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जनपद गौतमबुद्ध नगर की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आज अत्यंत गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस भव्य कार्यक्रम में संगठन के चेयरमैन डॉ. पीयूष द्विवेदी ने अपनी पूरी टीम के साथ विधिवत शपथ ली। समारोह में सैकड़ों व्यापारी, उद्योगपति और गण्यमान्य अतिथि शामिल हुए, जिनकी संख्या 700-800 के आसपास बताई जा रही है।

नवगठित कार्यकारिणी में प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं:चेयरमैन: डॉ. पीयूष द्विवेदी
वाइस चेयरमैन: संजय रस्तोगी, राजकुमार गर्ग, डॉ. संजय गुप्ता
मुख्य संरक्षक: डॉ. डी.के. गुप्ता
अध्यक्ष: संजय जैन
वरिष्ठ महासचिव: अमित अग्रवाल
कोषाध्यक्ष: नरेश बंसल
महासचिव: राहुल भाटिया, अमित पोरवाल

संरक्षक मंडल की सूची

संरक्षक मंडल में डॉ. राजेश गुप्ता, नवरतन अग्रवाल, डॉ. एस.पी. जैन, डॉ. वी.के. गुप्ता, अजय बाथला, प्रवीण भारद्वाज, के.के. बंसल और कार्तिक गुप्ता शामिल हैं।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: सतनारायण गोयल, डॉ. विकास बंसल
संगठन मंत्री: फूल सिंह यादव
उपाध्यक्ष: उमानंदन कौशिक, नरेंद्र चोपड़ा, संजय कोहली, नवनीत जैन, विक्रम सेठी, के.के. अग्रवाल सचिव: मनोज गोयल, सुनील पांडेय, सुनील वर्मा, डॉ. जे.एस. वेदी, अंकित गुप्ता, अजय गुप्ता, अजय कुमार लाल, तनवीर
सह-सचिव: डी.एन. कटोच, धर्मवीर बंसल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंधी रहे।

अति विशिष्ट अतिथि सांसद डॉ. महेश शर्मा

उपमुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा ने शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद बिहारी मिश्रा ने की। अति विशिष्ट अतिथियों में सांसद गौतमबुद्ध नगर एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर शामिल रहे। विशिष्ट अतिथियों में नोएडा विधायक पंकज सिंह, राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने भाग लिया।

प्रमुख अतिथियों में राज्यमंत्री कैप्टन विकास गुप्ता, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, पूर्व विधायक विमला बाथम, अनिल अग्रवाल (पूर्व सांसद) और गोपाल कृष्ण अग्रवाल (राष्ट्रीय प्रवक्ता, भाजपा) उपस्थित रहे। महामंडलेश्वर स्वामी श्री बालकानंद गिरी जी महाराज एवं जगद्गुरु स्वामी श्री सतीशाचार्य जी महाराज ने आशीर्वाद प्रदान किया।

सरकार और व्यापारी समाज के बीच सेतु बनना प्राथमिकता

UP Industries Trade Association: शपथ ग्रहण के बाद चेयरमैन डॉ. पीयूष द्विवेदी ने संबोधित करते हुए कहा, “सभी व्यापारियों और उद्यमियों की संस्थाओं को एकजुट कर उनके हितों की रक्षा, समस्याओं का समाधान तथा सरकार और व्यापारी समाज के बीच सेतु बनना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नवगठित कार्यकारिणी के साथ संगठन को मजबूत, पारदर्शी और प्रभावी बनाएंगे। स्थानीय व्यापार को बढ़ावा, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना और उद्योग-अनुकूल वातावरण का निर्माण किया जाएगा।”

अध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान, स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन और सरकार से बेहतर समन्वय के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करेंगे।वरिष्ठ महासचिव अमित अग्रवाल ने संगठनात्मक मजबूती, पारदर्शिता और व्यापारी हितों की रक्षा पर जोर दिया। कोषाध्यक्ष नरेश बंसल ने वित्तीय संसाधनों के पारदर्शी उपयोग और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की बात कही।

मुख्य अतिथि सुनील सिंधी ने कहा कि ऐसे संगठन देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और व्यापारियों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने में सेतु का काम करते हैं।यह समारोह शहर के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, प्रतिष्ठित उद्योगपतियों और सदस्यों की उपस्थिति से सफल रहा। संगठन ने व्यापारियों के हितों की रक्षा और विकास के लिए नई प्रतिबद्धता जताई है।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: The film ‘Godan’: भारतीय संस्कृति और गौ-संरक्षण के संदेश के साथ फिल्म ‘गोदान’
Next: BJP National President: नितिन नवीन बने भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष

Related Stories

Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026
Global Diplomacy
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Global Diplomacy: ईरान-अमेरिका वार्ता के बाद बदले पश्चिम एशिया के समीकरण?

infopost June 26, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.