Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 24, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • सत्ता की सियासत

Membership of BJP: ललन, कृष्णा कुशवाहा, आशा रंजन सहित राजद, जदयू के कई नेता भाजपा में

infopost October 16, 2023
Membership of BJP

Membership of BJP: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार को अपराधमुक्त बनाना और सुशासन स्थापित करना भाजपा की प्राथमिकता है।

Membership of BJP: भाजपा किसी अन्य पार्टी के नेता को कंधे पर नहीं बैठाएगी, सहयोगी बनाएगी : सम्राट

इंफोपोस्ट न्यूज


पटना। Membership of BJP: भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को आयोजित मिलन समारोह में राजद, जदयू और भाकपा माले के कई नेताओं सहित पत्रकार स्वर्गीय राजदेव रंजन की पत्नी आशा रंजन जी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इन सभी को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी में आने पर स्वागत किया।

भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आए लोगों की सदस्यता ग्रहण करवाते हुए सभी लोगों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि सीवान के इलाके में महागठबंधन के लोगों ने जो पाप किया है उस इलाके में भाजपा लड़ाई लड़ते रहेगी।

भाजपा में आए लोगों को दिल खोलकर स्वागत

उन्होंने भाजपा में आए सभी लोगों को दिल खोलकर स्वागत करते हुए संभावना जताई कि आपके सहयोग से बिहार की 40 में से 40 सीट जीतकर फिर से नरेंद्र मोदी पीएम बनेंगे।

मिलन समारोह में महाराजगंज, सिवान, गोपालगंज श्रेत्र से आए लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में कृष्णा कुशवाहा, सिवान, ललन चौधरी, जदयू प्रदेश नेता, डॉ रामेश्वर कुमार, प्रसिद्ध चिकित्सक, सिवान, पत्रकार (स्वर्गीय) राजदेव रंजन की पत्नी श्रीमती आशा रंजन जी सहित सहनी समाज के नेता, और महाराजगंज के कई लोग शामिल हुए।

भाजपा के बिना कोई भी सुशासन नहीं दे सकता

श्री चौधरी ने कहा कि जनसंघ और भाजपा ने कर्पूरी ठाकुर को दो बार, लालू प्रसाद को पहली बार और नीतीश कुमार को पांच बार कंधे पर बैठाकर सीएम बनाया, लेकिन अब भाजपा किसी अन्य पार्टी के नेता को कंधे पर नहीं बैठाएगी बल्कि सहयोगी बनाएगी। उन्होंने कहा कि अब भाजपा का ही कोई कार्यकर्ता मुख्यमंत्री बनेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा को एकबार सत्ता में लाइए यहां के अपराधी या तो नेपाल में होंगे या उनका गया में पिंडदान होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा बिहार को अपराधमुक्त और सुशासन स्थापित करना चाहता है।

उन्होंने यूपी, एमपी, गुजरात का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा के बिना कोई भी सुशासन नहीं दे सकता है। भाजपा नेता ने कहा कि पिछले नौ साल से भ्रष्टाचार से लड़ाई लड़ी जा रही है।

जाति-जाति खेल रहे हैं कुछ लोग

श्री चौधरी ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि आज कुछ लोग जाति-जाति खेल रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश के युवराज अन्य जाति की बात कर रहे हैं लेकिन अपनी जाति नहीं बता रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार में भी 209 जातियों की गिनती हुई लेकिन तुष्टिकरण के कारण एम वाई समीकरण को छोड़कर सभी जातियों को तंग करने का काम लालू प्रसाद और नीतीश कुमार ने किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही सबका साथ सबका विकास की बात करती है।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने सम्राट चौधरी के अलावा नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय, भाजपा महामंत्री जगन्नाथ ठाकुर उपस्थित रहे।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: LuvKush Ramleela: डिजिटल साउंड के साथ ताड़का वध
Next: Caste based calculation: इसी डर से बीजेपी नहीं करा रही जाति आधारित गणना

Related Stories

November 1 Rally
  • ताजा तरीन
  • सत्ता की सियासत

November 1 Rally: विपक्ष के बड़े शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

infopost October 24, 2026 0
Nationalist Political Party
  • दिल्ली एनसीआर
  • सत्ता की सियासत

Nationalist Political Party: देश प्रथम पार्टी ने राष्ट्रहित को बताया सर्वोपरि

Avatar Shrikant Singh October 24, 2026 0
Election Transparency
  • ताजा तरीन
  • सत्ता की सियासत

Election Transparency: लोकतंत्र में बढ़ती राजनीतिक बहस

infopost October 23, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.