Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

August 31, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Noida Sector126 Murder: अवैध संबंधों के शक में हत्या, 24 घंटे में खुलासा

infopost January 4, 2026
Noida Sector126 Murder

Noida Sector126 Murder: नोएडा के सेक्टर-126 में अवैध संबंधों के शक में युवक की हत्या। शराब पिलाकर गला दबाया गया। पुलिस ने 24 घंटे में तीन आरोपी पकड़े।

Noida Sector126 Murder: तीन गिरफ्तार, शव नाले से बरामद

नोएडा/इंफोपोस्ट न्यूज/Noida Sector126 Murder

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

थाना सेक्टर-126 नोएडा पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हत्या अवैध संबंधों और पारिवारिक विवाद की वजह से की गई। आरोपियों ने पहले युवक की हत्या की और फिर सबूत मिटाने के इरादे से शव को नाले में फेंक दिया।

यह मामला 2 जनवरी 2026 को सामने आया, जब मारे गए अजय मुखिया की पत्नी ने थाना सेक्टर-126 में तहरीर देकर अपने पति की गुमशुदगी और हत्या की आशंका जताई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को कई चौंकाने वाले तथ्य मिले, जिसके बाद पूरी वारदात का पर्दाफाश हुआ।

अवैध संबंध बने हत्या की वजह

पुलिस के अनुसार, अजय मुखिया का अपने ही रिश्तेदार रामवचन मांझी की पत्नी से अवैध संबंध था। इसी बात पर दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। करीब 20–25 दिन पहले भी इस मुद्दे पर गंभीर झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में रामवचन मांझी ने अपने रिश्तेदार साजन मांझी उर्फ सज्जन मांझी के साथ मिलकर अजय की हत्या की साजिश रची।

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के दिन आरोपियों ने अजय को शराब पिलाने के बहाने फोन कर घर से बाहर बुलाया। इसके बाद उसे रायपुर पुस्ता क्षेत्र में बुलाकर अत्यधिक शराब पिलाई गई। नशे की हालत में अजय को ई-रिक्शा से असगरपुर क्षेत्र की ओर ले जाया गया। वहां सुनसान श्मशान घाट के पास अजय के दोनों हाथ पकड़कर उसे असहाय स्थिति में रखा गया और फिर गला और मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।

शव छिपाने की साजिश भी रची गई

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को वहीं मिट्टी में दबा दिया। अगले दिन शव को ठिकाने लगाने के लिए तीसरे आरोपी अशोक मांझी को योजना में शामिल किया। तीनों ने मिलकर शव को प्लास्टिक के कट्टे में बांधा और ई-रिक्शा के जरिए पुस्ता रोड के किनारे बने गहरे नाले में फेंक दिया, ताकि शव का पता न चल सके।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, बीट पुलिसिंग और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पूरी घटना का अनावरण कर दिया। पुलिस ने हत्या में शामिल दो मुख्य आरोपियों —
रामवचन मांझी, साजन मांझी उर्फ सज्जन मांझी और शव को ठिकाने लगाने में मदद करने वाले अशोक मांझी को गिरफ्तार कर लिया।

मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और ई-रिक्शा बरामद

Noida Sector126 Murder: गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने मारे गए अजय मुखिया का मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और शव को ले जाने में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी बरामद किया है। आरोपियों की निशानदेही पर शव को नाले से बाहर निकालकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 और 238 सहित अन्य सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की गई है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह मामला पूरी तरह पूर्व नियोजित हत्या का है, जिसमें अवैध संबंध और पारिवारिक विवाद मुख्य कारण रहे। पुलिस का कहना है कि समय रहते कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी से एक बड़ी सफलता मिली है।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: Food Adulteration Action: मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई
Next: US Venezuela crisis: अमेरिका ने वेनेजुएला पर हवाई हमले किए

Related Stories

Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026
Global Diplomacy
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Global Diplomacy: ईरान-अमेरिका वार्ता के बाद बदले पश्चिम एशिया के समीकरण?

infopost June 26, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.