Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • सत्ता की सियासत

Caste based calculation: इसी डर से बीजेपी नहीं करा रही जाति आधारित गणना

infopost October 16, 2023
Caste based calculation

Caste based calculation: जद(यू) मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार, प्रदेश प्रवक्ता डाॅक्टर भारती मेहता एवं प्रसिद्ध चिकित्सक और पार्टी के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र चंद्रवंशी ने जाति के नाम पर राजनीतिक फरेब किए जाने का आरोप लगाया है।

Caste based calculation: प्रधानमंत्री की मोढ़ घांची जाति को पिछड़ी जाति में शामिल करने की दो बार अधिसूचना क्यों?

इंफोपोस्ट न्यूज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पटना। Caste based calculation: जद(यू) मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार, प्रदेश प्रवक्ता डाॅक्टर भारती मेहता एवं प्रसिद्ध चिकित्सक और पार्टी के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र चंद्रवंशी ने संयुक्त तौर पर मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मोढ़ घांची जाति को पिछड़ा समुदाय में शामिल किए जाने को लेकर जमकर निशाना साधा और जाति के नाम पर राजनीतिक फरेब करने का गंभीर आरोप लगाया।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब गुजरात में अति पिछड़ा समुदाय है ही नहीं तो फिर प्रधानमंत्री ने 27 अप्रैल 2019 को उत्तर प्रदेश के कन्नौज में खुद को अति पिछड़ा कैसे घोषित कर दिया?

भारतीय जनता पार्टी में हिम्मत है तो आरोपों का जवाब दे

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने भारतीय जनता पार्टी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी में हिम्मत है तो उनके लगाए आरोपों का जवाब दे साथ ही देश में जाति आधारित गणना करवाने का काम करे। मीडिया को संबोधन के दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से कुछ गंभीर सवाल पूछे:

1. क्या ये सच नहीं है कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान कर रही है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोढ़ घांची जाति से आते हैं जिनका कि गुजरात में ऐतिहासिक तौर पर सामाजिक और शैक्षणिक स्तर ऊंचा है।

ये सच्चाई है कि मोढ़ घांची समुदाय के लोग घांची समुदाय के अहमदाबादी घांची,चंपरनिया घांची, पटनी घांची, सिधपुरिया घांची, सुरती घांची का बना खाना नहीं खाते थे जो कि साल 1931 की जनगणना से स्पष्ट होता है।

बीजेपी ये बताए कि आखिर मोढ़ घांची पिछड़ा कैसे हो गया?

2. गुजरात में अधिक साक्षरता दर वाले मोढ घांची समुदाय, जिसकी साक्षरता दर साल 1931 की जनगणना के मुताबिक 40.59 फीसदी थी, जबकि समाज में कम साक्षरता वाले राजपूत समुदाय जिनकी उस समय साक्षरता दर 15 से 20 फीसदी थी और पटेल समुदाय जिनकी उस समय साक्षरता दर 25 से 30 फीसदी थी। तो फिर बीजेपी ये बताए कि आखिर मोढ़ घांची पिछड़ा कैसे हो गया और राजपूत और पटेल समुदाय अगड़ा कैसे हो गया?

3. बीजेपी ये बताए कि जब साल 1994 मोढ़ घांची जाति को ओबीसी में शामिल कर लिया गया,जैसा कि बीजेपी दावा कर रही है तो फिर बतौर गुजरात के मुख्यमंत्री रहते नरेंद्र मोदी ने 1 जनवरी 2022 को फिर मोढ़ घांची जाति को पिछड़ी जाति में शामिल करने का नोटिफिकेशन दो बार क्यों जारी किया? बीजेपी इसी डर से देश में जाति आधारित गणना नहीं करा रही जिससे उसका फर्जीवाड़ा उजागर हो जायेगा?

4. बीजेपी देश में जाति आधारित गणना इसलिए नहीं कराना चाहती है कारण कि नरेंद्र मोदी के नाम पर किया गया जातिगत फर्जीवाड़ा का खुलासा हो जायेगा?

5. मीडिया में पेश दस्तावेजों के आधार पर बीजेपी में अगर हिम्मत है तो वो हम पर कानूनी कार्रवाई करे या फिर देश से माफी मांगे?

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: Membership of BJP: ललन, कृष्णा कुशवाहा, आशा रंजन सहित राजद, जदयू के कई नेता भाजपा में
Next: BJP’s hesitation: राजद प्रवक्ता चित्तरंजन ने कहा, जातीय आंकड़े से भाजपा की तिलमिलाहट बढ़ी

Related Stories

Operation Tiger Politics
  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

Operation Tiger Politics: ‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चा

infopost June 19, 2026
Rahul Gandhi Gen-Z Movement
  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

Rahul Gandhi Gen-Z Movement: राहुल का ‘जेन-जी आंदोलन’ और 2029 की नई राजनीति

infopost June 19, 2026
PTI06_16_2026_000196A
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर
  • सत्ता की सियासत

कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

infopost June 18, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.