Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 2, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

अमेरिका को क्यों धमका रहा है चीन?

September 22, 2020
Why is China threatening America?

न्यूज डेस्क, ताइपे। चीन ने जितनी ज्यादा दुश्मनी मोल ली है, उससे कहीं ज्यादा उसकी बौखलाहट बढ़ रही है। वह कभी भारत की सीमा का अतिक्रमण करता है तो कभी ताइवान पर कब्जा करने की हरकत दिखाता है। और तो और, उसे अमेरिका और ताइवान की दोस्ती भी फूटी आंख नहीं सुहा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल, अमेरिका और ताइवान की बढ़ती नजदीकी से चीन बौखला गया है। चीन ने ताइवान को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है। ताइवान ने भी उसे करारा जवाब दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के वरिष्‍ठ अधिकारी कीथ क्रैच की ताइवान यात्रा को ड्रैगन ने ‘उकसावे की राजनीति’ करार देते हुए कहा है कि इसके लिए ताइवान को भारी कीमत चुकानी होगी।

सोमवार को एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने अप्रत्यक्ष रूप से ताइवान को धमकी देते हुए कहा कि हम संबंधित लोगों पर उचित जवाबी कार्रवाई करेंगे। वांग ने अमेरिका को भी चेतावनी देते हुए कहा कि ताइवान से बढ़ती उसकी नजदीकी यूएस और चीन के बीच सहयोग के लिए नुकसानदायक है।

चीनी प्रवक्ता ने कहा कि ताइवान की स्वतंत्रता का कोई भी प्रयास एक डेड एंड की तरह है, जिसे विफल होना ही है। केवल वांग ही नहीं चीनी मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स की तरफ से भी ताइवान और उसकी राष्ट्रपति त्‍साई इंग-वेन को धमकी दी गई है।

अखबार ने अपने बयान में कहा है, ताइवान की नेता त्‍साई अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अधिकारी के साथ डिनर करके आग से खेल रही हैं। यदि त्‍साई वेन के किसी कदम से चीन के कानून का उल्‍लंघन हुआ तो युद्ध शुरू हो जाएगा और ताइवानी नेता का सफाया कर दिया जाएगा।

ताइवान ने भी चीन की धमकी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, पड़ोसी को केवल इसलिए मौत की धमकी कैसे दी जा सकती है कि उसने किसी विदेशी मेहमान के साथ डिनर किया।

अमेरिकी अधिकारी क्रैच 17 सितंबर को ताइवान पहुंचे थे और उन्‍होंने 18 सितंबर को ताइवान की राष्‍ट्रपति त्‍साई इंग वेन के साथ डिनर किया था। इससे पहले अमेरिका के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री एलेक्‍स अजार भी ताइवान आए थे।

चीन को लगता है कि यदि अमेरिका ताइवान के ज्यादा करीब आ जाता है, तो उसका ताइवान को अपना बनाने का सपना कभी पूरा नहीं हो सकता। 1949 में गृहयुद्ध की समाप्ति के बाद से ताइवान चीन से अलग देश के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए है, लेकिन बीजिंग इसे पुन: अपना बनाना चाहता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में ताइवान और वाशिंगटन के रिश्तों में मजबूती आई है। कोरोना वायरस सहित विभिन्न मुद्दों पर चीन से नाराज चल रहे ट्रंप ताइवान के जरिये उसे चोट पहुंचाना चाहते हैं। यह तो चीन की अदूरदर्शिता है कि उसे कदम कदम पर मात मिल रही है।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: क्या किसानों के सवालों के जवाब दे पाएगी सरकार?
Next: नौकरी नहीं मिल रही तो अपनी वेबसाइट से कर सकते हैं कमाई

Related Stories

Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026
Global Diplomacy
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Global Diplomacy: ईरान-अमेरिका वार्ता के बाद बदले पश्चिम एशिया के समीकरण?

infopost June 26, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.