Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 5, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • आलेख
  • ख़ास ख़बर

Uttarakhand Day: पर्वतमालाओं, झरनों और बलखाती नदियों का अलौकिक प्रदेश

November 9, 2020
Uttarakhand Day

Uttarakhand Day: आज उत्तराखंड दिवस है। क्योंकि इसी दिन एक पूर्ण राज्य के रूप में उत्तराखंड एक बेहद सुंदर राज्य बना। हिमालय की सुंदर वादियों का अद्भुत सौंदर्य यहां की पावन भूमि के कण कण में समाया है। यह सुंदर पर्वतमालाओं, झील, झरनों और बलखाती नदियों की पावन जलधाराओं का अलौकिक प्रदेश है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Uttarakhand Day: आलेख

राजीव कुमार झा

देवभूमि कहा जाने वाला उत्तराखंड 9 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश से अलग होकर नए राज्य के तौर पर अस्तित्व में आया। और तब से यह प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

उत्तराखंड में गंगा का उद्गम स्थल गंगोत्री को पावन कहा गया है। यहां से गंगा निकल कर हरिद्वार में पहाड़ से उतरती हैं। और देश के एक बड़े भूभाग की जीवनरेखा बन जाती हैं। गढ़वाल और कुमायूं उत्तराखंड के दो प्रमुख अंचल हैं।

और इन दोनों ही अंचलों की अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान है। उत्तराखंड साहित्य कला और संस्कृति से समृद्ध राज्य है। और साल भर यहां सुंदर पर्व त्योहार उत्सव मनाए जाते हैं। यहां की महिलाएं पारंपरिक और संस्कार संपन्न हैं। यह एक ऐसा क्षेत्र हैं जहां दूर दूर से लोग पर्यटन के लिए आते हैं। यहां का जिम कार्बेट पार्क आज भी वन्य संपदा की समृद्ध विरासत की याद दिलाता है।

पर्यटक स्थल

यहां अल्मोड़ा, नैनीताल, मसूरी और पिथौरागढ़ प्रसिद्ध पर्यटक स्थल हैं। और यमुनोत्री—गंगोत्री को भी हिंदू तीर्थस्थल माना जाता है।

शीत ऋतु में इस राज्य के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ती है। इस दौरान केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिर के कपाट ग्रीष्मकाल तक के लिए बंद होते हैं।

उत्तराखंड कभी सघन वनों से परिपूर्ण क्षेत्र था। और यहां देवदार के जंगलों के अलावा अन्य बेशकीमती वृक्ष प्रचुरता से पाए जाते थे।

आज राज्य बना

आज यानी 9 नवंबर को उत्तराखंड दिवस है। और इसी दिन पूर्ण राज्य के रूप में उत्तराखंड देश का एक बेहद सुंदर राज्य बना। और हिमालय की सुंदर वादियों का अद्भुत सौंदर्य यहां की पावन भूमि के कण कण में समाया है।

यह सुंदर पर्वतमालाओं और झील झरनों के अलावा बलखाती नदियों की पावन जलधाराओं का अलौकिक प्रदेश है। हिंदुओं के पावन तीर्थस्थल बद्रीनाथ और केदारनाथ उत्तराखंड में ही स्थित हैं।

इसके अलावा हरिद्वार और ऋषिकेश भी उत्तराखंड में हिंदुओं के पवित्र नगर हैं। यहां गंगा की जलधारा में स्नान करना पुण्य वर्धक माना जाता है।

ब्रिटिश काल में यहां जंगलों की खूब कटाई हुई और प्राकृतिक परिवेश को काफी हानि हुई। जंगलों के विनाश से वन्य जीव जंतु भी विलुप्त होते गए। उत्तराखंड के जंगलों में अनेक प्रकार की जड़ी बूटियां पाई जाती हैं।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: CPI (M): घाटमुड़ा विस्थापितों की मांगों पर चरणबद्ध आंदोलन करेगी माकपा
Next: Joe Biden: जो बाइडेन ने वो किया जो आप नहीं जानते होंगे

Related Stories

Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026
Global Diplomacy
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Global Diplomacy: ईरान-अमेरिका वार्ता के बाद बदले पश्चिम एशिया के समीकरण?

infopost June 26, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.