Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 24, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन
  • सत्ता की सियासत

बिहार में पूर्व एमएलसी रणवीर नंदन, समाजसेवी शंकर झा ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की ली सदस्यता

ohm verma October 11, 2023
bjp in bihar

भाजपा सत्ता में आई तो अपराधी नेपाल में होंगे या गया में होगा उनका पिंडदान : सम्राट

लालू, नीतीश महत्वकांक्षा, स्वार्थ के कारण कांग्रेस के गोद में बैठ गए : विजय सिन्हा

भाजपा को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता : हरि सहनी

इंफोपोस्ट ब्यूरो, पटना। bjp in bihar : 


पटना के बापू सभागार में बुधवार को आयोजित मिलन समारोह में जदयू के नेता और पूर्व एमएलसी रणवीर नंदन, दरभंगा के समाजसेवी शंकर झा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनको भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पार्टी में आने पर स्वागत किया।

भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आए लोगों की सदस्यता ग्रहण करवाते हुए सभी लोगों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा को एकबार सत्ता में लाइए यहां के अपराधी या तो नेपाल में होंगे या उनका गया में पिंडदान होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा बिहार को भयमुक्त बिहार बनाने की कल्पना के साथ आगे बढ़ रही है।

bjp in bihar

उन्होंने साफ लहजे में कहा कि बिहार में बदलाव की जरूरत है। भाजपा को सत्ता में लाकर बिहार को श्रेष्ठ बनाना है।

इन दोनों नेताओं के अलावा प्रदेश सचिव सपा अधिवक्ता अश्विनी कुमार वर्मा, विमलेश कुमार ठाकुर, राजहंस कुमार, दिनेश कुमार, चंदन चौधरी, ए के सोनी, रवि प्रकाश, शैलेंद्र कुशवाहा, धर्मेंद्र चौहान, विनोद कुमार चंद्रवंशी, रविंद्र रत्न, संटू चंद्रवंशी को भी सम्राट चौधरी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।

भाजपा अब किसी को कंधे पर नहीं बैठाएगी

भाजपा अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि भाजपा ने कर्पूरी ठाकुर को दो बार, लालू प्रसाद को पहली बार और नीतीश कुमार को पांच बार कंधे पर बैठाकर सीएम बनाया, लेकिन अब भाजपा किसी को भी कंधे पर बैठाना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा का ही कोई कार्यकर्ता मुख्यमंत्री बनेगा।

bjp in bihar

bjp in bihar :  उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण और भाजपा का संकल्प एक हैं और वह है कांग्रेस मुक्त भारत बनाना। उन्होंने इशारों ही इशारों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे पिता जी नकली स्वतंत्रता सेनानी नहीं थे।

चौधरी ने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि भाजपा ने मुझे जितना सम्मान दिया है उसका कर्ज वह पाई पाई उतारने की कोशिश करेंगे।

जेपी ने कांग्रेस मुक्त देश का सपना देखा था : सिन्हा

बिहार विधानमंडल में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आज जेपी की जयंती है। उन्होंने कहा कि जेपी ने जातिविहीन और भ्रष्टाचारमुक्त, कांग्रेस मुक्त देश बनाने का सपना देखा था, लेकिन आज उन्हीं के कथित दो शिष्य अपनी महत्वाकांक्षा और स्वार्थ के कारण उसी कांग्रेस को गोद में बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बिहार की जनता उनसे हिसाब मांगेंगी।

भाजपा को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता : सहनी

विधान परिषद में विपक्ष के नेता हरि सहनी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा को बिहार में अब सत्ता में आने से कोई दल नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने मन बना लिया है।

bjp in bihar : इस अवसर पर सासंद रविशंकर प्रसाद, संजय जायसवाल, बिहार सरकार के पूर्व मन्त्री प्रेम कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय मन्त्री ऋतुराज सिन्हा, राधामोहन सिंह, प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: ऋषि मुनियों ने तपस्या कर सृष्टि के रहस्यों को उजागर किया : शाह
Next: ‘चिराग’ से रौशन होगा पूरा बिहार : राहुल आर पांडेय

Related Stories

SIR Protest
  • ताजा तरीन
  • राष्ट्रीय

SIR Protest: दिल्ली में प्रदर्शन तेज, 1 नवंबर की रैली पर नजर

infopost October 24, 2026 0
November 1 Rally
  • ताजा तरीन
  • सत्ता की सियासत

November 1 Rally: विपक्ष के बड़े शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

infopost October 24, 2026 0
Nationalist Political Party
  • दिल्ली एनसीआर
  • सत्ता की सियासत

Nationalist Political Party: देश प्रथम पार्टी ने राष्ट्रहित को बताया सर्वोपरि

Avatar Shrikant Singh October 24, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.