Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 30, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • राष्ट्रीय

एसईसीएल की प्रमुख हरित पहल: “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत 1.46 लाख से अधिक पौधे रोपे गए

ohm verma October 7, 2024
tree

इंफोपोस्ट डेस्क, नयी दिल्ली। tree : 


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” को सार्थक करते हुए छत्तीसगढ़ स्थित कोल इंडिया की सहायक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में अपने परिचालन क्षेत्रों में 1,46,675 पौधे लगाए। यह पहल, जुलाई 2024 में केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी द्वारा शुरू राष्ट्रव्यापी पौधारोपण अभियान का हिस्सा थी और इसमें देश भर के सभी कोयला सार्वजनिक उपक्रम शामिल रहे।

चला अभियान

एसईसीएल ने छत्तीसगढ़ के 8 जिलों और मध्य प्रदेश के 3 जिलों में 56 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रों में वृक्षारोपण अभियान चलाया। इसके अतिरिक्त, कंपनी ने अपने खनन क्षेत्रों के आस-पास रहने वाले समुदायों को 25,000 पौधे वितरित किए, जिससे पर्यावरण संरक्षण को और बढ़ावा मिला।

tree :  “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत किए जा रहे वृक्षारोपण प्रयासों को 2024 के “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के हिस्से के रूप में आवश्यक स्वच्छता पहल के तौर पर बल दिया गया। एसईसीएल ने पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक स्वच्छता दोनों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बल देते हुए अतिरिक्त 4,200 पौधे लगाए।

दुनिया की चौथी सबसे बड़ी कोयला खदान

tree :  एसईसीएल कुसमुंडा खदान दुनिया की चौथी सबसे बड़ी कोयला खदान है और इस खदान ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 501 लाख टन (50 मिलियन टन) कोयला उत्पादन की उपलब्धि के उपलक्ष्य में एक ही दिन में 501 पौधे लगाकर एक अनूठी उपलब्धि हासिल की। यह पर्यावरण स्थायित्व को प्राथमिकता देते हुए राष्ट्र की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने पर एसईसीएल के दोहरे फोकस को रेखांकित करता है।

169 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना

भविष्य को ध्यान में रखते हुए, एसईसीएल की छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में व्यापक वृक्षारोपण अभियान पर अगले पांच वर्षों में 169 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना है। राज्य वन विकास निगम के साथ साझेदारी में, कंपनी का लक्ष्य 2023-24 और 2027-28 के बीच छत्तीसगढ़ में 26 लाख और मध्य प्रदेश में 12 लाख से अधिक पौधे लगाना है। इस पहल में पौधों की उचित वृद्धि और उनका विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक वर्ष वृक्षारोपण के दौरान लगाए गए पौधों के लिए चार साल की रखरखाव अवधि भी शामिल है।

tree :  एसईसीएल ने वनीकरण प्रयासों में और तेजी लाने के लिए अभिनव जापानी मियावाकी तकनीक शुरू की है। यह तकनीक तेजी से हरियाली को बढ़ावा देती है। गेवरा क्षेत्र में 2 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर इस पद्धति का उपयोग करके एक पायलट परियोजना पहले ही शुरू की जा चुकी है। अपनी स्थापना के बाद से अब तक पर्यावरणीय स्थिरता के लिए अपनी निरंतर प्रतिबद्धता को साकार करते हुए एसईसीएल ने अपने परिचालन कोयला बेल्ट क्षेत्र में 3 करोड़ से अधिक पौधे लगाए हैं।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच द्विपक्षीय निवेश संधि लागू
Next: Ratan Tata Death: नहीं रहे रतन टाटा, अंतिम यात्रा के भावुक लमहे

Related Stories

SIR Voter List Revision
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय
  • सत्ता की सियासत

SIR Voter List Revision: चुनाव आयोग और सरकार पर बढ़ता दबाव

infopost October 30, 2026 0
Delhi Protest
  • ताजा तरीन
  • राष्ट्रीय

Delhi Protest: राहुल गांधी का दिल्ली चलो मार्च का आह्वान

infopost October 29, 2026 0
Delhi Voter List
  • ताजा तरीन
  • राष्ट्रीय

Delhi Voter List: सुप्रीम कोर्ट ने आयोग को लगाई फटकार

infopost October 29, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.