Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 10, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • स्वास्थ्य

Unprecedented Success: लीवर फेलियर के मरीज की बचाई जान

infopost December 13, 2023
Unprecedented Success

Unprecedented Success: फोर्टिस असपताल के डॉक्टरों ने एक अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। इन चिकित्सकों ने हाइपरएक्यूट लीवर फेलियर के एक मरीज का प्लाज्मा थेरेपी से उपचार किया और लीवर ट्रांसप्लांट की जरूरत को ही खत्म कर दिया।

Unprecedented Success: प्लाज्माफेरेसिस चिकित्सा बनी एक वरदान

इंफोपोस्ट न्यूज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश। Unprecedented Success: यहां के फोर्टिस अस्पताल में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और हेपेटोबिलरी साइंसेज विभाग के डॉक्टरों की टीम ने हाइपरएक्यूट लीवर फेलियर के एक मरीज का प्लाज्मा थेरेपी के जरिये उपचार किया और लीवर ट्रांसप्लांट की आवश्यकता को ही खत्म कर दिया।

आमतौर पर ऐसे मरीज के लिए लीवर ट्रांसप्लांट ही अंतिम विकल्प होता है। उसके लिए मरीज को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। कभी कभी तो यही इंतजार मरीज के जीवन के लिए घातक साबित हो जाता है।

हेपेटाइटिस ए बीमारी से पीड़ित मरीज

ग्रेटर नोएडा निवासी उक्त मरीज की उम्र 29 वर्ष है। वह बुखार और पीलिया की शिकायत के साथ फोर्टिस अस्पताल पहुंचा था। मरीज की हालत इतनी खराब थी कि वह मस्तिस्क में सूजन यानी सेरेब्रल एडिमा के कारण ठीक से बात तक नहीं कर पा रहा था। वह हेपेटाइटिस ए बीमारी से पीड़ित था।

उसे तुरंत आईसीयू में भर्ती किए जाने की जरूरत थी। गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और हेपेटोबिलरी साइंसेज के कंसल्टेंट डॉक्टर अपूर्व पांडे ने कहा कि यह एक गंभीर स्थिति है, जो एक प्रतिशत मरीजों में ही होती है। ऐसे मरीज को पीलिया हो जाता है और मस्तिस्क में सूजन जैसी जटिलताएं पैदा हो जाती हैं। ऐसे मामलों में ज्यादातर मरीज समय पर चिकित्सा और उचित देखभाल से ठीक हो जाते हैं।

डॉक्टर ने किया प्लाज्माफेरेसिस देने का फैसला

डॉक्टर पांडे ने बताया कि मरीज की उम्र कम होने के कारण ट्रांसप्लांट के लिए उपयुक्त डोनर की व्यवस्था करने में ज्यादा समय लग जाता। इसलिए हमने सेरेब्रल एडिमा और लीवर सपोर्ट के लिए आईसीयू में मरीज को प्लाज्माफेरेसिस देने का फैसला किया।

उन्होंने बताया कि प्लाज्माफेरेसिस एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें व्यक्ति के खून के तरल भाग या प्लाज्मा को उससे अलग कर दिया जाता है। उसमें श्वेत रक्त कोशिकाएं होती हैं। और फिर डोनर से प्राप्त ताजा प्लाज्मा से इसे बदल दिया जाता है। मरीज को प्लाज्मा चढ़ाया गया और वह कुछ ही दिनों में ठीक हो गया।

बासी खाना या स्ट्रीट फूड से बचें

डॉक्टर पांडे ने बताया कि दूषित भोजन और पानी के सेवन से पेट में इंफेक्शन, फ्लू और हेपेटाइटिस के मामले बढ़ जाते हैं। लोगों को बासी खाना या स्ट्रीट फूड से बचना चाहिए। जल शोधक से निकले पानी को भी एक बार जरूर उबाल लेना चाहिए। डॉक्टरों ने लीवर की सुरक्षा के लिए हेपेटाइटिस के शुरुआती लक्षणों की पहचान किए जाने पर भी जोर दिया।

सुस्ती, मांसपेशियों में दर्द और बुखार हेपेटाइटिस के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। इस बीमारी के दूसरे चरण में पीलिया विकसित हो जाता है। डॉक्टर प्रमित मिश्रा ने कहा कि हाइपरएक्यूट लीवर फेल्योर के मामले में समय पर उपचार न किया गया तो मरीज की जान जा सकती है। इस मामले में प्लाज्मा फेरेसिस एक अमूल्य जीवन को बचाने में कारगर साबित हुआ है।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: Shriram Katha: श्रीविष्णु महायज्ञ और श्रीराम कथा का दूसरा दिन  
Next: Modern School: बच्चों ने वार्षिकोत्सव में मचाया धमाल

Related Stories

SIR Voter Roll
  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

SIR Voter Roll: SIR ड्राफ्ट में 17 राज्यों में 15.7% गिरावट

infopost September 10, 2026 0
Expired Food Racket
  • ख़ास ख़बर
  • स्वास्थ्य

Expired Food Racket: आनलाइन शॉपिंग करते हैं तो हो जाएं सावधान

infopost September 10, 2026 0
Global Film Festival Noida
  • ख़ास ख़बर
  • मनोरंजन

Global Film Festival Noida: 19वां ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल नोएडा 16 से 18

infopost September 9, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.