Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक

ग्रामीण इलाकों में BSNL जिंदाबाद

August 13, 2020
scanner_20200813_141843

लॉकडाउन के कारण भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की मांग अधिक हो गई है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि अधिकतर लोग शहर से गांव पहुंच गए हैं और ग्रामीण इलाकों में BSNL की कनेक्टिविटी अच्छी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी मांग को ध्यान में रखकर कंपनी ने 80 दिनों वाला एक सस्ता प्लान पेश किया है जिसकी कीमत अन्य कंपनियों के प्लान से कम है।

BSNL के इस नए प्री-पेड प्लान की कीमत 399 रुपये है। इस प्लान में आपको 80 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। रोज 250 मिनट कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान में आपको रोज 1 जीबी डाटा भी मिलेगा। लोकधुन कंटेंट फ्री मिलेगा और रोज 100 एसएमएस की भी सुविधा मिलेगी। प्लान 15 अगस्त से चालू हो जाएगा।

अब बंद होने वाले प्लान की बात करें तो कंपनी ने अपने 399 रुपये और 1,699 रुपये वाले प्लान को बंद कर दिया है यानी 15 अगस्त से यह प्लान बंद हो जाएगा और 399 रुपये वाला नया प्लान एक्टिवेट हो जाएगा।

बीएसएनएल का यह नया प्लान फिलहाल चेन्नई और तमिलनाडु सर्किल में मौजूद है और वहीं जो प्लान बंद हुए हैं वे भी इन्हीं दो सर्किल के हैं।

कुछ दिन पहले ही BSNL ने चेन्नई सर्किल में 147 रुपये का प्लान पेश किया था, जिसके तहत ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है। इस प्लान की वैधता 30 दिनों की है। इस प्लान के साथ ग्राहकों को कुल 10 जीबी डाटा भी मिलेगा।

इस नए प्लान के अलावा कंपनी ने 247 रुपये के प्लान को अपडेट किया है जिसके बाद इसकी वैधता 36 दिनों की हो गई है। इससे पहले इसकी वैधता 30 दिनों की थी। वहीं 1,999 रुपये वाले प्लान की वैधता 439 दिन कर दी गई है।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: Toyota की नई ‘बेबी फॉर्च्यूनर’ Vitara Brezza पर पड़ेगी भारी
Next: जानें, एकादशी की महिमा जो खोल देगी आंखें

Related Stories

Rajiv Narayan's prediction
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Rajiv Narayan’s prediction: ज्योतिषीय भविष्यवाणी से गरमाई राजनीतिक बहस

infopost July 20, 2026 0
Sonam Wangchuk Episode
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk Episode: पुलिस कार्रवाई ने तेज की राजनीतिक बहस

infopost July 19, 2026 0
Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.