Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ratan Tata Death: नहीं रहे रतन टाटा, अंतिम यात्रा के भावुक लमहे

infopost October 10, 2024
Ratan Tata Death

Ratan Tata Death: उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा नहीं रहे। उनके पालतू कुत्ते गोवा का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर रतन टाटा के प्रति उस बेजुबान के प्यार को समझा जा सकता है। उधर, कौन हैं शांतनु? रतन टाटा की अंतिम यात्रा में दिखे सबसे आगे, लिखा- दोस्त छोड़ गए अकेले।

Ratan Tata Death: अंतिम यात्रा के मौके पर झलका बेजुबान का प्यार

इंफोपोस्ट डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Ratan Tata Death: देश के जाने-माने उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा को पूरा देश अंतिम विदाई दे रहा। ऐसे में उनके पालतू कुत्ते गोवा का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर रतन टाटा के प्रति उस बेजुबान के प्यार को समझा जा सकता है।

पूरा घटनाक्रम मुंबई का है जब रतन टाटा का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। उस समय बेहद खास तस्वीर सामने आई, जब रतन टाटा का पालतू कुत्ता गोवा उनके प्रति अपने प्यार को जता रहा था। जानिए पूरा मामला।

मुंबई में एनसीपीए लॉन के बाहर रतन टाटा का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। उस समय बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। इसी दौरान रतन टाटा के पालतू कुत्ते गोवा को भी वहां लाया गया। अपने मालिक से उसकी करीबी ऐसी थी कि वो अंतिम विदाई के दौरान रतन टाटा के पास से हटने को तैयार ही नहीं था।

रतन के शव को छोड़ कर नहीं जा रहा था उनका पालतू गोवा

रतन टाटा के पालतू कुत्ते गोवा को हटाने की लगातार कोशिश की जा रही थी लेकिन वो उनके पार्थिव शरीर के पास से हटने को तैयार नहीं था। वो लगातार मालिक को आखिरी पलों में निहारते नजर आ रहा था। बहुत कोशिश के बाद भी गोवा अपने प्यारे मालिक के पास से हिलने का नाम नहीं ले रहा था।

रतन टाटा के बारे में ये माना जाता है कि वो कुत्तों से बहुत प्यार करते थे। कहा जाता है कि एक बार टाटा ने ‘बॉम्बे हाउस’ के बाहर बारिश में एक आवारा कुत्ते को बारिश से बचने के लिए संघर्ष करते देखा था। इसी के बाद उन्होंने परिसर के अंदर कुत्तों के प्रवेश के संबंध में विशेष निर्देश दिए।

रतन टाटा दिग्गज उद्योगपति तो थे ही उनका जानवरों के प्रति अगाध प्रेम भी था। टाटा के लिए ‘गोवा’ केवल एक पालतू जानवर नहीं था। वह बॉम्बे हाउस, टाटा समूह के कॉर्पोरेट मुख्यालय में एक ऑफिस साथी भी था। टाटा ने गोवा की एक यात्रा के दौरान इस आवारा कुत्ते को रेस्क्यू किया था और उसे मुंबई लाने का फैसला किया। उसका नाम उनके बचाव की जगह के नाम पर रखा।

रतना टाटा का असिस्टेंट रहा है यह युवक शांतनु

Ratan Tata and Shantanu
Mumbai, Oct 10 (ANI): (File Photo) Ratan Tata, Chairman Emeritus, Tata Sons with his Trusted Aide Shantanu Naidu. (ANI Photo)

नम आंखों के साथ शांतनु नायडू बाइक से रतन टाटा की अंतिम यात्रा में आगे-आगे चल रहे थे। उन्‍होंने आज सुबह एक इमोशन पोस्‍ट भी शेयर किया था अपनी पोस्‍ट के माध्‍यम से उन्‍होंने राष्ट्रीय आइकन के निधन पर शोक जताया था। भारत के सबसे बड़े समूह टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे।

बहुत कम लोगों को पता होगा कि, टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन को शांतनु सलाह देते थे। यानी कहा जाए तो 28 साल का यह युवक रतना टाटा के असिस्टेंट रहे हैं। रतन टाटा दुनिया के उन चुनिंदा उद्योगपतियों में से एक थे, जिनकी भारी संख्या में लोग मन से इज्जत करते थे।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: एसईसीएल की प्रमुख हरित पहल: “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत 1.46 लाख से अधिक पौधे रोपे गए
Next: Political Controversy: दो पार्टियों से भिड़ गई समाजवादी पार्टी

Related Stories

Rajiv Narayan's prediction
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Rajiv Narayan’s prediction: ज्योतिषीय भविष्यवाणी से गरमाई राजनीतिक बहस

infopost July 20, 2026 0
Sonam Wangchuk Episode
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk Episode: पुलिस कार्रवाई ने तेज की राजनीतिक बहस

infopost July 19, 2026 0
Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.