Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 17, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन
  • सत्ता की सियासत

Uttarakhand Assembly Elections: नए विचारों के साथ उतरेगी राष्ट्र निर्माण पार्टी

August 5, 2021
Uttarakhand Assembly Elections

Uttarakhand Assembly Elections: देवभूमि उत्तराखंड में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में बीजेपी, कांग्रेस व आप जैसी पार्टियों के बीच राष्ट्र निर्माण पार्टी नए विचारों के साथ अपने चुनाव अभियान का आगाज कर रही है।


Uttarakhand Assembly Elections: उत्तराखंड क्यों है गौरवान्वित?

इंफोपोस्ट न्यूज


Uttarakhand Assembly Elections: राष्ट्र निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार ने कहा कि उत्तराखंड को ही यह गौरव प्राप्त है कि यह आदि शंकराचार्य एवं महर्षि दयानंद जैसे महापुरुषों की तपोस्थली रही है। डॉक्टर कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं मध्य प्रदेश एवं गृह विभाग में प्रतिनियुक्ति पर रहते हुए पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम और दिल्ली में दी है।

डॉक्टर कुमार ने कहा कि सबकी उन्नति में अपनी उन्नति यह हमारे राजनैतिक दर्शन का आधार है। जबकि अधिकांश राजनेता व पार्टियां अपना या अपनों के विकास में लगे हुए हैं। आप अपने आसपास नजर घुमाकर देख लें, आपको पता लग जाएगा कि किसने कितना विकास किया है।

जैसा कि राष्ट्र निर्माण नाम से ही स्पष्ट है कि हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हैं और इसलिए राष्ट्र हित के साथ कभी समझौता नहीं करेंगे। ऐसे कोई भी कार्य जिससे राष्ट्र की उन्नति बाधित होती हो, हम नहीं करेंगे।

सांस्कृतिक मूल्यों की स्थापना

उन्होंने कहा, मैं उत्तराखंड के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि हमारी पार्टी इस देवभूमि में दैवीय सांस्कृतिक मूल्यों की स्थापना के लिए कार्य करेगी। एक राष्ट्रीय पार्टी है जो मदरसे स्थापित करना चाहती है, जहां कंप्यूटर और कुरान शरीफ पढ़ाई जा सके।

दूसरी पार्टी है जिनके नेता कहते हैं उनकी पार्टी मुसलमानों की पार्टी है। एक दिल्ली के नेता हैं जो अवैध बांग्लादेशियों व रोहिंग्याओं को संरक्षण देने में लगे हैं। ऐसे में उत्तराखंड की जनता तय करे कि वे देवभूमि को क्या बनाना चाहते हैं ?

वर्तमान में उत्तराखंड में राजनैतिक अस्थिरता बनी हुई है। मुख्यमंत्री लगातार बदले जा रहे हैं। विकास का कार्य ठप्प है। उत्तराखंड का नौजवान बेरोजगार है। वे पहाड़ों से पलायन कर रहे हैं। इसके लिए बागवानी, औषधीय पौधे और जंगल—जल का संरक्षण करके इन पर आधारित उद्योग धंधे स्थापित कर रोजगार प्रदान किए जाएंगे।

शिक्षा, न्याय और चिकित्सा हर व्यक्ति का अधिकार

शिक्षा, न्याय और चिकित्सा हर व्यक्ति का अधिकार है। अतः 12वीं तक की शिक्षा, अति गंभीर रोगों को छोड़कर अन्य रोगों की चिकित्सा, कंपनी आदि के विवादों को छोड़कर न्याय व्यवस्था राज्य सरकार के व्यय पर उपलब्ध कराई जाएगी।

विधायकों और सांसदों को दी जाने वाली पेंशन की व्यवस्था समाप्त की जाएगी। “सरंक्षित ” प्रकृति एवं मानव केंद्रित विकास हमारा विकास का मॉडल है। पर्यावरण को बिना क्षति पहुंचाए प्रकृति का संदोहन करना और मनुष्य के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं आत्मिक विकास को सुनिश्चित करना हमारी शासन व्यवस्था का मुख्य कार्य होगा।

मंदिरों को शासन के नियंत्रण से बाहर कर संतों एवं हिंदू समाज के नियंत्रण में दिया जाएगा। उनके माध्यम से उपलब्ध संसाधनों का आधुनिक गुरुकुल शिक्षा प्रणाली को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जाएगा। जहां वेद, उपनिषद के साथ कंप्यूटर आदि आधुनिक विषयों की शिक्षा दी जाएगी।

भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी एवं संवेदनशील शासन

राष्ट्र निर्माण पार्टी का प्रयत्न होगा भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी एवं संवेदनशील शासन व्यवस्था लागू करना, जिससे उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित किया जा सके। आम जनता से अनुरोध है कि राष्ट्र निर्माण पार्टी के प्रत्याशियों का चयन कर सपनों के उत्तराखंड के निर्माण में सहयोग दें।

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दानवीर विद्यालंकार, उत्तराखंड के प्रदेश अधिकारी अशोक सिंह रावत, आर्य प्रवीण वैदिक, प्रभात आर्य, अरविन्द शास्त्री, सोमदेव शास्त्री आदि उपस्थित रहे।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: Satellite based internet service: डीटीएच की तर्ज पर सबको मिलेगा तेज इंटरनेट!
Next: Urvashi Dance and Music Society: वर्षा सब ऋतुओं की रानी

Related Stories

Delhi Protest 2026
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Delhi Protest 2026: प्रदर्शन से पहले हिरासत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

infopost October 10, 2026 0
Supreme Court Metro Services
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Supreme Court Metro Services: सुप्रीम कोर्ट का नियंत्रित संचालन पर जोर

infopost October 10, 2026 0
Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर

Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव

Avatar Shrikant Singh October 10, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.