Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

August 31, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Young Socialist Conference: दिल्ली में लगेगा युवा समाजवादियों का जमावड़ा

infopost October 28, 2025
Young Socialist Conference

Young Socialist Conference: शिक्षा-नीति, स्वास्थ्य-नीति, रोजगार-नीति, अर्थ-नीति, कृषि-नीति, विकास-नीति, पर्यावरण-नीति और संस्कृति-नीति पर चर्चा में भाग लेंगे युवा सोशलिस्ट। समाजवादी आंदोलन के 100 साल पूरे होने तक देश में युवाओं के बीच वैचारिक और एक्शन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Young Socialist Conference: 31 अक्टूबर, 1 नवम्बर को युवा सोशलिस्ट सम्मेलन

इंफोपोस्ट न्यूज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नई दिल्ली। Young Socialist Conference: भारत के समाजवादी आंदोलन के 90 साल पूरा होने के ऐतिहासिक मौके पर युवा सोशलिस्ट पहल के तत्वावधान में 31 अक्टूबर (आचार्य नरेंद्र देव जयंती दिवस) और 1 नवंबर को दिल्ली में दो दिन के युवा सोशलिस्ट सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सम्मेलन राजेंद्र भवन (गांधी शांति प्रतिष्ठान के सामने), दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। देश के लगभग सभी राज्यों से युवा समाजवादी सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं। परिवर्तनकारी राजनीति से जुड़े अन्य धाराओं के युवा भी सम्मेलन में भाग लेंगे।

सम्मेलन का उद्घाटन सोशलिस्ट युवजन सभा (एसवाईएस)) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अभिजीत वैद्य करेंगे। अध्यक्षता राजनीति विज्ञानी और दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व शिक्षक प्रोफेसर अनिल मिश्रा करेंगे। उद्घाटन सत्र के बाद विभिन्न सत्रों में शिक्षा-नीति, स्वास्थ्य-नीति, रोजगार-नीति, अर्थ-नीति, कृषि-नीति, विकास-नीति, पर्यावरण-नीति,संस्कृति-नीति पर विशेषज्ञ विद्वानों द्वारा तैयार किए गए प्रस्तावों पर समाजवादी एवं संवैधानिक नजरिए से चर्चा की जाएगी।

युवाओं के बीच वैचारिक और एक्शन कार्यक्रम होंगे

सम्मेलन में वरिष्ठ समाजवादी एक्टिविस्ट/बुद्धिजीवी, ट्रेड यूनियन नेता, छात्र नेता, पत्रकार, शिक्षक, अधिवक्ता, संस्कृतिकर्मी और साहित्यकार भी उपस्थित रहेंगे। इन प्रस्तावों की रोशनी में युवा सोशलिस्ट पहल के तहत अगले 10 सालों तक यानि भारतीय समाजवादी आंदोलन के 100 साल पूरे होने तक पूरे देश में युवाओं के बीच वैचारिक और एक्शन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मुहिम का मकसद वर्तमान कारपोरेट-कम्यूनल गठजोड़ की राजनीति और और उसके द्वारा थोपी गईं नवउदारवादी नीतियों के बरक्स समाजवादी, संविधान-सम्मत नीतियों के पक्ष में निर्णायक जनमत बनाना है।

सम्मेलन में कई वरिष्ठ समाजवादीएक्टिविस्ट/बुद्धिजीवी, ट्रेड यूनियन नेता,छात्र नेता,पत्रकार, शिक्षक, अधिवक्ता,संस्कृतिकर्मी और साहित्यकार उपस्थित रहेंगे। 31 अक्टूबर को सम्मेलन के बाद शाम 6 बजे से ‘साहित्य वार्ता’ और ‘लोहिया विचार वेदी’ के तत्वावधान में कवि सम्मेलन होगा। वरिष्ठ कवि गिरधर राठी कवि सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी युवा सोशलिस्ट सम्मेलन के प्रभारी चरण सिंह राजपूत ने दी।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: Opposition to SIR: एसआईआर के खिलाफ तीन राज्यों ने खोला मोर्चा
Next: Chhath celebrated: धूमधाम से मनाया छठ पूजनोत्सव का महापर्व

Related Stories

Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026
Global Diplomacy
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Global Diplomacy: ईरान-अमेरिका वार्ता के बाद बदले पश्चिम एशिया के समीकरण?

infopost June 26, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.