Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 22, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक

Toyota की नई ‘बेबी फॉर्च्यूनर’ Vitara Brezza पर पड़ेगी भारी

August 12, 2020
scanner_20200812_211603

नई दिल्ली। मार्केट में छोटी एसयूवी का चलन बढ़ रहा है और उसकी मांग निरंतर बढ़ती जा रही है। इसी के मद्देनजर कंपनियां अपनी बड़ी एसयूवी का मिनी अवतार लेकर आ रही हैं। टोयोटा की बात करें तो उसने अपनी सब कॉम्पैक्ट एसयूवी अर्बन क्रूजर की लॉन्चिंग का एलान कर दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कंपनी ने इसकी झलक भी पेश की है और इसे अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। इसकी बुकिंग भी 22 अगस्त से शुरू हो रही है। वहीं यह मारुति विटारा ब्रेजा का रिबैज होगी, लेकिन इसका फ्रंट लुक फॉर्च्यूनर एसयूवी से मिलता-जुलता होगा।

वहीं अर्बन क्रूजर दूसरी ऐसी गाड़ी होगी, जो टोयोटा-सुजुकी पार्टनरशिप पर बेस्ड होगी। आइए जानते हैं विटारा ब्रेजा से यह कितनी अलग होगी। हाल ही में कंपनी ने अर्बन क्रूजर का जो टीजर जारी किया है, उसमें कंपनी ने अपनी प्रीमियम एसयूवी टोयोटा फॉर्च्यूनर से ली गई कुछ हाईलाइट्स पेश की हैं।

हालांकि सब कॉम्पैक्ट एसयूवी में इंजन, गियर बॉक्स विटारा ब्रेजा का ही होगा। इसकी फ्रंट ग्रिल ब्रेजा से अलग होगी और फॉर्च्यूनर से मिलती-जुलती होगी। आगे और पीछे टोयोटा की बैजिंग होगी। इसके हेडलैंप, टेल लैंप और अलॉय व्हील्स ब्रेजा वाले ही होंगे, लेकिन फ्रंट और रिअर बंपर्स में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा।

टोयोटा अर्बन क्रूजर में 1.5 लीटर का 4-सिलंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन ब्रेजा का होगा, जो 104 बीएचपी की पावर और 138 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगा। वहीं कंपोनेंट्स, इंजन और प्लेटफॉर्म शेयरिंग से दोनों कंपनियों का खर्च बचेगा।

खास बात यह होगी कि टोयोटा अर्बन क्रूजर के सभी वैरिएंट्स में सुजुकी की खास माइल्ड हाईब्रिड टेक्नोलॉजी स्टैंडर्ड मिलेगी। वहीं विटारा ब्रेजा में यह केवल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वैरिएंट में ही मिलती है, जबकि टोयोटा इसे मैनुअल वैरिएंट्स में भी देगी।

इसका फायदा यह होगा कि टोयोटा अर्बन क्रूजर का ओवरऑल माइलेज विटारा ब्रेजा से ज्यादा होगा। विटारा ब्रेजा ऑटोमैटिक का माइलेज 18.76 किमी प्रति लीटर होने का दावा किया जाता है, वहीं मैनुअल वैरिएंट्स का माइलेज 17 किमी प्रति लीटर का है। लेकिन टोयोटा अर्बन क्रूजर 18.76 का माइलेज देगी।

टोयोटा अर्बन क्रूजर वारंटी के मामले में भी विटारा ब्रेजा से अव्वल साबित होगी। कंपनी इस कार पर 3-साल तक की स्टैंडर्ड वारंटी पेश करेगी, साथ ही कंपनी इसके साथ खास ऑप्शनल पैकेज भी देगी, जिससे वारंटी को और आगे बढ़ाया जा सकता है। कंपनी ग्लैंजा हैचबैक पर 3-साल/एक लाख किमी तक की वारंटी पेश कर रही है।

बताया जा रहा है कि अर्बन क्रूजर में विटारा ब्रेजा के मुकाबले अलग केबिन मिलेगा और इसमें मैटेरियल क्वॉलिटी भी अलग होगी। ब्रेजा में ग्रे/ब्लैक प्लास्टिक इंटीरियर मिलता है, तो क्रजूर में डुअल टोन ब्लैक और बेज ऑप्शन के साथ इंटीरियर दिया जा सकता है। वहीं मैटेरियल की गुणवत्ता भी बेहतर होगी।

माना जा रहा है कि ग्लैंजा की तरह टोयोटा भी नई अर्बन क्रूजर को 2-3 वैरिएंट्स में ही पेश कर सकती है। ग्लैंजा में जहां केवल मिडिल और टॉप वैरिएंट ही पेश किया गया है, जिससे कीमत घटाने में मदद मिली है। उम्मीद जताई जा रही है कि ब्रेजा के मुकाबले अर्बन क्रूजर की शुरुआती कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है, लेकिन वैरिएंट्स के नजरिए से यह सस्ती होगी।

नई टोयोटा अर्बन क्रूजर में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो एंड्रॉयड ऑटो और एल कारप्ले को सपोर्ट करेगा। साथ ही ऑटोमैटिर रेन सेंसिग वाइपर्स, ऑटोमैटिक हेडलैंप्स, एलईडी हेडलैंप्स, क्रूज कंट्रोल, रिअर एसी वेंट्स, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, रिअर पार्किंग सेंसर्स और रिअर पार्किंग कैमरा का फीचर दिया जाएगा।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: Civil Services: बिहार की ऋचा रत्नम से जानें उनकी कामयाबी का राज
Next: ग्रामीण इलाकों में BSNL जिंदाबाद

Related Stories

Rajiv Narayan's prediction
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Rajiv Narayan’s prediction: ज्योतिषीय भविष्यवाणी से गरमाई राजनीतिक बहस

infopost July 20, 2026 0
Sonam Wangchuk Episode
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk Episode: पुलिस कार्रवाई ने तेज की राजनीतिक बहस

infopost July 19, 2026 0
Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.