Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

August 31, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • sports
  • दिल्ली एनसीआर

UPKL Season 2: पहले मुकाबले में नोएडा निंजा की जीत, कानपुर वारियर्स को 39-36 से हराया

M Sajid December 26, 2025
WhatsApp Image 2025-12-25 at 9.10.50 PM

नोएडा। उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग (UPKL) सीजन-2 की शुरुआत गुरुवार को नोएडा इनडोर स्टेडियम में रोमांचक मुकाबलों के साथ हुई। लीग के पहले मैच में जेडी नोएडा निंजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कानपुर वारियर्स को 3 अंकों से शिकस्त दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पहले मुकाबले में कानपुर वारियर्स ने रेड पॉइंट, टैकल पॉइंट और बोनस पॉइंट के जरिए कुल 36 अंक हासिल किए, जबकि जेडी नोएडा निंजा ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 39 अंक जुटाकर मुकाबला अपने नाम किया।

मैच के दौरान दर्शक दीर्घा पूरी तरह खचाखच भरी रही। दोनों टीमों के समर्थक पूरे उत्साह के साथ अपनी-अपनी टीम का हौसला बढ़ाते नजर आए। जीत के बाद नोएडा निंजा के ओनर दीपक नागर ने खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

लीग के पहले दिन दूसरा मुकाबला मिर्जापुर किंग्स और लखनऊ लॉयन्स के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया।

यूपीकेएल के संस्थापक और सीईओ संभव जैन ने बताया कि लीग मुकाबले पहले 24 दिसंबर से शुरू होने थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के प्रदूषण संबंधी आदेश और खेल निदेशालय के निर्देशों के कारण मुकाबलों की तारीख एक दिन आगे बढ़ानी पड़ी।

यूपीकेएल सीजन-2 में कुल 12 टीमें भाग ले रही हैं। सभी टीमें राउंड रॉबिन फॉर्मेट में 11-11 मुकाबले खेलेंगी। प्रतियोगिता में कुल 69 मैच खेले जाएंगे, जिसमें एक प्रदर्शनी मैच भी शामिल है।

इस सीजन में विनय तेवतिया, अर्जुन देशवाल, मोहम्मद अमान, अभिमन्यु और आरपी सिंह जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिससे लीग का रोमांच और भी बढ़ गया है।

About Author

M Sajid

editor

Md Sajid एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने TV 100 News, NUBT News और Eros Times जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है। निष्पक्ष रिपोर्टिंग, जमीनी मुद्दों की समझ और जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने के लिए वे जाने जाते हैं।

पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। उनके द्वारा संचालित ABC WORLD HINDI YouTube चैनल को उल्लेखनीय सफलता मिली है, जिसके लिए उन्हें YouTube Silver Play Button से सम्मानित किया गया। वे लगातार सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को अपनी रिपोर्टिंग के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचा रहे हैं।

“सच्ची खबर, निष्पक्ष सोच और जनता की आवाज़ को मंच देना ही मेरी पत्रकारिता का उद्देश्य है।” – Md Sajid

See author's posts

Post navigation

Previous: प्रदूषण के कारण यूपी कबड्डी लीग सीजन-2 स्थगित
Next: Missing BLO Officer : 50 लाख का लोन लेकर लापता हुआ बीएलओ, एसआइआर के काम से कोई संबंध नहीं: बंगाल पुलिस

Related Stories

PTI06_16_2026_000196A
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर
  • सत्ता की सियासत

कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

infopost June 18, 2026
WhatsApp Image 2026-06-14 at 5.09.46 PM
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज और यूके संसद में वेदांत व उपनिषदों की शिक्षाओं को रखा दुनिया के सामने, दिल्ली एयरपोर्ट पर समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

infopost June 15, 2026
Rekha Gupta statement controversy
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Rekha Gupta statement controversy: दिल्ली में पानी संकट और मुख्यमंत्री के बयान पर विवाद

Shrikant Singh June 7, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.