US Venezuela crisis: अमेरिका ने वेनेजुएला पर हवाई हमले कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका देश चला रहा है और तेल उद्योग में निवेश करेगा।
US Venezuela crisis: राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी गिरफ्तार
इंफोपोस्ट न्यूजडेस्क/US Venezuela crisis
अमेरिका और वेनेजुएला के बीच चल रहा संकट अब चरम पर पहुंच गया है। 3 जनवरी 2026 को अमेरिकी सेना ने ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व के तहत वेनेजुएला की राजधानी काराकास और उत्तरी इलाकों पर हवाई हमले किए। इस दौरान राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार कर अमेरिका ले जाया गया।
वे अब न्यूयॉर्क में हिरासत में हैं, जहां उन पर नार्को-टेररिज्म और ड्रग तस्करी के आरोपों में मुकदमा चलेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका तब तक वेनेजुएला को “चलाएगा” (run the country) जब तक सुरक्षित और उचित सत्ता हस्तांतरण नहीं हो जाता।
वेनेजुएला के तेल उद्योग में निवेश करेगा अमेरिका
ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी तेल कंपनियां अरबों डॉलर निवेश करके वेनेजुएला के तेल उद्योग को पुनर्जीवित करेंगी, क्योंकि देश के पास दुनिया के सबसे बड़े तेल भंडार हैं। हमलों में कुछ सैन्य और नागरिक हताहत हुए, लेकिन अमेरिकी पक्ष से कोई बड़ा नुकसान नहीं। वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने मादुरो को ही वैध राष्ट्रपति बताया और अमेरिका की कार्रवाई को “आक्रमण” करार दिया। उन्होंने अंतरिम राष्ट्रपति की जिम्मेदारी संभाली है।
चीन, रूस, क्यूबा, निकारागुआ, ब्राजील, चिली, मेक्सिको, जर्मनी आदि ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया। चीन ने मादुरो की तत्काल रिहाई की मांग की। संयुक्तराष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरस ने “खतरनाक मिसाल” बताया। सुरक्षा परिषद 5 जनवरी को आपात बैठक करेगी।
कुछ लैटिन अमेरिकी देशों में वेनेजुएला के प्रवासियों ने जश्न मनाया। अमेरिकी रिपब्लिकन नेताओं ने इसे “मुक्ति” बताया। भारतीय विदेश मंत्रालय ने चिंता जताई और भारतीय नागरिकों को वेनेजुएला यात्रा न करने की सलाह दी।
ट्रंप प्रशासन ने मादुरो पर लगाए कई आरोप
ट्रंप प्रशासन ने मादुरो पर ड्रग तस्करी और अमेरिका में अपराधियों को भेजने के आरोप लगाए।
पिछले महीनों में अमेरिका ने वेनेजुएला के तेल टैंकर जब्त किए, प्रतिबंध बढ़ाए और ड्रग बोट्स पर हमले किए। यह मोनरो डॉक्ट्रिन का आधुनिक रूप माना जा रहा है, जहां अमेरिका पश्चिमी गोलार्ध में अपनी प्रभुत्व की बात कर रहा है।
अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) ने 3 जनवरी 2026 को निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद एक सुपरसीडिंग इंडिक्टमेंट (संशोधित अभियोग) अनसील किया। यह मूल रूप से 2020 में दर्ज आरोपों का विस्तार है, जिसमें अब मादुरो की पत्नी सिलिया फ्लोरेस और बेटे निकोलस एर्नेस्टो मादुरो गुएरा (“निकोलासिटो” या “द प्रिंस”) को भी शामिल किया गया है। आरोप मुख्य रूप से नार्को-टेररिज्म (ड्रग ट्रैफिकिंग को आतंकवाद से जोड़कर) से जुड़े हैं।
आरोपों की जानकारी विस्तार से
US Venezuela crisis: नार्को-टेररिज्म कॉन्स्पिरेसी (Narco-Terrorism Conspiracy): न्यूनतम सजा: 20 साल, अधिकतम: उम्रकैद। मादुरो ने कार्टेल दे लोस सोलेस (वेनेजुएला के उच्च अधिकारियों का ड्रग कार्टेल) का नेतृत्व किया और कोलंबियाई गुरिल्ला ग्रुप FARC (रेवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेस ऑफ कोलंबिया) के साथ साझेदारी की। ताकि अमेरिका को हजारों टन कोकीन से “फ्लड” करना, अमेरिकी स्वास्थ्य और सुरक्षा को नुकसान पहुंचे।
कोकीन इंपोर्टेशन कॉन्स्पिरेसी (Cocaine Importation Conspiracy): न्यूनतम सजा: 10 साल, अधिकतम: उम्रकैद। आरोप: 1999 से अब तक हजारों टन कोकीन को अमेरिका में आयात करने की साजिश। पजेशन ऑफ मशीनगन्स एंड डिस्ट्रक्टिव डिवाइसेस (Possession of Machineguns and Destructive Devices): आरोप: ड्रग ऑपरेशन के दौरान मशीनगन्स और विनाशकारी हथियारों का इस्तेमाल और कब्जा। कॉन्स्पिरेसी टू पजेस मशीनगन्स एंड डिस्ट्रक्टिव डिवाइसेस (Conspiracy to Possess Machineguns and Destructive Devices): आरोप: इन हथियारों को रखने और इस्तेमाल करने की साजिश।


