The film ‘Godan’: ‘गोदान’ केवल एक मनोरंजक फिल्म नहीं है, बल्कि यह सनातन परंपराओं और आधुनिक विज्ञान के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य करती है। फिल्म में पंचगव्य (दूध, दही, घी, गोमूत्र और गोबर) की उपयोगिता को स्वास्थ्य, जैविक कृषि, पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवन-शैली के संदर्भ में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
The film ‘Godan’: आने वाली 6 फरवरी को होगी रिलीज
इंफोपोस्ट न्यूज/नई दिल्ली/मथुरा/The film ‘Godan’
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भारतीय जीवन-पद्धति में गौ-माता के सांस्कृतिक, सामाजिक और वैज्ञानिक महत्व को रेखांकित करती प्रेरणादायक फीचर फिल्म ‘गोदान’ आगामी 6 फरवरी 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म कामधेनु इंटरनेशनल प्रोडक्शन एलएलपी के बैनर तले निर्मित की गई है। फिल्म ‘गोदान’ का निर्माण विनोद कुमार चौधरी द्वारा किया गया है तथा निर्देशन की कमान अमित प्रजापति ने संभाली है। इस फिल्म को दीनदयाल कामधेनु गोशाला समिति, दीनदयाल धाम, फरह, मथुरा (उत्तर प्रदेश) का संरक्षण एवं मार्गदर्शन प्राप्त है।
निर्माताओं के अनुसार, ‘गोदान’ केवल एक मनोरंजक फिल्म नहीं है, बल्कि यह सनातन परंपराओं और आधुनिक विज्ञान के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य करती है। फिल्म में पंचगव्य (दूध, दही, घी, गोमूत्र और गोबर) की उपयोगिता को स्वास्थ्य, जैविक कृषि, पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवन-शैली के संदर्भ में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
अनुभवी कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे
फिल्म में मनोज जोशी, उपासना सिंह, साहिल आनंद, राजेश जैस और महेश गुलाटी जैसे अनुभवी कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे, जिन्होंने अपने सशक्त अभिनय से कथा को जीवंत बनाया है। निर्माता विनोद कुमार चौधरी का कहना है कि “गोदान हमारी सांस्कृतिक जड़ों की ओर लौटने का एक आह्वान है।”
फिल्म की रिलीज को लेकर शिक्षाविदों, गौ-सेवा कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। दीनदयाल कामधेनु गोशाला समिति ने आमजन से अपील की है कि वे सिनेमाघरों में जाकर इस फिल्म को देखें और गौ-संरक्षण के इस महत्वपूर्ण संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें।


