Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

ऋषि मुनियों ने तपस्या कर सृष्टि के रहस्यों को उजागर किया : शाह

ohm verma October 11, 2023
amit shah in rohak

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह 11 अक्टूबर, 2023 को रोहतक (हरियाणा) में महंत श्री चांदनाथ योगी जी की प्रतिमा के अनावरण एवं देशमेला कार्यक्रम में।

इंफोपोस्ट डेस्क, नयी दिल्ली। amit shah in rohak :

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज हरियाणा के रोहतक में ब्रह्मलीन महंत चाँदनाथ योगी जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम और देशमेला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि आज महंत चाँदनाथ जी की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर देशभर से कई संत श्रद्धांजलि देने के लिए यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि महंत चाँदनाथ योगी जी का मानना था कि देशहित के असंभव दिखने वाले कार्यों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ही कर सकते हैं।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह 11 अक्टूबर, 2023 को रोहतक (हरियाणा) में महंत श्री चांदनाथ योगी जी की प्रतिमा का अनावरण करते हुए।

भारत अनेकानेक संप्रदायों की भूमि

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि भारत अनेकानेक संप्रदायों की भूमि है और सदियों से यहां ऋषि मुनियों ने तपस्या कर सृष्टि के अनेक रहस्यों को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि नाथ संप्रदाय का स्थान हमारे हिंदू संप्रदायों में अद्वितीय रहा है। ऐसा माना जाता है कि नाथ संप्रदाय की शुरूआत स्वयं भगवान शिव ने की थी।

शाह ने कहा कि नाथ संप्रदाय के 9 नाथों की परंपरा में बाबा मस्तनाथ से लेकर अब बाबा बालकनाथ जी तक कई संतों ने समाज सेवा के अनेक आयाम गढ़ने का काम किया है, इसलिए आज इस मठ के प्रति पूरे पंथ में श्रद्धा का भाव है। उन्होंने कहा कि इस मठ ने आरोग्य और शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण संस्थान बनाकर एक प्रकार से एक यज्ञ शुरू किया। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में भी इस मठ ने आगे बढ़कर अविरत रूप से सेवा का एक यज्ञ शुरू किया था। उन्होंने कहा कि यहां आठवीं शताब्दी से सेवा की परंपरा चली आ रही है और अब बालकनाथ जी इसे आगे बढ़ा रहे हैं।

भारतीय खिलाड़ियों ने देश का नाम रौशन किया

amit shah in rohak :अमित शाह ने कहा कि एशियाई खेलों में आज़ादी के बाद पहली बार भारत के खिलाड़ियों ने 100 से अधिक पदक जीतने का सम्मान दिलाया है। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश और खासकर हरियाणा के लिये बहुत ही गर्व और आनंद की बात है। चाहे टोक्यो ओलंपिक हो, पैरालिंपिक हो, कॉमनवेल्थ खेल हों या फिर विश्व चैंपियनशिप प्रतियोगिताएं हों, 2014 के बाद से हर प्रतियोगिता में भारत के खिलाड़ियों के प्रदर्शन में प्रगति हुई है।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह 11 अक्टूबर, 2023 को रोहतक (हरियाणा) में महंत श्री चांदनाथ योगी जी की प्रतिमा का अनावरण करते हुए।

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खेलों के लिए गांव से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभाओं की खोज, उनके प्रशिक्षण की व्यवस्था, उनके वित्त और शारीरिक पोषण की चिंताऔर पारदर्शी तरीके से खिलाड़ियों का चयन जैसे अनेक कदम उठाए हैं। इसके अलावा मोदी जी द्वारा शुरू किए गए खेलो इंडिया जैसे कार्यक्रम एक प्रकार से गेम चेंजर साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में इस प्रकार का इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है कि देश जब आज़ादी की शताब्दी मनाएगा, तब हर क्षेत्र की तरह खेलों में भी भारत दुनिया में सर्वप्रथम होगा।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह 11 अक्टूबर, 2023 को रोहतक (हरियाणा) में महंत श्री चांदनाथ योगी जी की प्रतिमा के अनावरण एवं देशमेला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए।

जी20 के दौरान घोषणापत्र को दुनिया ने सर्वसम्मति से पारित किया

amit shah in rohak : केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने हाल ही में भारत में आयोजित जी20 सम्मेलन के दौरान दिल्ली घोषणापत्र सबके सामने रखा जिसे पूरी दुनिया ने सर्वसम्मति से पारित किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कई ऐसे निर्णय लिए हैं जो आने वाले समय में देश के अर्थतंत्र को गति देने वाले सिद्ध होंगे। श्री शाह ने कहा कि विगत 9 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश की कई सांस्कृतिक धरोहरों का पुनर्द्धार करने का काम किया है।वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का भूमिपूजन किया और वर्ष 2024 में हम सब वहां एक भव्य मंदिर में रामलला को विराजमान होते देख सकेंगे।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: पठानकोट आतंकी हमले के मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ की सियालकोट में गोली मारकर हत्या
Next: बिहार में पूर्व एमएलसी रणवीर नंदन, समाजसेवी शंकर झा ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की ली सदस्यता

Related Stories

Rajiv Narayan's prediction
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Rajiv Narayan’s prediction: ज्योतिषीय भविष्यवाणी से गरमाई राजनीतिक बहस

infopost July 20, 2026 0
Sonam Wangchuk Episode
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk Episode: पुलिस कार्रवाई ने तेज की राजनीतिक बहस

infopost July 19, 2026 0
Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.