Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 2, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • आलेख
  • ख़ास ख़बर

नौकरी नहीं मिल रही तो अपनी वेबसाइट से कर सकते हैं कमाई

September 22, 2020
If you do not get a job, you can earn from your website

कोरोना महामारी के बाद देश दुनिया के तमाम काम धंधे चौपट हो चुके हैं। इसकी वजह से नौकरियों का भी अकाल पड़ गया है। अगर आप मीडिया से जुड़े हैं तो हालात को बेहतर समझते होंगे। दूसरे काम धंधे में लगे लोगों के लिए तो विकल्प भी होता है, लेकिन मीडिया से जुड़े लोग नौकरी चले जाने के बाद असहाय से हो गए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फिर भी मीडिया से जुड़े बेरोजगार लोगों को निराश नहीं होना चाहिए। उनके लिए आनलाइन एक विकल्प है। वे अपना न्यूज पोर्टल शुरू करके कमाई कर सकते हैं और उन्हें खाली बैठकर डिप्रेस होने से छुटकारा मिल सकता है। लेकिन जानकारी के अभाव में वे आनलाइन पैसा नहीं कमा पाते।

दरअसल, लोग अपने लेखन का शौक पूरा करने के लिए फेसबुक, ब्लाग, ट्वीटर और लिंक्ड इन आदि सोशल साइटों पर सक्रिय रहते हैं। लेकिन वहां उनकी मेहनत से तैयार पठनीय सामग्री से सोशल साइटें पैसा कमा लेती हैं और उन्हें कुछ नहीं मिलता। अगर आप आनलाइन पैसा कमाना चाहते हैं तो ​थोड़ा सा पैसा खर्च करके मनोनुकूल काम धंधा शुरू कर सकते हैं।

अपनी वेबसाइट बनाने के लिए सबसे पहले एक डामेन नेम खरीदना पड़ता है। यह कई वेबसाइटों पर अलग अलग रेट में बिकता है। डामेन नेम आप सीधे गूगल से भी खरीद सकते हैं। अपनी रुचि के अनुसार वेबसाइट का एक नाम रखना होगा और उसी नाम से मिलता जुलता एक डोमेन नेम खरीदा जा सकता है।

इसके बाद बारी आती है होस्टिंग खरीदने की। लेकिन होस्टिंग खरीदते समय आपको अधिक चौकन्ना रहना होगा। आप किसी कमजोर सर्वर वाले से होस्टिंग खरीदेंगे तो हो सकता है कि आपका न्यूज पोर्टल ठीक से न चले। सर्वर की स्पीड कम होने पर व्यूअर आपके न्यूज पोर्टल की ओर आकर्षित नहीं होंगे और आपका सारा खर्च बेकार चला जाएगा। इसलिए किसी ब्रोडेड कंपनी से ही होस्टिंग खरीदें।

होस्टिंग खरीदने के बाद बारी आती है न्यूज पोर्टल को डिजाइन करने की। वैसे तो मार्केट में बहुत सारे वेब डिजाइनर मिल जाएंगे, लेकिन शुरू में आप अधिक नहीं खर्च करना चाहते हैं तो फ्री प्लगिन और थीम से आपका काम चल जाएगा। इस संदर्भ में मुफ्त मार्ग दर्शन के लिए आप इंफोपोस्ट न्यूज से संपर्क कर सकते हैं। हमारे होम पेज पर सबसे नीचे हमारे बारे में कटेगरी के तहत आपको संपर्क सूत्र मिल जाएगा।

आप जानना चाहते होंगे कि होस्टिंग खरीदें किससे? इस बारे में हम किसी कंपनी को रिकमेंड नहीं कर सकते। क्योंकि हमारा संपर्क सिर्फ एक कंपनी से हुआ है, जिसकी होस्टिंग पर इंफोपोस्ट न्यूज पोर्टल चल रहा है।

अपने अनुभव से हम इतना बता सकते हैं कि हमें कोई दिक्कत आज तक नहीं आई। कंपनी का स्टाफ सातों दिन चौबीसो घंटे तकनीकी सहयोग के लिए तैयार रहता है। कंपनी का नाम है ब्लूहोस्ट डाट काम। आज इतना ही। इसी तरह की और जानकारी लेकर हम फिर अगले किसी आलेख के साथ हाजिर होंगे।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: अमेरिका को क्यों धमका रहा है चीन?
Next: मंत्रों को डीकोड करने वाले व्यास और भाष्यकार कहलाए

Related Stories

Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026
Global Diplomacy
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Global Diplomacy: ईरान-अमेरिका वार्ता के बाद बदले पश्चिम एशिया के समीकरण?

infopost June 26, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.