Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 21, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • राज्यों से ...
  • राष्ट्रीय

Missing BLO Officer : 50 लाख का लोन लेकर लापता हुआ बीएलओ, एसआइआर के काम से कोई संबंध नहीं: बंगाल पुलिस

infopost December 27, 2025
Missing BLO Officer Took ₹5 Million Loan, Says Bengal Police

कोलकाता, 27 दिसंबर। Missing BLO Officer : पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले के कटवा में बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) अमित कुमार मंडल के लापता होने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, अमित 50 लाख रुपये का लोन लेने के बाद गायब हुआ है और उनकी गुमशुदगी का विशेष गहन समीक्षा (एसआइआर) के काम या उससे जुड़े किसी दबाव से कोई संबंध नहीं है। मामले की जांच जारी है और इसकी जानकारी चुनाव आयोग को दे दी गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Missing BLO Officer : शेयर बाजार में किया था निवेश

पुलिस सूत्रों के मुताबिक अमित ने एक बैंक से करीब 50 लाख रुपये का लोन लिया था, जिसे उन्होंने शेयर बाजार में निवेश किया। निवेश में भारी नुकसान होने के बाद वे गंभीर कर्ज में फंस गए। इसी आर्थिक दबाव के चलते उनके घर छोड़कर चले जाने की आशंका जताई जा रही है। परिवार को पहले लगा था कि वे एसआइआर से जुड़े काम के दबाव के कारण लापता हुए हैं, लेकिन पुलिस की जांच में यह बात सामने नहीं आई।

चार दिनों से लापता 

Missing BLO Officer : कटवा विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 23 के बीएलओ अमित कुमार मंडल पिछले चार दिनों से लापता हैं। परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की और चुनाव आयोग ने भी जिला पुलिस से रिपोर्ट तलब की थी। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में अमित के लापता होने के पीछे आर्थिक कारणों का जिक्र किया है।

बिकिहाट इलाके के निवासी

Missing BLO Officer : अमित कटवा-1 ब्लॉक की खजुरडीही पंचायत के बिकिहाट इलाके के निवासी हैं। वे पेशे से शिक्षक हैं और केतुग्राम के उद्धरणपुर प्राइमरी स्कूल में पढ़ाते हैं। परिजनों के अनुसार, 23 दिसंबर की सुबह करीब 10 बजे वे बाजार से घर लौटे। बाइक खड़ी की और बीएलओ ड्यूटी से जुड़ी एक बैठक में जाने की बात कहकर निकले, लेकिन वापस नहीं आए।

परिवार ने तलाश शुरू की

Missing BLO Officer : दोपहर तक कोई संपर्क न होने पर परिवार ने तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान उनका मोबाइल फोन, बीएलओ पहचान पत्र और एसआइआर से जुड़े दस्तावेज घर पर ही मिले। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो उसी रात कटवा थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई।

मानसिक तनाव में थे

Missing BLO Officer : परिवार ने यह भी बताया कि बीएलओ की जिम्मेदारी संभालने के बाद से अमित मानसिक तनाव में रहते थे। उल्लेखनीय है कि उनके बूथ में 641 मतदाता हैं और उन्होंने 33 मतदाताओं को सुनवाई के लिए नोटिस जारी किए थे। पश्चिम बंगाल में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर दावे और आपत्तियों की सुनवाई शुरू हो चुकी है, ऐसे में बीएलओ की भूमिका अहम है।

अमित के लापता होने से प्रशासनिक कार्य प्रभावित हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यदि वे तय समय में नहीं मिलते हैं तो उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए किसी अन्य कर्मी को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: UPKL Season 2: पहले मुकाबले में नोएडा निंजा की जीत, कानपुर वारियर्स को 39-36 से हराया
Next: UPKL Season 2: दूसरे दिन मुकाबले रोमांच से भरपूर

Related Stories

Rajiv Narayan's prediction
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Rajiv Narayan’s prediction: ज्योतिषीय भविष्यवाणी से गरमाई राजनीतिक बहस

infopost July 20, 2026 0
Sonam Wangchuk Episode
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk Episode: पुलिस कार्रवाई ने तेज की राजनीतिक बहस

infopost July 19, 2026 0
Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.